होम / एक्सप्लेनर / Delhi AQI: प्रदूषण की दोहरी मार; घर मिलने में होगी देरी, सड़क पर नहीं चलेंगी ये गाड़ियां!

Delhi AQI: प्रदूषण की दोहरी मार; घर मिलने में होगी देरी, सड़क पर नहीं चलेंगी ये गाड़ियां!

जहां सरकार द्वारा प्रदूषण को कम करने के लिए उठाये गए कदम जरूरी हैं, वहीं इन फैसलों के परिणामों को जान लेना भी जरूरी है.

पवन कुमार मिश्रा 2 years ago

दिल्ली में हवा की क्वालिटी (Delhi AQI) बेहद खराब होती जा रही है और दिन प्रतिदिन प्रदूषण का स्तर बढ़ता ही जा रहा है. शहर के कुछ हिस्सों में तो AQI 436 अंकों तक पहुंच गया है और हवा में मौजूद PM 2.5 कणों की संख्या 390 अंकों तक जा पहुंची है. जहां एक तरफ इतनी जहरीली हवा की वजह से स्वास्थ्य से संबंधित बहुत सी समस्याएं हो सकती हैं वहीँ, दूसरी तरफ प्रदूषण पर रोकथाम की कोशिश के लिए सरकार लगातार कोशिश कर रही है. 

Delhi AQI की हालत गंभीर सरकार ने लिया ये फैसला
दिल्ली में बढ़ते हुए प्रदूषण की वजह से हवा की क्वालिटी (Delhi AQI) और ज्यादा खराब होती जा रही है और सरकार के सामने यह चुनौती भयावह रूप लेती जा रही है. हवा में लगातार बढ़ते प्रदूषण के कणों की वजह से शहर के लोगों को सांस से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं और इसी चुनौती से निपटने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के कदम उठाये जा रहे हैं. लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा है, शहर में निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई है, गाड़ियों पर सख्ती की जा रही है और दिवाली के पटाखों पर रोक पहले ही लगाई जा चुकी है. जहां एक तरफ सरकार द्वारा प्रदूषण को कम करने के लिए उठाये जाने वाले कदम जरूरी हैं, वहीं इन फैसलों के परिणामों को जान लेना भी जरूरी है. 

Delhi AQI और GRAP
दिल्ली की बिगड़ती हुई हवा की क्वालिटी (Delhi AQI) में एक काफी बड़ी भूमिका निर्माणाधीन इमारतों की भी है. केंद्र सरकार के प्रदूषण नियंत्रण पैनल ने हाल ही में गाइडलाइन जारी की और कहा कि दिल्ली सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्रों में भी गैर-आवश्यक निर्माण कार्यों पर रोक लगाई जाए. इतना ही नहीं, सरकार ने दिल्ली समेत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्रों में डीजल से चलने वाले ट्रकों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह सभी फैसले GRAP (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) के स्टेज 3 के तहत लिए जा रहे हैं. केंद्रीय सरकार द्वारा सर्दियों के मौसम में हवा प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए एक रणनीति तैयार की गई है और इसे GRAP के नाम से जाना जाता है. ये रणनीति हर साल सर्दियों के मौसम में लागू की जाती है.  

अपना घर मिलने में होगी देर
जैसा कि हमने ऊपर बताया कि दिल्ली में गैर आवश्यक निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई है, लेकिन इस फैसले से सबसे बड़ा नुक्सान ये हो सकता है कि दिल्ली में निर्माणाधीन हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में देरी हो सकती है और इसका नुक्सान रियल एस्टेट डेवलपर्स के साथ-साथ अपने घर में शिफ्ट होने का इन्तजार कर रहे लोगों को भी हो सकता है. कन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CREDAI) - नेशनल के प्रेसिडेंट और गौड़ ग्रुप (Gaur Group) के CMD मनोज गौड़ कहते हैं कि रियल एस्टेट क्षेत्र बढ़ते प्रदूषण (Delhi AQI) को रोकने के लिए अधिकारियों के प्रयासों का पूरा समर्थन करता है, लेकिन इसमें कुछ अड़चनें भी हैं. उन्होंने कहा कि एक महीने के कंस्ट्रक्शन बैन से प्रोजेक्ट पूरा होने में लगभग दो से तीन महीनों की देरी हो सकती है. रियल एस्टेट सेक्टर (Real Estate) इस कदम से चिंतित है, क्योंकि लागत में वृद्धि हो सकती है और श्रमिकों की आजीविका भी प्रभावित हो सकती है. उन्होंने कहा कि इन चुनौतियों के बावजूद डेवलपर्स प्रदूषण को कम करने के लिए नियमित रूप से पानी छिड़कने और एंटी-स्मॉग मशीनें लगाने जैसे उपाय सक्रिय रूप से करते हैं.

मजदूरों पर भी पड़ेगा असर
काउंटी ग्रुप (County Group) के डायरेक्टर अमित मोदी ने कहा, GRAP-3 लागू होने के बाद कंस्ट्रक्शन पर बुरा असर पड़ता है और कंस्ट्रक्शन का काम शुरू नहीं हो पाता. इस विषय पर अमित मोदी आगे कहते हैं कि GRAP-3 लागू होने के बाद निश्चित रूप से कंस्ट्रक्शन पर बुरा असर पड़ेगा और विकास की रफ्तार धीमी पड़ जाएगी. पहले ही देरी से चल रही हाउसिंग प्रोजेक्ट्स (Housing Projects) में और देरी होगी. इसके साथ ही अमित मोदी ने सरकार से GRAP-3 के साथ सरकार द्वारा रियायत देने की मांग भी की है. मिगसन (Migson) के मैनेजिंग डायरेक्टर यश मिगलानी ने कहा, हम पहले से ही अपनी कंस्ट्रक्शन गतिविधियों से प्रदूषण को (Delhi AQI) कम करने के संभावित तरीकों का पालन कर रहे हैं, जिसमें एंटी स्मोक गन्स, छिड़काव तंत्र, ग्रीन नेट्स जैसे कदम शामिल हैं. सरकार द्वारा जारी किए गए ऐसे आदेशों से न केवल मजदूरों की दैनिक मजदूरी पर असर पड़ेगा, बल्कि प्रोजेक्ट्स की समय सीमा भी पटरी से उतर सकती है और देरी हो सकती है.

इन गाड़ियों को लेकर सड़क पर निकले तो हो जाएगा चालान
विभिन्न फैसलों के बीच आज हवा की क्वालिटी (Delhi AQI) की देख-रेख करने वाली संस्था ने एक अन्य महत्त्वपूर्ण फैसला लिया है. CAQM (केंद्रीय हवा क्वालिटी प्रबंधन कमीशन) ने दिल्ली समेत सभी राज्यों को आदेश दिया है कि दिल्ली समेत गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर क्षेत्रों में चलने वाले BS 3 पेट्रोल और BS 4 डीजल वाहनों पर रोक लगा दी है. पब्लिक ट्रांसपोर्ट की अतिरिक्त मांग से निपटने के लिए आज से दिल्ली मेट्रो 20 अतिरिक्त ट्रिप भी लगाएगी. आपको बता दें कि दिल्ली मेट्रो फिलहाल 40 अतिरिक्त ट्रिप भी लगा रही है. अगर आप भी सड़क पर गाड़ियों के पेट्रोल वाले BS 3 मॉडल या डीजल से चलने वाले BS 4 मॉडल को लेकर निकल रहे हैं तो आपका चालान हो सकता है और आपकी गाडी भी जब्त की जा सकती है.
 

यह भी पढ़ें: बुरा वक्त इसे ही कहते हैं, कल तक बड़े रईसों में थे शुमार; अब जेल में कटेंगी रातें!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

9 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

6 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

7 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

8 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

15 hours ago