होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / आचरण शून्‍य उपासना का कोई अर्थ नहीं है: डॉ.लोकेश मुनि 

आचरण शून्‍य उपासना का कोई अर्थ नहीं है: डॉ.लोकेश मुनि 

उन्‍होंने संतुलन को लेकर अपनी बात कहते हुए कहा कि जीवन में इसे बनाये रखना बेहद जरूरी है. अगर शरीर में एक जगह खून ज्‍यादा हो जाए तो परेशानी पैदा कर देता है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बिजनेस वर्ल्‍ड की BW wellbeing कम्‍यूनिटी के कार्यक्रम में अपनी बात रखते हुए आचार्य डॉ. लोकेश मुनि ने कहा कि मैं इसे आयोजित करने के लिए बधाई देता हूं. उन्‍होंने कहा कि आज हम उद्देश्‍य पूर्ण जीवन की चर्चा कर रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि उद्देश्‍यपूर्ण जीवन के लिए संतुलन जरूरी है और संतुलन को लेकर जैन धर्म के 24वें गुरु तीर्थंकर भगवान महावीर ने स्‍वस्‍थ संतुलन के लिए उन्‍होंने जहां एक ओर संयासी के लिए पांच महाव्रत का विधान किया. इनमें सत्‍य, अहिंसा, अस्‍तेय, ब्रहमचर्य और अपरिग्रह वो जानते थे कि सभी सन्‍यासी नहीं हो सकते हैं. उन्‍होंने 12 अनुव्रत का भी विधान किया.

 धर्म और मोक्ष को छोड़कर अर्थ और काम के पीछे भाग रहे हैं
 आचार्य डॉ. लोकेश मुनि ने कहा कि समाज में जितनी भी विकृतियां दिखाई दे रही हैं उसके पीछे धर्म और मोझ को छोड़कर अर्थ और काम के पीछे भागते हैं, वहीं समाज में विकृतियां आती हैं.  जैन धर्म में अधिकृत तौर रूप से धर्म का विकास से कोई विरोध नहीं है. संतुलन को हमेशा ध्‍यान में रखते हुए ये सोचें कि हमारा समाज स्‍वस्‍थ कैसे रह सकता है. अगर कहीं एक जगह खून जम जाए तो शरीर अस्‍वस्‍वथ बन जाता है. उसी तरह अगर धन भी एक जगह जमा होता है तो उसका असर देखने को मिलता है. एक ओर बड़ी इमारतें होती हैं और दूसरी ओर दो जून की रोटी नसीब नहीं होती है. महावीर ने धर्म को संतुलन से जोड़ा, उन्‍होंने कहा कि अगर तुम्‍हारा भाई भूखा सोता है और तुम भरपेट खाते हो तो तुम मोझ के अधिकारी नहीं हो. क्‍योंकि उन्‍होंने अपनी आत्‍मा की तरह दूसरे की आत्‍मा को स्‍वीकार करें. मनुष्‍य कोई मशीन नहीं है. 

मतभेद विकास का माध्‍यम हैं
आचार्य डॉ. लोकेश मुनि ने कहा कि मतभेद विकास का माध्‍यम हैं लेकिन जब मतभेद मनभेद में बदलता है तो परेशानी हो जाती है. उन्‍होंने कहा था कि इच्‍छाएं तो आकाश के समान अनंत हैं. इच्‍छाएं असीमित हैं. इसलिए भोग और उपभोग का सीमाकरण किया गया है. हम आनंद को सुविधाओं में खोज रहे हैं. लेकिन उसका संबंध हमारे मन की स्थिति में है. शांति को वहां खोज रहे हैं जहां वो है नहीं. आज धर्म को अध्‍यात्‍म से जोड़ने की जरूरत है. मैं उपासना का विरोधी नहीं हूं लेकिन आचरण शून्‍य उपासना का महत्‍व सुगंधित शव से अधिक नहीं है. ये परमात्‍मा को धोखा देने के समान है. 

जीवन में आध्‍यात्मिकता को कैसे शामिल करें? 
आचार्य डॉ. लोकेश मुनि ने कहा कि इसके लिए आप डीप ब्रीथ करें गुस्‍सा आता हो उससे यही करना चाहिए . एकाग्रता के लिए आप इसे कर सकते हैं. छोटी सी सांस लेने में कई तरह की परेशानियां सामने आ जाती हैं. 24-48 मिनट का समय अपनी बॉडी के लिए कर सकते हैं. आप 1 या 2 मिनट के दो सेशन कर सकते हैं. छोटी सांस लेने वालों को ज्‍यादा गुस्‍सा आता है, अगर आप लंबी सांस लेते हैं तो गुस्‍सा आपके शरीर में प्रवेश नहीं कर पाएगा. अच्‍छा साहित्‍य पढ़ना चाहिए. उन्‍होंने कहा कि जब से व्‍हाटस अप आया है तब से ना पढ़ने की आदत बढ़ गई है. मेडीटेशन और स्‍वाध्‍याय को अपने जीवन में उतारना चाहता हूं.  

कठिन समय में निर्णय कैसे लें
हम अच्‍छा निर्णय तभी ले पाते हैं जब हमारा मन शांत होता है. एक बिजनेस मैन भी अच्‍छा निर्णय तभी ले पाएगा जब उसका मन शांत होगा. इसीलिए साधना के जो तरीके हैं ये जीवन जीने के अच्‍छे तरीके हैं. इसको धर्म और अध्‍यात्‍म से मत जोडि़ए. अपनी भावना और धैर्य पर नियंत्रण करने के लिए, करना बेहद जरूरी है. मेडिटेशन की सीमा क्‍या होनी चाहिए, इस पर मैं कहना चाहूंगा कि इसमें हर व्‍यक्ति का एक नियम नहीं हो सकता है. कुछ ऐसे होते हैं जो बहुत जल्‍दी गहराई में उतर जाते हैं. कुछ देरी से उतरते हैं, लेकिन जब आपको आनंद आने लगता है तो फिर आप उसे रोज करते हैं. वो आपकी आदत का हिस्‍सा बन जाता है. परिवार के बीच में रहते हुए संतुलन बनाना जरूरी है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

17 hours ago

Modi@76: मेक इन इंडिया से ‘मेड फॉर द वर्ल्ड’ तक, भारत के मैन्युफैक्चरिंग के अगले अध्याय की कमान संभालेंगे MSMEs

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर, पिछले एक दशक में भारत की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक परिदृश्य में आए बदलावों को देखना जरूरी है.

21 hours ago

मोदी @76: शिक्षा के क्षेत्र में कैसे बदला फोकस, यूनिवर्सिटी विस्तार से डिजिटल अकादमिक आईडी तक

नई शिक्षा नीति से स्किल इंडिया और APAAR तक, नरेंद्र मोदी सरकार के दौर में शिक्षा व्यवस्था में कई स्तरों पर बदलाव की कोशिश

21 hours ago

जन्मदिन विशेष: गुजरात से राष्ट्रीय मंच तक मोदी की 25 साल की यात्रा पर एक नजर

7 अक्टूबर 2001 को मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने और इस अक्टूबर में वह सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे करेंगे, पहले गुजरात में और उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर, यह एक ऐसी उपलब्धि है, जिसे समकालीन भारत में बहुत कम राजनेता हासिल कर सकते हैं.

22 hours ago

मोदी @76: शिक्षा और कौशल से विकसित भारत की ओर

डॉ. विनोद बछेती लिखते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा, डिजिटल लर्निंग और कौशल विकास पर बढ़ा फोकस

1 day ago


बड़ी खबरें

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

18 minutes ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

2 hours ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

3 hours ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

3 hours ago