होम / एक्सप्लेनर / क्या Banking Stocks को बेचने का यही है सही समय? UBS के इन संकेतों को समझिए

क्या Banking Stocks को बेचने का यही है सही समय? UBS के इन संकेतों को समझिए

शुक्रवार को बैंकिंग सेक्टर के शेयर कुछ दबाव में दिखाई दिए. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI के शेयरों में 1.68% की गिरावट दर्ज की गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बैंकिंग सेक्टर्स के स्टॉक्स ने निवेशकों को पिछले कुछ समय में अच्छा-खासा रिटर्न दिया है, लेकिन क्या अब इन शेयरों को बेचने का समय आ गया है? यह सवाल इसलिए पूछा जा रहा है, क्योंकि दिग्गज ब्रोकरेज फर्म यूबीएस (UBS) ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) से लेकर एक्सिस बैंक तक, सबकी रेटिंग घटा दी है. UBS के इस कदम से शुक्रवार को बैंकिंग शेयर दबाव में नजर आए. निफ्टी बैंक इंडेक्स (Nifty Bank Index) 0.70% प्रतिशत तक टूटकर बंद हुआ. आशंका तो यही है कि अगले हफ्ते भी बैंकों के शेयरों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. 

UBS ने इस पर जताई चिंता 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, UBS ने बैंकिंग सेक्टर में बढ़ती क्रेडिट लागत पर चिंता जताई और इसके चलते रेटिंग में कटौती की है. UBS का कहना है कि भारतीय बैंकिंग का रिटर्न-रेशियो इस साल अपने शिखर पर है और अगले साल से इसमें गिरावट देखने को मिल सकती है. ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि वो जिन भारतीय बैंकों को कवर करती है, उनकी क्रेडिट लागत में उसे वित्तवर्ष 2025 के दौरान 0.85% तक की बढ़ोतरी का अनुमान है. यदि ऐसा होता है तो SBI और एक्सिस बैंक के रिटर्न ऑन एसेट्स (RoA) पर इसका सबसे ज्यादा असर देख सकता है.

पहली बार SBI को Buy रेटिंग
इस ग्लोबल ब्रोकरेज ने वित्त वर्ष 2025 में देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI का अर्निंग प्रति शेयर (EPS) 22 प्रतिशत और एक्सिस बैंक का 10 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है, जो बाजार के अनुमानों से कम है. यहां ये जानना भी जरूरी है कि UBS ने पहले एसबीआई के शेयरों को 'Buy' रेटिंग दी हुई थी, जिसे अब घटाकर 'Sell' कर दिया है. यह पहली बार है, जब UBS ने SBI के स्टॉक्स को Sell रेटिंग दी है. इसके अलावा, उसने SBI का टारगेट प्राइज भी 740 रुपए से कम करके 530 रुपए कर दिया गया है. UBS का कहना है कि रेगुलेटर की ओर से असुरक्षित लोन पर सख्ती से SBI की लोन ग्रोथ में कमजोरी देखने को मिल सकती है. ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक, मौजूदा बुक वैल्यू को देखने पर SBI का स्टॉक महंगा नहीं लगता, मगर मुनाफे में कमी आने की आशंका से इसमें गिरावट का जोखिम है.

इस बात की गुंजाइश कम
SBI के अलावा UBS ने एक्सिस बैंक के स्टॉक्स की रेटिंग को घटाकर 'न्यूट्रल' कर दिया है. साथ ही शेयर के टारगेट प्राइज को भी 1,150 रुपए से कम करके 1,100 रुपए कर दिया है. UBS का कहना है कि एक्सिस बैंक का रिटर्न ऑन एसेट्स (RoA) वित्त वर्ष 2025 में कम हो सकता है. साथ ही नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) में अगली 3 तिमाहियों तक ग्रोथ सिंगल डिजिट में रहने की संभावना है. इसके चलते ब्रोकरेज फर्म को इस बैंक के शेयर में बहुत ज्यादा उछाल आने की उम्मीद नहीं है. निफ्टी बैंक इंडेक्स पर ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म UBS ने कहा कि इसकी रेटिंग के अपग्रेड होने की गुंजाइश कम दिखती है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

9 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

6 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

7 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

8 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

15 hours ago