होम / एक्सप्लेनर / 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी शुरू, क्या अंबानी और अडानी ग्रुप में छिड़ेगा टेलीकॉम वॉर?

5G स्पेक्ट्रम की नीलामी शुरू, क्या अंबानी और अडानी ग्रुप में छिड़ेगा टेलीकॉम वॉर?

सबकुछ ठीक ठाक रहा तो अनुमान है कि 5G सेवाएं इस साल के अंततक या साल 2023 के शुरुआत में शुरू हो सकती हैं

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: 4G के बाद अब 5G का जमाना आने वाला है, क्योंकि आज 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी शुरू हो रही है. इस नीलामी में 72 GHz स्पेक्ट्रम की नीलामी की जा रही है. जिससे सरकार को 4.3 लाख करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है. 

5G स्पेक्ट्रम नीलामी शुरू 
इस नीलामी में चार कंपनियां हिस्सा ले रही हैं. भारतीय एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और रिलायंस जियो के अलावा अडानी ग्रुप भी शामिल है. अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी डाटा नेटवर्क्स भी इस नीलामी में हिस्सा ले रही है. इस स्पेक्ट्रम नीलामी में खास बात ये है कि इसमें नॉन टेलीकॉम कंपनियों को भी बोली लगाने की इजाजत दी गई है. यानी जो कंपनियां कैप्टिव इस्तेमाल के लिए स्पेक्ट्रम चाहती हैं तो वो भी इसमें हिस्सा ले सकती है. बोली प्रक्रिया आज सुबह सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे समाप्त खत्म हो जाएगी.

कब तक शुरू होंगी 5G सेवाएं
सबकुछ ठीक ठाक रहा तो अनुमान है कि 5G सेवाएं इस साल के अंततक या साल 2023 के शुरुआत में शुरू हो सकती हैं. एयरटेल का कहना है कि जब नीलामी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी तो उसके 2 से 4 महीने के बाद वो 5G सेवाएं शुरू कर देंगे 

4 क्षेत्रों में टेस्टिंग 
5जी स्पेक्ट्रम नीलामी से पहले, भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी TRAI ने 5जी नेटवर्क का पायलट परीक्षण भी शुरू कर दिया है. भारती एयरटेल, रिलायंस जियो, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल के साथ ट्राई ने चार क्षेत्रों में परीक्षण शुरू किया है. ट्राई ने भोपाल स्मार्ट सिटी, जीएमआर इंटरनेशनल एयरपोर्ट नई दिल्ली, दीनदयाल पोर्ट कांडला और बैंगलुरू के नम्मा मेट्रो में टेस्टिंग की है. ये टेस्टिंग करीब 10-11 लोकेशंस पर की गई है, जिसमें ट्रैफिक सिग्नल, स्ट्रीट लाइट्स, बस शेल्टर के इस्तेमाल पर ये टेस्ट किए गए हैं. 

5G स्पेक्ट्रम की नीलामी में क्या खास 
स्पेक्ट्रम की नीलामी कई फ्रीक्वेंसी बैंड में होगी. लो फ्रीक्वेंसी, मिड फ्रीक्वेंसी और हाई फ्रीक्वेंसी. लो फ्रीक्वेंसी में 600 MHz, 700 MHz, 800 MHz, 900 MHz, 1800 MHz, 2100 MHz, 2300 MHz शामिल हैं. मिड फ्रीक्वेंसी में 3300 MHz और हाई फ्रीक्वेंसी में 26 GHz के फ्रीक्वेंसी बैंड शामिल हैं. स्पेक्ट्रम टेलीकॉम कंपनियों को 20 साल के लिए मिलेगा 
बोली में सफल कंपनियों को 20 बराबर किस्तों में पेमेंट करना होगा, अगर कोई कंपनी स्पेक्ट्रम सरेंडर करना चाहे तो कम से कम 10 साल तक उसे इंतजार करना होगा. इससे पहले वो सरेंडर नहीं कर सकेगी. अच्छी बात ये है कि इस नीलामी में सरकार ने स्पेक्ट्रम यूजेस चार्ज यानी SUC को हटा दिया है. 

क्या अंबानी- अडानी में छिड़ेगी जंग?
टेलीकॉम डिपार्टमेंट की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक रिलायंस जियो ने ₹14,000 का EMD जमा किया है, EMD यानी Earnest Money Deposit. जो कि चारों खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा है. अडानी ग्रुप ने सबसे कम 100 करोड़ का EMD दिया है. दरअसल, अडानी ग्रुप इस स्पेक्ट्रम की बोली में भले ही शामिल है, लेकिन गौतम अडानी ने बताया था कि वो प्राइवेट नेटवर्क तैयार करके अपने बिजनेस को सपोर्ट करना चाहते हैं, इसलिए वो 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी में हिस्सा लेंगे. मतलब ये कि वो उपभोक्ताओं के लिए सेवाएं नहीं शुरू करेंगे बल्कि स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल सिर्फ अपने एयरपोर्ट्स और डाटा सेंटर्स के बिजनेस को बढ़ाने में ही करेंगे. यानी इससे साफ है कि रिलायंस जियो और अडानी ग्रुप के बीच टेलीकॉम को लेकर कोई जंग नहीं छिड़ने जा रही है. 

VIDEO: किस बैंक में FD पर मिल रहा कितना इंटरेस्ट? जानिए सबसे ज्यादा कौन दे रहा?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

22 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

19 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

20 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

20 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago