होम / एक्सप्लेनर / इस बार कितनी बढ़ेंगी ब्याज दरें, आज से रिजर्व बैंक की MPC की बैठक शुरू

इस बार कितनी बढ़ेंगी ब्याज दरें, आज से रिजर्व बैंक की MPC की बैठक शुरू

पूरी दुनिया की तरह भारत भी महंगाई की चुनौती से जूझ रहा है. भारत की महंगाई दर भी रिजर्व बैंक की लक्ष्मण रेखा से काफी ज्यादा है, जून में रिटेल में महंगाई दर 7.01 परसेंट रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: RBI Monetary Policy: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की तीन दिनों की बैठक आज से शुरू है. 5 अगस्त को रिजर्व बैंक गवर्नर ब्याज दरों को लेकर ऐलान करेंगे. ब्याज दरों में कितनी बढ़ोतरी होगी, इस पर सभी की नजरें होंगी, लेकिन ग्रोथ और महंगाई को लेकर रिजर्व बैंक की कमेंटरी पर भी खास ध्यान होगा. 

क्या RBI बढ़ाएगा ब्याज दरें?
पूरी दुनिया के सामने महंगाई एक बड़ा मुद्दा है, अमेरिकी फेड ने महंगाई को काबू करने के लिए ब्याज दरों को लगातार बढ़ाया है और आगे भी बढ़ाता रहेगा. रिजर्व बैंक गवर्नर भी महंगाई को काबू करने के लिए ब्याज दरें बढ़ाने की ओर साफ इशारा कर चुके हैं. इसलिए ब्याज दरों के यथास्थिति या उसमें कटौती की कोई गुंजाइश नहीं दिखती है. इस बार भी ब्याज दरों में बढ़ोतरी तय है. लेकिन ब्याज दरें कितनी बढ़ेंगी इस पर बहस है. ज्यादातर एक्सपर्ट्स मानते हैं रिजर्व बैंक इस बार ब्याज दरों में 0.25-0.50% की बढ़ोतरी कर सकता है. 

लगातार 2 बार बढ़ाया रेपो रेट 
रिजर्व बैंक ने महंगाई को काबू करने के लिए मई से ब्याज दरों को बढ़ाने का सिलसिला शुरू किया था, 4 मई की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक में रिजर्व बैंक ने 0.40 परसेंट का इजाफा किया था, इसके बाद 8 जून को रेपो रेट में 0.50% का इजाफा किया. इन दोनों बढ़ोतरी को मिलाकर रिजर्व बैंक अबतक 0.90% रेपो रेट बढ़ा चुका है. इन दोनों इजाफों के बाद रेपो रेट 4.90% हो गया है 

महंगाई सबसे बड़ी चुनौती 
पूरी दुनिया की तरह भारत भी महंगाई की चुनौती से जूझ रहा है. भारत की महंगाई दर भी रिजर्व बैंक की लक्ष्मण रेखा से काफी ज्यादा है, जून में रिटेल में महंगाई दर 7.01 परसेंट रही है, जबकि रिजर्व बैंक की सीमा 4% (+/- 2%) है, यानी अधिकतम महंगाई 6 परसेंट हो सकती है और न्यूनतम महंगाई 2 परसेंट. लगातार 6 महीने महंगाई दर रिजर्व बैंक की तय सीमा से ज्यादा  है, लेकिन ब्याज दरें बढ़ने के साथ इसमें हल्की कमी आती दिखी है. जून 2022 की पॉलिसी में रिजर्व बैंक ने अनुमान जताया था कि वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही तक महंगाई दर 6 परसेंट के ऊपर ही रहेगी, चौथी तिमाही में ही 6 परसेंट के नीचे आएगी. RBI की ओर से जारी अनुमानों के मुताबिक महंगाई दर 2022-23 में 6.7% रहेगी. पहली तिमाही में महंगाई दर 7.5%, दूसरी तिमाही में 7.4%, तीसरी तिमाही में 6.2% चौथी तिमाही में 5.8% रहने का अनुमान है.

VIDEO: जुलाई में जमकर बिकीं कारें, जानें किस कंपनी को मिला सबसे ज्यादा प्यार?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

21 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

18 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

18 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

19 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago