होम / एक्सप्लेनर / Bharat से 4,201 किमी दूर हो रहे हूती विद्रोहियों के हमले, फिर क्यों बढ़ रही देश की चिंता? 

Bharat से 4,201 किमी दूर हो रहे हूती विद्रोहियों के हमले, फिर क्यों बढ़ रही देश की चिंता? 

यमन के हूती विद्रोही लाल सागर से गुजरने वाले जहाजों को निशाना बना रहे हैं. इससे भारत का व्यापार भी प्रभावित हो सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पहले रूस-यूक्रेन, फिर इजरायल-हमास और अब एक नए संघर्ष ने भारत के माथे पर चिंता के बल डाल दिए हैं. भारत के अरबों डॉलर के कारोबार पर संकट के बदल मंडरा रहे हैं. दरअसल, यमन के हूती विद्रोही (Houthis Rebel Group) लाल सागर (Red Sea) से गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों को निशाना बना रहे हैं. लाल सागर यूरोप और एशिया के बीच व्यापार का मुख्य समुद्री मार्ग है. इससे स्वेज नहर के रास्ते होने वाला कारोबार भी खतरे में पड़ गया है. भारत बड़ी संख्या में इस रूट से इम्पोर्ट और एक्सपोर्ट करता है. यदि यहां हालात ठीक नहीं हुए, तो उसका कारोबार प्रभावित होना लाजमी है.

13 जहाजों को बनाया निशाना
मीडिया रिपोर्ट्स, हूती विद्रोहियों के हमले के चलते दुनिया की कई बड़ी कंपनियों ने इस रूट पर अपना ऑपरेशन रोक दिया है. 193 किमी लंबी स्वेज नहर का ग्लोबल ट्रेड में करीब 12 प्रतिशत योगदान है. दुनिया का लगभग 30% कंटेनर मूवमेंट इसी मार्ग से होता है. हूती विद्रोहियों के पास ड्रोन और एंटी-शिप मिसाइलें हैं और वो इन्हीं से अब तक 13 जहाजों को निशाना बना चुके हैं. दुनिया की 4 बड़ी शिपिंग कंपनियों ने लाल सागर के रास्ते अपने ऑपरेशन को फिलहाल रोक दिया है. MSC, CMA CGM, Maersk और Hapag Lloyd ली ग्लोबल मेरिटाइम ट्रेड में करीब 53 प्रतिशत हिस्सेदारी है. इससे समझा जा सकता है कि आने वाला समय कैसा होगा. 

भारत पर ऐसे पड़ेगा असर
स्वेज नहर में 2021 में जब एक बड़ा जहाज कुछ दिनों तक अटका रहा था, जिसके चलते ग्लोबल सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई थी. इस नहर को एशिया और यूरोप की लाइफलाइन कहा जाता है. भारत भी इस घटना से प्रभावित हुआ था. उस दौर में भारत का लगभग 200 अरब डॉलर का समुद्री व्यापार इसी रूट होता था, लेकिन अब ये आंकड़ा काफी ज्यादा बड़ा हो गया है. एक रिपोर्ट बताती है कि Bharat स्वेज नहर के रास्ते यूरोप को खाद्य पदार्थ, कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स भेजता है. साथ ही इसी मार्ग से बड़ी मात्रा में कच्चे तेल आयात करता है. यदि हालात जल्द नहीं सुधरे, तो भारत को रूस से मिलने वाले सस्ते कच्चे तेल की शिपमेंट पर असर पड़ सकता है. इसी तरह, भारत का एक्सपोर्ट भी प्रभावित हो सकता है. ऐसे में उसे दोहरे नुकसान का सामना करना होगा. 

आखिर क्यों हो रहे हैं हमले?
संघर्ष बढ़ने पर भारत को कोई वैकल्पिक मार्ग खोजना होगा, जो बेहद मुश्किल और खर्चीला होगा. अब यह भी जान लेते हैं कि आखिर हूती विद्रोही ऐसा क्यों कर रहे हैं. CBC की एक रिपोर्ट बताती है कि हूती विद्रोही इजरायल को चोट पहुंचाने के लिए ऐसा कर रहे हैं. उनका कहना है कि वे केवल उन्हीं जहाजों पर हमले कर रहे हैं, जिनका इजरायल से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई न कोई जुड़ाव है. विद्रोही इजरायल द्वारा फिलिस्तीन पर किए जा रहे हमलों से नाराज हैं. हालांकि, यह भी सामने आया है कि हूती विद्रोहियों ने ऐसे जहाजों को भी निशाना बनाया, जिनका इजरायल से कोई कनेक्शन नहीं है. यही वजह है कि बड़ी शिपिंग कंपनियों ने इस रूट से गुजरना फिलहाल बंद कर दिया है. माना जा रहा है कि अगर हालात सामान्य नहीं हुए तो कच्चे तेल के दाम तेजी से बढ़ सकते हैं. बता दें कि भारत से लाल सागर की दूरी 4,201 किमी है.   


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

9 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

6 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

7 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

8 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

14 hours ago