होम / एक्सप्लेनर / चीन-ताइवान संकट से भारत के इन सेक्टर्स पर पड़ सकता है असर, GDP भी होगी प्रभावित

चीन-ताइवान संकट से भारत के इन सेक्टर्स पर पड़ सकता है असर, GDP भी होगी प्रभावित

अगस्त महीने की शुरुआत में पेलोसी की ताइवान यात्रा से चीन की बैचेनी समझी जा सकती है और उसने ताइवान द्वीप पर घेराबंदी भी शुरू कर दी है.

अभिषेक शर्मा 4 years ago

नई दिल्लीः संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी द्वारा हाल ही किए गए ताइवान दौरे के बाद उपजे संकट से भारत के भी कई सेक्टर्स पर प्रभाव पड़ने की संभावना है. इससे देश की जीडीपी भी प्रभावित हो सकती है, अगर चीन पर वैश्विक प्रतिबंध लगाया गया. अगस्त महीने की शुरुआत में पेलोसी की ताइवान यात्रा से चीन की बैचेनी समझी जा सकती है और उसने ताइवान द्वीप पर घेराबंदी भी शुरू कर दी है.

चीन के विदेश मंत्रालय ने पेलोसी की यात्रा का विरोध करते हुए था, अमेरिका को ताइवान कार्ड खेलने के किसी भी प्रयास को छोड़ देना चाहिए और ईमानदारी से एक-चीन सिद्धांत का पालन करना चाहिए. अगर अमेरिका अपने रास्ते पर जोर देता है, तो इसके गंभीर परिणाम की जिम्मेदारी अमेरिका पर होगी.

चीन पर लग सकते हैं वैश्विक प्रतिबंध

अगर चीन, किसी भी तरह का हमला ताइवान पर करता है तो अमेरिका सहित ज्यादातर पश्चिमी देश रूस की तरह चीन पर भी प्रतिबंध लगा सकते हैं. इन प्रतिबंधों का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि चीनी अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने के किसी भी कदम का पूरी दुनिया पर असर लंबे समय तक देखने को मिलेगा. 

कैपग्रो कैपिटल एडवाइजर्स के संस्थापक पार्टनर और पोर्टफोलियो मैनेजर अरुण मल्होत्रा ने कहा,  "चीन की विश्व अर्थव्यवस्था में एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्थिति है, जो आयात और निर्यात दोनों से प्रेरित है और उस संतुलन को बाधित करने के लिए कोई भी कदम दुनिया भर में व्यवधान पैदा कर सकता है. यह कहना मुश्किल है कि क्या चीन को संभावित रूप से पश्चिमी प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है." 

कम हो सकता है डॉलर का प्रवाह

पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष प्रदीप मुल्तानी ने कहा चीन पर वित्तीय प्रतिबंध लगाने से अंतरराष्ट्रीय वित्त पोषण बाधित होगा और अमेरिकी डॉलर के प्रवाह में भारी कमी आएगी, जो अभी भी अंतरराष्ट्रीय बाजारों और चीन के लिए व्यापार के लिए महत्वपूर्ण है.

भारत का ताइवान से व्यापार बहुत ज्यादा नहीं

2021 में, ताइवान और भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार बढ़कर 7 बिलियन अमेरीकी डॉलर से अधिक हो गया था. इसके अलावा, 2.3 बिलियन अमेरीकी डॉलर से अधिक के कुल निवेश के साथ 120 से अधिक ताइवानी व्यवसाय भारत में मौजूद हैं.

विशेषज्ञों ने नोट किया कि संभावित युद्ध का प्रभाव का असर भारत में न के बराबर होने की संभावना है क्योंकि ताइवान के साथ भारत का व्यापार बहुत ही कम है और भारत के कुल व्यापार में एक प्रतिशत से भी कम योगदान देता है. 

चीन पर वैश्विक प्रतिबंध से भारत पर होगा दूरगामी असर

भारत का चीन से सीमा विवाद चलता रहा है. लद्दाख के गलवान में भारत-चीन के सैनिकों के बीच संघर्ष के बाद से चीन से भारत में होने वाले व्यापार में कमी तो आई है, लेकिन यह अभी भी बहुत ज्यादा है. चीनी निर्यात में भारी उछाल के कारण इस साल की पहली छमाही में दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़कर 67.08 अरब डॉलर हो गया। 

यदि युद्ध छिड़ जाता है, तो इसका भारतीय विनिर्माण क्षेत्र पर सीधा प्रभाव पड़ेगा, क्योंकि भारत चीन से बड़ी मात्रा में विनिर्माण इनपुट और कच्चे माल का आयात करता है जिसमें जैविक रसायन, फर्टिलाइजर्स, इलेक्ट्रिकल पार्ट्स और मशीनरी शामिल हैं. भारत दवा, कोकिंग कोल और इलेक्ट्रॉनिक चिप्स के लिए कच्चे माल के आयात के लिए चीन पर अत्यधिक निर्भर है. मुल्तानी ने आगे कहा कि चीन-ताइवान संघर्ष का भारतीय विनिर्माण आपूर्ति श्रृंखला पर प्रभाव पड़ने की संभावना है, जिसके परिणामस्वरूप ऑटोमोबाइल, स्मार्टफोन और चिकित्सा उपकरणों, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन आदि की लागत अधिक हो सकती है.

VIDEO: पाकिस्तान में चलते थे भारत में छपे नोट, आरबीआई गवर्नर के होते थे हस्ताक्षर

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

15 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

13 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

13 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

19 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

17 hours ago