होम / एक्सप्लेनर / WFH युवाओं में सबसे ज्यादा पसंदीदा, पर इससे हो रहा है यह बड़ा नुकसान: रिपोर्ट

WFH युवाओं में सबसे ज्यादा पसंदीदा, पर इससे हो रहा है यह बड़ा नुकसान: रिपोर्ट

लगातार दो साल तक घर से काम करने वाले युवाओं को अब ऑफिस जाकर के काम करना मुफीद नहीं लगता है. हालांकि इसका साइड इफेक्ट भी पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः कोरोनाकाल में लोगों को घर से काम करना पड़ा था. लगातार दो साल तक घर से काम करने वाले युवाओं को अब ऑफिस जाकर के काम करना मुफीद नहीं लगता है. हालांकि इसका साइड इफेक्ट भी पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है. अब ऐसे सेक्टरों में स्किल्स प्राप्त लोगों की भारी कमी देखने को मिल रही है, जहां पर ऑफिस में जाकर के काम करना होता है. The Economist ने अपनी एक रिपोर्ट में इस बात का इशारा किया है. 

नई पीढ़ी वर्क फ्रॉम होम चाहती है

1990 से 2000 के बीच पैदा हुई नई पीढ़ी अब कोरोना काल के बाद ऐसी कंपनियों में नौकरियों के अवसर ज्यादा खोज रही है, जहां पर घर से काम करने की सुविधा मिल रही है. इसमें आईटी, मीडिया और फॉर्मा सेक्टर में सबसे ज्यादा जॉब्स की मारामारी है. यह ट्रेंड भारत में ही नहीं ब्लकि सभी देशों में देखा जा रहा है. रिमोट वर्किंग करने के कारण है अपनी सुविधा के अनुसार काम, छोटे शहरों में बसने के कारण खर्चे कम होना और अपनी फैमिली को ज्यादा से ज्यादा टाइम दे सकना. 

सभी आयु वर्ग में 38 फीसदी लोगों की पसंद

वर्क फ्रॉम होम कल्चर की अगर सभी आयु वर्गों में बात करें तो माइक्रोसॉफ्ट की ताजा वर्क ट्रेंड इंडेक्स को देखना चाहिए. इसके लिए कंपनी ने जनवरी और फरवरी के बीच 31 देशों के 30 हजार युवाओं से बात कर राय जानने की कोशिश की. इस राय को कंसल्टेंसी फर्म मेकिन्जे ने तैयार किया है. रिपोर्ट के मुताबिक सभी आयु वर्गों में केवल 35 फीसदी लोग ही वर्क फ्रॉम होम ही पसंद करते हैं. वहीं 18 साल से 34 साल की आयु वाले 60 फीसदी युवाओं ने वर्क फ्रॉम होम को तरजीह दी है. ऐसी नौकरी मिलने पर ऑफिस आकर काम करने वाली नौकरी भी छोड़ना पसंद कर रहे हैं, क्योंकि उनको नौकरी में लचीलापन और छूट चाहिए. 

इन सेक्टर्स में नहीं जा रहे हैं स्किल्स प्राप्त युवा

हालांकि बैंकिंग, कंस्ट्रक्शन, फाइनेंस, हॉस्पिटैलिटी और मेन्युफैक्चरिंग जैसे सेक्टर्स में काम करने वाली कंपनियों को स्किल्स प्राप्त युवा नहीं मिल रहे हैं. ग्रेजुएट स्टाफिंग पर कंसल्टेंसी देने वाली कंपनी यूनिवर्सम की रिपोर्ट जो 2008 में जारी हुई थी, उसके अनुसार टॉप 10 अच्छे इंप्लॉयर्स में बड़े बैंक और डेलॉयट, ईवाई, केपीएमजी व पीडब्लूसी जैसी कंपनियां शामिल थी. वहीं 2021 में यह पूरा शिफ्ट हो गया और 10 में से सात स्थानों पर टेक्नोलॉजी और मीडिया कंपनियां थी. इसके अलावा दवा कंपनियां जैसे कि फाइजर और एस्ट्राजेनेका में जॉब की मांग सबसे ज्यादा देखी गई. यह ब्रिटेन की कंपनियां है और हाल ही में इन्होंने कोविड वायरस की रोकथाम के लिए टीका भी तैयार किया था. इसके अलावा हथियार बनाने वाली कंपनियों में भी युवा काम करने के लिए आकर्षित हो रहे हैं. 

कंपनियां कर रही है अभी भी पैकेज में सुधार

हालांकि जिन बड़ी कंपनियों के ऑफिस स्पेस हैं, वहां पर युवाओं की कमी होना इन्हें भी बहुत खल रहा है, क्योंकि ऑफिस को खोलने और लोगों को काम पर रखने के लिए इन्होंने भी बिल्डिंग व इंफ्रास्ट्रक्चर पर भारी भरकम निवेश किया है. ऐसे में वो युवाओं को आर्कषित करने के लिए कंपनियां ऑफिस में जायकेदार खाना, मसाज और दोपहर में एक छोटी नींद लेने की सुविधा भी देना शुरू कर दिया है. इसके साथ ही वेतन पैकेज में भी काफी सुधार किया गया और अमेरिका में कंपनियां एक एनालिस्ट को एक लाख डॉलर तक अधिक का सैलेरी पैकेज देने को तैयार हो गई हैं. 

VIDEO: Jio Fiber के नए प्लान्स, जानिए कितना लगेगा चार्ज और इतने में क्या मिलेगा?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025

शानदार रणनीति से BJP को दिल्ली में मिली बंपर जीत, जानिए कैसे मिली इतनी बड़ी सफलता?

BJP ने दिल्ली में AAP के 10 साल के शासन को खत्म किया, मजबूत रणनीति और दिल्ली BJP नेताओं की मेहनत से 48 सीटें जीत कर सफलता हासिल की है.

18-February-2025


बड़ी खबरें

Paytm के शेयरों में 7% से ज्यादा उछाल, पहली बार पूरे साल मुनाफे में आई कंपनी

मार्च तिमाही में कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 18.4 प्रतिशत बढ़कर 2,264 करोड़ रुपये हो गई. वहीं EBITDA भी अब पॉजिटिव हो गया है.

13 hours ago

RBI का बड़ा फैसला: मनी चेंजर्स के नए लाइसेंस पर रोक, फॉरेक्स कारोबार के लिए सख्त नियम लागू

नए नियमों के अनुसार, विदेशी मुद्रा सेवाएं देने के लिए ‘प्रिंसिपल-एजेंट मॉडल’ का विस्तार किया जाएगा. इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि सेवाएं बेहतर निगरानी और उचित जांच-परख के साथ प्रदान की जाएं.

11 hours ago

दमदार नतीजों के बाद बजाज ऑटो का बड़ा फैसला, डिविडेंड के साथ बायबैक का ऐलान

बजाज ऑटो के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने FY26 के लिए 150 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड की सिफारिश की है. यह 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर पर 1500 प्रतिशत डिविडेंड के बराबर है.

12 hours ago

भारत का निर्यात बना नई ताकत, 863 अरब डॉलर के पार पहुंचा विदेशी व्यापार

निर्यात वृद्धि में सबसे बड़ा योगदान सेवा क्षेत्र का रहा है. सेवा निर्यात 2024-25 में 387.55 अरब डॉलर से बढ़कर 2025-26 में 421.32 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, जो 8.71 प्रतिशत की वृद्धि है.

14 hours ago

AU स्मॉल फाइनेंस बैंक में बढ़ेगी कोटक महिंद्रा की हिस्सेदारी, RBI से निवेश की मंजूरी

RBI की मंजूरी के बाद कोटक महिंद्रा बैंक का AU स्मॉल फाइनेंस बैंक में निवेश भारतीय बैंकिंग सेक्टर में एक अहम रणनीतिक कदम माना जा रहा है.

14 hours ago