होम / एक्सप्लेनर / BW Marketing World: एक्सपर्ट्स से समझिये कितना प्रभावशाली है पब्लिक रिलेशन!

BW Marketing World: एक्सपर्ट्स से समझिये कितना प्रभावशाली है पब्लिक रिलेशन!

हिमांक त्रिपाठी ने कहा कि PR इंडस्ट्री हमारे सोचने के तरीके को बदलने पर प्रमुख रूप से काम करती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पब्लिक रिलेशन यानी PR कितना प्रभावशाली है, इसके प्रभाव को किस तरह से मापा जाता है और आखिर किस तरह से PR के प्रभाव को बढ़ाया जा सकता है? इन्हीं सवालों के जवाब जानने के लिए आज देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ती ठंड के बीच गर्मजोशी से BW मार्केटिंगवर्ल्ड एक्सीलेंस इन कम्युनिकेशन एंड एंगेजमेंट (BW Marketing world Excellence In Communication and Engagement Summit) नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.

क्या है PR का प्रभाव?
कार्यक्रम के आयोजन के दौरान बहुत से एक्सपर्ट्स से PR संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई जिससे दिल्ली की बढ़ती हुई ठंड में भी माहौल काफी गर्म नजर आया. इसी दौरान PR के प्रभाव को मापने के लिए सही पैमानों के विषय पर एक चर्चा का आयोजन हुआ. लेकिन इससे पहले कि हम ये समझें कि आखिर PR के प्रभाव को किस तरह से मापा जा सकता है, हमें ये समझ लेना चाहिए कि आखिर PR क्षेत्र कितना प्रभावशाली है और क्या यह सच में काम करता है? इस विषय पर अपने विचार प्रकट करते हुए बाजी गेम्स के चीफ कम्युनिकेशन ऑफिसर और प्रवक्ता हिमांक त्रिपाठी ने कहा कि PR इंडस्ट्री हमारे सोचने के तरीके को बदलने पर प्रमुख रूप से काम करती है. और PR बिलकुल काम करता है, बस इसे सही तरीके से सही दिशा में किया जाना ज्यादा जरूरी है. 

तेजी से बदल रही PR इंडस्ट्री
साथ ही अपने विचार प्रस्तुत करते हुए PRHUB की डायरेक्टर और वरिष्ठ पार्टनर सुमति एम चारी कहती हैं कि पिछले एक दशक के दौरान PR का पूरा परिदृश्य ही बदल गया है और यह अभी भी बदल रहा है. आज से एक दशक पहले कंपनी के CXO या फिर मार्केटिंग करने वाले लोगों द्वारा जिस तरह से PR को देखा जाता था, वह अब बदल रहा है और PR अब ज्यादा प्रासंगिक इंडस्ट्री के रूप में सामने आ रही है. बदलते हुए परिदृश्य की वजह से PR का क्षेत्र और भी प्रासंगिक होता जा रहा है. 

कैसे मापें PR का प्रभाव?
PR के काम करने और इसके प्रभाव को समझने के बाद यह जान लेना भी बेहद जरूरी है कि आखिर इस प्रभाव को मापा कैसे जा सकता है? इस विषय पर अपनी राय रखते हुए भारतपे में PR और कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन क्षेत्र की प्रमुख अकांक्षा जैन कहती हैं कि किसी भी ब्रैंड की लॉयल्टी या फिर कस्टमर की लॉयल्टी को मापने के लिए आपको विस्तृत रूप से की गई रिसर्च का सहारा लेना पड़ेगा. जबकि अगर आप अपने PR कैम्पेन को मापना चाहते हैं तो उसके लिए विभिन्न प्रकार के टूल उपलब्ध हैं जो तकनीक और AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से भरपूर हैं.
 

यह भी पढ़ें: हर समस्‍या क्राइसेस नहीं होती है, आपको उसे पहचानना आना चाहिए 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025

शानदार रणनीति से BJP को दिल्ली में मिली बंपर जीत, जानिए कैसे मिली इतनी बड़ी सफलता?

BJP ने दिल्ली में AAP के 10 साल के शासन को खत्म किया, मजबूत रणनीति और दिल्ली BJP नेताओं की मेहनत से 48 सीटें जीत कर सफलता हासिल की है.

18-February-2025


बड़ी खबरें

दिल्ली HC के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में चेतन शर्मा की पुनर्नियुक्ति

कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि दिल्ली हाईकोर्ट के लिए भारत सरकार के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में चेतन शर्मा की पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दी गई है.

7 hours ago

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

1 day ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

1 day ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

1 day ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

1 day ago