होम / एक्सप्लेनर / भारत और क्रिप्टो: दो विभिन्न विचारों की कहानी

भारत और क्रिप्टो: दो विभिन्न विचारों की कहानी

भारत के केंद्रीय बैंक ने भारतीय अर्थव्यवस्था पर क्रिप्टोकरेंसी के नकारात्मक प्रभावों को लेकर बार-बार आशंका व्यक्त की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Srinath Sridharan – Author, Policy Researcher & Corporate Advisor

भारत में क्रिप्टो का परिदृश्य परस्पर विरोधी इच्छाओं के बीच उलझी हुई एक कहानी की तरह लगता है, जो हमें यह सोचने के लिए मजबूर करता है कि क्या यह एक क्रिप्टो एसेट क्लास है या एक क्रिप्टोकरेंसी? क्या यह एक क्रिप्टो एक्सचेंज बनना चाहता है या कम नियमों के लिए तरस रहा है? इन दुविधाओं के बीच भारतीय क्रिप्टो इंडस्ट्री द्वारा भारत के केंद्रीय बैंक RBI (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) के खिलाफ 2018 में लड़ी गई कानूनी लड़ाई ने कुछ मुद्दे तो जीत लिए, लेकिन रेगुलेटरी के भरोसे का एक बड़ा भाग खो दिया. रेगुलेटरी संस्थाओं के साथ क्रिप्टो करेंसी का विवादास्पद संबंध, भारत की दो भागों में बंटी क्रिप्टो कहानी में शांतिपूर्ण रास्ता खोजने के लिए चल रहे संघर्ष का उदाहरण है. इंडस्ट्री में विरोधाभास अभी भी जारी है. जहां एक तरफ कोई अन्य रास्ता नहीं होने पर यह इंडस्ट्री थोड़े से बदलाव के साथ नियमों में सुधार चाहती है, जबकि रेगुलेटरी संस्थाएं कुछ और ही चाहते हैं. इंडस्ट्री नियमों की स्वीकृति के लिए तरस रही है, लेकिन फिर भी यह सेक्टर अपनी पसंद, सुविधा और समय के अनुसार रेगुलेटरी का रुख नहीं कर सकता है.

Web3 और क्रिप्टो
Web3 के मूलभूत कारक के रूप में क्रिप्टो की स्थिति नीतिगत रेखाओं को धुंधला कर देती है, क्योंकि Web3 सिर्फ क्रिप्टोकरेंसी ही नहीं बल्कि उससे कहीं ज्यादा अधिक चीजों को खुद में शामिल करता है. इस वजह से एक बहुत ज्यादा भ्रमित करने वाला इकोसिस्टम बनता है और इसी वजह से यह Web 3 के विकास में समस्या भी पैदा करता है. अधिक से अधिक Web3 उद्यमी देश से बाहर ग्लोबल मार्केटों की ओर पलायन कर रहे हैं, क्योंकि यहां पहले से ही Web3 स्टार्टअप के लिए नीतियों, नियमों, टैक्स और इन्वेस्टमेंट के दिशा-निर्देशों को परिभाषित करना शुरू कर दिया गया है, इस वजह से नीति निर्माताओं का यह रुख हमें काफी खराब लगता है. रेगुलेटरी के रुख में स्पष्टता के साथ व्यापार करने में आसानी ज्यादा जरूरी है, न कि उच्च टैक्स और अस्थिर नीतियों की दोधारी तलवार. 

क्या G20 में बदले जाएंगे नियम?
भारत के केंद्रीय बैंक यानी RBI ने भारतीय अर्थव्यवस्था पर क्रिप्टोकरेंसी के संभावित नकारात्मक प्रभावों को लेकर बार-बार अपनी आशंका व्यक्त की है. भारत सरकार का मानना है कि क्रिप्टोकरेंसी की सीमाहीनता के कारण सिर्फ एक तरफा प्रतिबंध लगाना या नियम बनाना अप्रभावी साबित होगा और साथ ही इस क्षेत्र में रेगुलेटरी की मध्यस्थता को रोकने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग बहुत आवश्यक है. G20 की अध्यक्षता करते हुए भारत ने क्रिप्टोकरेंसी गवर्नेंस पर एक स्थिर रुख बनाकर रखा है. देश की क्रिप्टो इंडस्ट्री रेगुलेटरी की अनिश्चितता के साथ-साथ टैक्स के चुनौतीपूर्ण नियमों से भी जूझ रही है. यह ध्यान रखना बहुत महत्वपूर्ण है कि लागू करने लायक फाइनेंशियल नियम बनाने का अधिकार G20 समूह के पास बिल्कुल नहीं है.

अमेरिका और क्रिप्टोकरेंसी के ग्लोबल नियम
अगर कोई देश है जो वैश्विक स्तर पर चुप्पी तोड़ने वाला देश बन सकता है तो वह अमेरिका ही है. हालांकि अपने घरेलू क्रिप्टो बाजार को नियमित करना इस देश को कई कारणों से इसे चुनौतीपूर्ण लग सकता है. एक प्रमुख कारक फ्री मार्केटों और बोलने के स्वतंत्र सिद्धांतों के प्रति संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रतिबद्धता है, जो क्रिप्टोकरेंसी पर उसके रुख तक भी फैली हुई है. इसके अलावा, क्रिप्टो इंडस्ट्री को देश के भीतर मौजूद प्रभावशाली हस्तियों और संस्थानों से पर्याप्त समर्थन भी मिला हुआ है, जिसकी वजह से यह एक शानदार मौका बन गया है. साथ ही इस फैसले की वजह से इनोवेशन पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों और तकनीकी प्रगति को रोकने के जोखिम को देखते हुए, अमेरिका क्रिप्टोकरेंसी के खिलाफ कठोर कदम उठाने को लेकर सावधान हो सकता है. क्रिप्टो के प्रति उत्साह और क्रिप्टो एक्सचेंजों के ढहने के बीच मौजूद यह दोहरा मानक अमेरिका में क्रिप्टो के मुद्दे की जटिलता और उसके द्वारा समर्थित आदर्शों को संरक्षित करने के लिए अमेरिका द्वारा बनाए जाने वाले संतुलन को उजागर करता है. विडंबना यह है कि बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी की शुरुआत अमेरिका से हुई है.

भारत के लिए कैसा होगा रास्ता?
फिलहाल भारत इस जटिल रास्ते को पार करने की कोशिश कर रहा है और इस दौरान भारत को ग्लोबल परिदृश्य के बारे में भी ध्यान रखना चाहिए. G20 के क्रिप्टोकरेंसी नियमों और IMF के क्रिप्टोकरेंसी स्ट्रक्चर का असर निस्संदेह तौर पर भारत पर पड़ेगा, क्योंकि यह इनोवेशन को बढ़ावा देने और नए नियम एवं उपायों को लागू करने के बीच संतुलन तलाशता है. G20 समूह में शामिल देश क्रिप्टो-एसेट के लिए सार्वभौमिक रूप से मान्यता प्राप्त नियामक एवं स्ट्रक्चर स्थापित करने का प्रयास कर सकते हैं, जिससे अदालतों को इस आधार रेखा से परे सख्त नियम लागू करने की छूट मिल सके और  यदि वे उचित समझें तो संभवतः पूर्ण प्रतिबंध यानी बैन का विकल्प भी चुन सकते हैं. 
 

यह भी पढ़ें: BharatPe को लगा झटका? जानिए क्या है पूरा मामला!


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025

शानदार रणनीति से BJP को दिल्ली में मिली बंपर जीत, जानिए कैसे मिली इतनी बड़ी सफलता?

BJP ने दिल्ली में AAP के 10 साल के शासन को खत्म किया, मजबूत रणनीति और दिल्ली BJP नेताओं की मेहनत से 48 सीटें जीत कर सफलता हासिल की है.

18-February-2025


बड़ी खबरें

दिल्ली HC के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में चेतन शर्मा की पुनर्नियुक्ति

कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि दिल्ली हाईकोर्ट के लिए भारत सरकार के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में चेतन शर्मा की पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दी गई है.

7 hours ago

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

1 day ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

1 day ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

1 day ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

1 day ago