होम / एक्सप्लेनर / फ्लाइट में सिगरेट, सड़क पर शराब और पुलिस से पंगा, जानें कौन है बॉबी कटारिया?

फ्लाइट में सिगरेट, सड़क पर शराब और पुलिस से पंगा, जानें कौन है बॉबी कटारिया?

बॉबी कटारिया गुरुग्राम का रहने वाला है. उसका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह स्पाइसजेट के विमान में सिगरेट सुलगाते नजर आ रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

बॉडी बिल्डर और यूट्यूबर बॉबी कटारिया मुश्किल में घिर गया है. दो अलग-अलग मामलों में उसके खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं. बॉबी खुद को सिलेब्रिटी की तरह पेश करता है. लोगों के बीच उसके साथ फोटो खिंचवाने की होड़ रहती है. इतना ही नहीं, पुलिस विभाग में भी उसके कद्रदान मौजूद हैं. हालांकि, अब शायद ये कद्रदान उसकी कोई मदद न कर पाएं.

फ्लाइट में सुलगाई सिगरेट
बॉबी कटारिया गुरुग्राम का रहने वाला है. उसका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह स्पाइसजेट के विमान में सिगरेट सुलगाते नजर आ रहा है. स्पाइसजेट का कहना है कि यह वीडियो दुबई से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में 20 जनवरी 2022 को शूट किया गया था. भारत में फ्लाइट में स्मोकिंग बैन है और पकड़े जाने पर जेल या जुर्माने का प्रावधान भी है. इसके बावजूद कटारिया ने अपने वीडियो के लिए नियम तोड़े और पैसेंजर्स की जान जोखिम में डाली.  

बॉबी के हैं लाखों फॉलोअर्स 
वीडियो वायरल होने के बाद बॉबी कटारिया ने सफाई भी पेश की है. उसका कहना है कि यह वीडियो भारत का नहीं है. उसने शूट के लिए प्लेन में सिगरेट सुलगाई और उसका मकसद धूम्रपान करना नहीं था. हालांकि, सरकार इस मामले को लेकर गंभीर नज़र आ रही है. नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं. बता दें कि बॉबी के फेसबुक पर 8 लाख से भी अधिक औए इंस्‍टाग्राम पर 6 लाख 30 हजार से ज्‍यादा फॉलोअर हैं. दोनों ही अकाउंट वेरिफाइड है.

इस वीडियो पर भी बवाल
फ्लाइट वाले वीडियो के साथ ही इस बॉडी बिल्डर का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह सड़क पर खुलेआम शराब पीता हुआ नजर आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि उसने सड़क पर कुर्सी डाल रही है और उस पर बैठकर पैग बना रहा है. अब इस मामले में उत्तराखंड के डीजीपी ने जांच के आदेश दिए हैं. वहीं, बॉबी कटारिया का कहना है कि ये वीडियो केवल मनोरंजन के लिए बनाया गया था.

अचानक कैसे हुआ फेमस? 
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले अधिकांश लोग बॉबी कटारिया को जानते हैं. उसका असली नाम बलविंदर कटारिया है, वह मूल रूप से हरियाणा के गुरुग्राम का रहने वाला है. बॉबी आए दिन अपने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करता रहता है. उसके कई वीडियो पर पहले भी विवाद हो चुका है. बॉबी 2017 में एकदम से सुर्खियों में आ गया था. दरअसल, उसने गुरुग्राम और फरीदाबाद में पुलिस के खिलाफ अभियान चलाया था. वह कथित रूप से पुलिसकर्मियों की मनमानी और गलत काम को लाइव अपने फॉलोअर्स को दिखाता था. पुलिस को लेकर लोगों के दिल में कोई न कोई शिकायत रहती ही है, इस वजह से बॉबी हिट हो गया. हालांकि बाद में गुरुग्राम और फरीदाबाद पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था.

कितनी है नेटवर्थ?
एक रिपोर्ट के अनुसार, बॉबी कटारिया अमीर परिवार से आता है और उसका गुरुग्राम में Banana godown भी है. इसके अलावा, उसने एक NGO की स्थापना भी की है. बॉबी की नेटवर्थ 40 करोड़ के आसपास है. उसे अक्सर विदेशों में घूमते देखा जाता है. इस बॉडी बिल्डर के अफेयर को लेकर भी काफी चर्चा है. कहा जाता है कि उसका अपनी एक दोस्त के साथ अफेयर चल रहा है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

19 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

17 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

17 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

18 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago