होम / एक्सप्लेनर / आज देश की जनता आपका ओपिनियन जानना चाहती है: प्रदीप भंडारी

आज देश की जनता आपका ओपिनियन जानना चाहती है: प्रदीप भंडारी

प्रदीप भंडारी ने कहा कि आज ब्रॉडकॉस्‍ट में शेयर कम हो रहा है जबकि डिजिटल का शेयर बढ़ रहा है.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

समाचार4मीडिया के मीडिया संवाद 2023 कार्यक्रम में कई नामी पत्रकारों ने ‘मीडिया की चुनौती’ विषय पर अपनी बात कही. इस मौके पर युवा पत्रकार प्रदीप भंडारी ने अपनी बात कहते हुए कहा कि आज ब्रेक्रिंग न्‍यूज का जमाना नहीं है, आज जनता ओपिनियन जानना चाहती है. उन्‍होंने कहा कि अगर आपका कंटेट अच्‍छा है तो उसे व्‍यूवर जरूर मिलेगा. 

आज ब्रेक्रिंग न्‍यूज का जमाना नहीं है
वरिष्‍ठ पत्रकार और जन की बात के फाउंडर प्रदीप भंडारी ने कहा कि मुझे 24 से ज्‍यादा राज्‍यों सफर करने का मौका मिला, मैंने उससे जो अनुभव कमाया है, अपने 9 साल के अनुभव के आधार पर मैं बोलता हूं. 400 लोकसभा क्षेत्रों में जाकर जो भी अनुभव कमाया है उसके आधार पर ही मैं आपसे कह रहा हूं. इस वक्‍त हम सबको ये स्‍वीकार करना पड़ेगा कि ब्रेकिंग न्‍यूज अब कोई उपलब्धि नहीं रह गई है. पहले एक जमाना हुआ करता था कि अगर आपने कोई न्‍यूज ब्रेक कर दी तो उसे बहुत बड़ा माना जाता था. हम लोग न्‍यूज के दौर में नहीं रह रहे हैं हम ओपिनियन के दौर में रह रहे हैं. हम लोग न्‍यूज से ओपिनियन की ओर जा चुके हैं. आज न्‍यूज सबसे पहले कहां आती है वो सबसे पहले ब्‍हाट्स एप पर आती है. उसके बाद दूसरे प्‍लेटफॉर्म पर आएगी.  प्रदीप भंडारी ने कहा कि देश हर समय अपने फोन पर सबकुछ देख रहा है आज सबके लिए मैदान एक जैसा है. 

कंटेट सही है तो दर्शक जरूर मिलेगा
प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया के बारे में बात करते हुए कहा कि अगर आपके कंटेट में वैल्‍यू है तो उसे दर्शक जरूर मिलेगा. पहले क्‍या चर्चा होती थी कि मैं कितने बजे टीवी पर जाउंगा उसका जिक्र वो करता था. आज क्‍या होता है. आज ये होता है कि मुझे उस स्‍टोरी पर लिंक दे देना मुझे अपने सोशल मीडिया पर डालना है. मैं भी ये इवेंट करने के बाद कहूंगा कि मुझे फोटो दे देना मैं भी उसे सोशल मीडिया पर डालूंगा. आप किसी भी मीडियम से जुड़े हों, लेकिन इस बात को सभी जानते हैं कि देश मोबाइल पर देख रहा है. आज देश में 50 करोड़ से ज्‍यादा लोग व्‍हाट्सएप पर हैं.  आप सोशल मीडिया पर देखते हैं कि मेरे उस पर कितने इंप्रेसन आए. 

डिजिटल मीडिया का शेयर लगातार बढ़ रहा है
आज सभी चैनलों का ब्रॉडकॉस्‍ट पर शेयर कम होता जा रहा है और डिजिटल पर शेयर बढ़ रहा है.  इस वक्‍त अगर पॉवर किसी के हाथ में है तो वो है देश की जनता, उसी के हाथ में है. आज कोई बॉटलनेक नहीं है. अगर आपकी प्रतिभा को कोई नहीं रोक सकता है.  सोशल मीडिया पर जो लोग काम कर रहे हैं, वो ज्‍यादा इम्‍पैक्‍ट कर रहे हैं. जब से डेटा आया है तब से सोशल मीडिया की दुनिया में ज्‍यादा इम्‍पैक्‍ट देखा जा रहा है. आज 50 करोड़ से ज्‍यादा मोबाइल देश में है. आज पॉडकॉस्‍ट पर हर कोई इंटरव्‍यू दे रहा है. हमें झूठ नहीं बोलना चाहिए. जनता ओपिनियन जानना चाहती है. ऑडियंस हर सच्‍ची चीज को पसंद करती है. हर स्‍ट्रीम में लोग अच्‍छा कर रहे हैं. आपके कंटेट में दम होना चाहिए, उसे जरूर पसंद किया जाए.

यह भी पढ़ें: मीडिया संवाद 2023: पत्रकारिता के लिए कैसे खतरनाक है सोशल मीडिया?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

15 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

13 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

13 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

19 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

17 hours ago