होम / एक्सप्लेनर / अक्टूबर से शुरू होंगी देश में 5G सेवाएं! जियो और एयरटेल में इस बैंड के लिए हुई तगड़ी लड़ाई

अक्टूबर से शुरू होंगी देश में 5G सेवाएं! जियो और एयरटेल में इस बैंड के लिए हुई तगड़ी लड़ाई

5G स्पेक्ट्रम नीलामी की प्रकिया में 4 कंपनियों ने हिस्सा लिया था. मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो, सुनील भारती मित्तल की भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और अडानी डेटा नेटवर्क्स.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: सात दिन और 40 राउंड की बोली प्रक्रिया के बाद 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी ख्त्म हो चुकी है. सरकार को इस नीलामी से 1,50,173 करोड़ रुपये मिले हैं. इसी के साथ सरकार ने साल 2015 में 4G स्पेक्ट्रम की नीलामी से हुई कमाई का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. सरकार को 4G स्पेक्ट्रम की नीलामी से 1.09 लाख करोड़ रुपये मिले थे. इसके पहले साल 2010 में 3G स्पेक्ट्रम की नीलामी हुई थी, उसमें सरकार को 50,968 करोड़ रुपये मिले थे. 

कैसी रही 5G स्पेक्ट्रम की बोली 
5G स्पेक्ट्रम नीलामी की प्रकिया में 4 कंपनियों ने हिस्सा लिया था. मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो, सुनील भारती मित्तल की भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और अडानी डेटा नेटवर्क्स. इन चारों कंपनियों के सामने 10 बैंड्स के कुल 72 GHz स्पेक्ट्रम को ब्लॉक पर रखा गया था, जिनकी कुल कीमत 4.3 लाख करोड़ रुपए थी. नीलामी के पहले दिन 5G स्पेक्ट्रम के लिए 1.45 लाख करोड़ रुपये की बोलियां मिलीं, लेकिन बोली के आखिरी दिन सरकार को तीन राउंड की बोली में सिर्फ 43 करोड़ रुपये ही मिले. अगर देखा जाए तो सरकार मात्रा के हिसाब से 71 परसेंट स्पेक्ट्रम बेचने में कामयाब रही, लेकिन कीमत के हिसाब से उसे 4.3 लाख करोड़ रुपये का सिर्फ 35 परसेंट ही मिला. 10 बैंड में सरकार ने स्पेक्ट्रम नीलामी के लिए बोलियां मंगवाईं थी, लेकिन 600 MHz, 800 MHz, 2300 MHz के लिए बोलियां नहीं मिलीं. करीब 75 परसेंट बोलियां 3300 MHz और 26 GHz के लिए थीं, बाकी 700 MHz के लिए आईं, 

किसको क्या मिला 
स्पेक्ट्रम की होड़ में चार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, लेकिन बाजी मारी मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो ने. रिलायंस जियो ने 24,740 MHz 5G स्पेक्ट्रम खरीदा, जिसकी कीमत 88,078 करोड़ रुपये. रिलायंस जियो ने 700 MHz, 800 MHz, 1800 MHz, 3300 MHz, 26 GHz के लिए स्पेक्ट्रम खरीदा है. 
नंबर दो पर रही सुनील भारती मित्तल की भारती एयरटेल 43,084 करोड़ रुपये खर्च करके 19867.8 MHz स्पेक्ट्रम हासिल किया, जिसमें 900 MHz, 1800 MHz, 2100 MHz, 3300 MHz, 26 GHz बैंड के स्पेक्ट्रम शामिल हैं. तीसरे नंबर पर रही वोडाफोन आइडिया जिसने 18,799 करोड़ रुपये खर्च करके 6,228 MHz खरीदा, जिसमें 1800 MHz, 2100 MHz, 2500 MHz, 3300 MHz, 26 GHz शामिल है. और चौथे नंबर पर अडानी डेटा रही, जिसने सिर्फ  400 MHz स्पेक्ट्रम खरीदा और इसके लिए 212 करोड़ रुपये चुकाए.

कहां रही टक्कर 
सबसे तगड़ी टक्कर देखने को मिली यूपी ईस्ट में 1800 MHz बैंड को लेकर, रिलांयस जियो और भारतीय एयरटेल के बीच इस सर्किल में स्पेक्ट्रम के लिए तगड़ी लड़ाई हुई. रिलायंस जियो ने इसमें 10 MHz बैंड हासिल किया जिसके लिए उसने 1646 करोड़ रुपये चुकाए, जो कि इसके बेस प्राइस से 81 परसेंट ज्यादा रही. दरअसल, इस स्पेक्ट्रम की प्रति यूनिट कीमत 91 करोड़ रुपये थी, जो बढ़ते बढ़ते 160.57 करोड़ रुपए तक हो गई. इस सर्कल में 10 करोड़ मोबाइल ग्राहक हैं. 

कब से शुरू होंगी 5G सेवाएं 
सरकार का कहना है कि 10 अगस्त से कंपनियों को स्पेक्ट्रम का आवंटन हो जाएगा और सबकुछ ठीक रहा तो इसी साल अक्टूबर से 5जी सेवाएं भी शुरू हो जाएंगी. यानी लोगों को 4G के मुकाबले गुना स्पीड के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना है. देश में संचार क्रांति का एक नया युग शुरू होगा.

VIDEO: अडानी को टक्कर देने के लिए अंबानी ने तैयार किया ये प्लान


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

21 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

18 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

18 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

19 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago