होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / महिलाओं में निवेश प्रतिशत क्यों है कम? जानें क्या है महिला आंत्रप्रेन्योर के विचार?

महिलाओं में निवेश प्रतिशत क्यों है कम? जानें क्या है महिला आंत्रप्रेन्योर के विचार?

BW Business world के Women Entrepreneur Intrapreneurs Summit and Awards में महिला आंत्रप्रेन्योरर्स ने भाग लेकर ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को आंत्रप्रेन्योर बनने के लिए प्रेरित किया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

BW Business world के Women Entrepreneur Intrapreneurs Summit and Awards कार्यक्रम में कई महिला आंत्रप्रेन्योरर्स ने भाग लिया. समिट के 5वें सेशन में आयोजित पैनल चर्चा में इनवेस्ट की वूमन, एक्सेलारेट प्रोग्रेस (Invest In Women, Accelerate Progress) विषय पर तीन आंत्रप्रेन्योर महिलाओं ने अपने विचार रखे. इस पैनल में Orios Venture Partner की पार्टनर सुखमन बेदी, Ankurit Capital की को-फाउंडर और मैनेजिंग पार्टनर नताशा और WinPe की फाउंडर और मैनेजिंग पार्टनर नुपुर गर्ग ने भाग लिया. 

महिलाओं में निवेश के लिए सोच बदलने की जरूरत

ओरियोस वेंचर (Orios Venture Partner) की पार्टनर सुखमन बेदी ने कहा महिला और पुरुष फाउंडर्स में कोई अंतर नहीं है, जबकि महिलाएं पुरुषों से बेहतर समझती हैं. महिलाओं में सहानुभूति का स्तर भी अधिक होता है, जो पुरुषों में कम देखा जाता है. ऐसे में हमें महिलाओं को भी आगे बढ़ने के अवसर देने चाहिए, जबकि हम देखते हैं कि निवेशक पुरुषों के उद्योग में अधिक निवेश करते हैं. महिलाएं शिक्षित हैं, उन्हें आगे बढ़ना चाहिए और ऐसे कई निवेशक हैं जो बायस्ड नहीं हैं. पुरुषों की तुलना में महिलाओं में निवेश का प्रतिशत निश्चित रूप से कम है, लेकिन इसके बाद भी अब महिलाएं आंत्रप्रेन्योर आगे बढ़कर उद्योग कर रही हैं. हमें अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करनी चाहिए. महिला संस्थापक के लिए निवेशक बहुत ज्यादा बायस्ड हो गए हैं, उनकी शादी और फिर  मां बनने के बाद उनके साथ बहुत भेदभाव किया जाता है. लोगों को सोच बदलनी होगी और महिलाओं को भी आगे बढ़ाना होगा. महिलाएं गेम चेंजर हैं, उन्हें सावधानी से चलते हुए अपने लक्ष्य को पाना होगा. 

महिलाओं को बाहर निकलने और नेटवर्क बनाने की जरूरत

अंकुरित कैपिटल (Ankurit Capital) की को-फाउंडर और मैनेजिंग पार्टनर नताशा ने कहा कि हमें हमेशा महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करना चाहिए.  सिडबी महिला उद्यमियों को आगे बढ़ने के लिए निवेश में मदद करता है. सिडबी की महिला उद्यम निधि महिला उद्यमियों को नया व्यवसाय स्थापित करने के लिए इक्विटी फंड की आवश्यकता को पूरा करने में मदद करती है. पहले महिलाओं को निवेश नहीं मिलता था लेकिन अब पुरुष और महिला के प्रति निवेशक निष्पक्ष होकर सोचने लगे हैं और महिलाओं को भी निवेश दे रहे हैं. उन्होंने कहा है वह महिलाओं को एक नेशनल लीडर के रूप में देखती हैं. महिलाओं को घर से बाहर निलकर और लोगों से नेटवर्किंग बनाने की जरूरत है. उन्हें साहस के साथ आगे बढ़ना है और फिर उन्हें एक सफल आंत्रप्रेन्योर बनने से कोई नहीं रोक सकता है. 

इसे भी पढ़ें-Happy Birthday : दुनियाभर में शौहरत के साथ करोड़ों कमाने वाली पॉप स्टार हैं लेडी गागा

महिलाओं को जागरूकता और समर्थन की जरूरत

विनपी (WinPe) की फाउंडर और मैनेजिंग पार्टनर नुपुर गर्ग ने कहा कि मल्टीपल रिपोर्ट से संकेत मिले हैं कि महिलाओं को पक्षपात का सामना करना पड़ता है. एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले 3 सालों में वीसी फंडिंग में महिलाओं के स्टार्ट-अप को 75 प्रतिशत नकारा गया है. कुल मिलाकर फंडिंग का माहौल महिलाओं के लिए इतना उत्साहजनक नहीं था, लेकिन 2024 में हम इसमें तेजी आने की उम्मीद कर रहे हैं.  एक महिला को आंत्रप्रेन्योर बनने का सपना देखने दें और उसका पूरा सहयोग करें. महिलाएं भी अपनी शिक्षा बर्बाद न करें, जागरूक बनें और अपना खुद का काम शुरू करें. महिलाओं के लिए वन टू वन सेशन, मेंटरशिप प्रोग्राम, नेटवर्किंग, राउंड टेबल जैसे कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए, जिससे उनके अंदर आंत्रप्रेन्योर बनने का साहस पैदा हो और वो भी बाजार में उतरने की हिम्मत ला पाएं. महिलाएं भी पुरुषों की तरह उद्योग कर सकती हैं, उन्हें केवल जागरूकता और समर्थन की जरूरत है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-जापान साझेदारी और मानव-केंद्रित एआई का भविष्य

प्रोफेसर सी. राज कुमार लिखते हैं, 'भारत और जापान एक ऐसे मोड़ पर खड़े हैं जहां वे AI के लिए चौथा और मौलिक मार्ग विकसित कर सकते हैं.

2 days ago

ईरान को ‘अनफ्रीज’ करना: असली चुनौती अब शुरू होगी

सिद्धार्थ अरोड़ा लिखते हैं, 'अमेरिका-ईरान शांति समझौता अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है और रिपोर्टों के अनुसार 60 दिनों की अवधि में लगभग 24 अरब डॉलर जारी किए जा सकते हैं. ऐसे में सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि यह पैसा जब ईरान पहुंचेगा, तब उसका क्या होगा?'

3 days ago

2026 की तीसरी तिमाही का ज्योतिष: एआई, संघर्ष और वैश्विक परिवर्तन

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं कि 2026 के पहले छह महीनों के दौरान इनमें से कई विषय पहले ही उभरने लगे हैं. प्रौद्योगिकी कंपनियों के मूल्यांकन को लेकर चिंताएँ लगातार अधिक स्पष्ट होती जा रही हैं. यह चिंता केवल AI से जुड़ी कंपनियों तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया की कुछ सबसे मूल्यवान निजी कंपनियों, जैसे स्पेसएक्स, के उच्च मूल्यांकन को लेकर भी देखी जा रही है.

6 days ago

दिल्ली में मार्को रुबियो, मेरी मां की Alexa पर गूंजे राजा राम

हंस चुगेगा दाना-दुनका... कौवा मोती खाएगा और भारत सबको उलझन में रखेगा. बैकग्राउंड में बज रहा वह पुराना भजन आधुनिक भू-राजनीति को किसी भी संयुक्त बयान से बेहतर समझता था.

27-May-2026

रणनीतिक रिजर्व एसेट के रूप में तेल: सप्लाई चेन जोखिम के खिलाफ भारत का संप्रभु सुरक्षा कवच

भारत के पास लगभग 700 अरब अमेरिकी डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार है, जो मुख्य रूप से अमेरिकी और गैर-अमेरिकी ट्रेजरी, सोना और IMF के स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स से बना है. फिर भी देश की सबसे बड़ी व्यापक आर्थिक कमजोरी, कच्चे तेल, LNG और LPG पर निर्भरता के खिलाफ मौजूदा रिजर्व संरचना में कोई समान सुरक्षा मौजूद नहीं है.

21-May-2026


बड़ी खबरें

₹1 लाख करोड़ राजस्व का लक्ष्य, FMCG में बड़ा दांव; ईशा अंबानी ने RCPL के विस्तार का रोडमैप रखा

फूड पार्क नेटवर्क में 30,000 करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी, कैंपा और इंडिपेंडेंस ब्रांड की तेज बढ़त के दम पर रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की बड़ी महत्वाकांक्षा

2 hours ago

SEBI ने म्यूचुअल फंड्स को दी बड़ी राहत, इंट्राडे उधारी के नियम हुए आसान

कैश मैनेजमेंट, ट्रेड सेटलमेंट और डेरिवेटिव दायित्वों के लिए अब ले सकेंगे शॉर्ट-टर्म लोन, परिचालन दक्षता बढ़ने की उम्मीद

2 hours ago

जियो का मेगा IPO लॉन्च के करीब, 4 अरब डॉलर जुटाने के लिए सेबी के पास DRHP दाखिल

जियो का यह इश्यू, देश के सबसे बड़े IPO में से एक होगा, जिसका वैल्यूएशन का अनुमान 100 अरब डॉलर से अधिक है.

3 hours ago

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

23 hours ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

21 hours ago