होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / UP Budget 2023: सिर्फ लुभावने वादे नहीं, दूरगामी सोच भी है जरुरी

UP Budget 2023: सिर्फ लुभावने वादे नहीं, दूरगामी सोच भी है जरुरी

योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा आज ऐतिहासिक बजट पेश किया गया. लेकिन सरकार को लुभावने वादों के साथ-साथ दूरगामी दृष्टि को भी लेकर चलना होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आज अपनी दूसरी पारी के दूसरे बजट को पेश किया. इस ऐतिहासिक बजट पर सभी की निगाहें टिकीं थी फिर चाहे वह एक आम आदमी हो या फिर कोई खास. युवा, महिलाओं, किसानों और उद्योगपतियों को अपने निजी विकास के साथ राज्य के विकास को लेकर भी बजट से काफी उम्मीदें हैं.
जनता के पूर्ण समर्थन से बनी योगी आदित्यनाथ की सरकार पर पार्टी के साथ-साथ आम आदमी को भी पूरा भरोसा है. आज योगी आदित्यनाथ राजनीति में उस मुकाम पर हैं जहां किसी प्रकार के लुभावने वादों और लालच के बिना केवल दूरगामी सोच के आधार पर वह निर्णय ले सकते हैं. ‘बेटी बचाओ बेटी पढाओ’ के तहत चल रही ‘कन्या सुमंगला योजना’ तारीफ के काबिल है. 
शिक्षा के अधिकार (राईट टू एजुकेशन) ने पहले ही निजी स्कूलों में पढने वाले गरीब और पिछड़े बच्चों के लिए रास्ता तैयार कर दिया है. सरकार इन योजनाओं पर लगातार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है और इस बजट में भी इस पर खर्च का प्रावधान किया गया है. लेकिन कुछ ऐसे सवाल भी हैं जिनके बारे में बात करना बहुत जरूरी है. इस वक्त जनसंख्या नियंत्रण बहुत जरुरी है और समय की मांग भी है.
चुनाव से पहले या सरकार के बनने के बाद चलाई जाने वाली मुफ्त योजनायें केवल कम लाभ देने वाली रेवड़ियां हैं जबकि लम्बे समय में इनसे लोगों के जीवनस्तर में कोई सुधार नहीं करतीं. आगरा का निवासी होने के नाते आगरा को विश्व पर्यटन मानचित्र पर उभरता हुआ देखना मेरा भी सपना है. लेकिन सिर्फ एक मकबरा कहकर जब ताज महल के महत्त्व को कम किया जाता है तो बहुत दुःख होता है. आज उत्तर प्रदेश का हर निवासी प्रदेश को देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में देखना चाहता है लेकिन इस लक्ष्य तक पहुँचने के लिए सरकार को लुभावने वादे नहीं दूरगामी दृष्टि को लेकर चलना होगा.

डॉक्टर गिरधर शर्मा, C.M.D. St. Andrews Group of Institutions, Secretary APSA
यह भी पढ़ें: UP Budget 2023 : 5 ट्रिलियन इकोनॉमी में होगी यूपी की बड़ी भूमिका- डॉ. अनुराग बत्रा


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बुढ़ापे की रफ्तार धीमी करने का विज्ञान

बेहतर नींद और पर्याप्त पानी से लेकर संतुलित आहार और नियमित व्यायाम तक, जीवनशैली की नौ आदतें सूजन (इन्फ्लेमेशन) को कम कर सकती हैं, बुढ़ापे की रफ्तार धीमी कर सकती हैं और बीमारियों के खतरे को घटा सकती हैं.

4 days ago

अगला केरल मॉडल: गरिमा के साथ बढ़ती उम्र

डॉ. प्रो. सुधा चंद्रशेखर के अनुसार, जैसे-जैसे केरल भारत के सबसे अधिक दीर्घायु समाजों में से एक बनता गया, वैसे-वैसे यह उन शुरुआती राज्यों में भी शामिल हो गया, जिन्हें उस सवाल का सामना करना पड़ा जिसका सामना आने वाले वर्षों में कई अन्य राज्यों को भी करना होगा: जब हर 5 में से 1 व्यक्ति की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो, तो ऐसा समाज कैसा होना चाहिए?

4 days ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

4 days ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

1 week ago

जेन Z, शनि और राजनीतिक शक्ति की नई परिभाषा

भारत में भी राजनीतिक लामबंदी की एक पूरी तरह नई शैली का उदय देखा गया है, जो स्थापित राजनीतिक दलों द्वारा नहीं बल्कि डिजिटल रूप से जुड़े युवा नागरिकों द्वारा संचालित है.

1 week ago


बड़ी खबरें

Schaeffler India ने अमित भलेराव को बनाया नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर

Schaeffler India ने अमित भालेराव को चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर नियुक्त किया है. वह 10 अगस्त 2026 से नई जिम्मेदारी संभालेंगे और कंपनी के भारत में मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशंस, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और लोकलाइजेशन से जुड़े कामों की कमान संभालेंगे.

1 hour ago

Mafatlal Industries का Q1 प्रदर्शन मजबूत, कोर बिजनेस का रेवेन्यू 14.6% बढ़कर ₹447.9 करोड़

Mafatlal Industries ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में ₹942.5 करोड़ का ऑपरेशनल रेवेन्यू दर्ज किया. कंपनी का रनिंग ऑर्डर बुक करीब ₹890 करोड़ रहा, जिससे आने वाली तिमाहियों में कारोबार के लिए बेहतर रेवेन्यू विजिबिलिटी बनी हुई है.

1 hour ago

Oil India का मुनाफा 97% उछला, ₹4,027 करोड़ पहुंचा प्रॉफिट; रिकॉर्ड क्रूड उत्पादन से मिला फायदा

कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 97 फीसदी बढ़कर करीब 4,027 करोड़ रुपये हो गया. रिकॉर्ड क्रूड उत्पादन, मजबूत रिफाइनिंग मार्जिन और नई गैस खोज ने कंपनी के प्रदर्शन को मजबूती दी.

1 hour ago

Dalmia Bharat Sugar का Q1 मुनाफा दबाव में, गन्ने की ऊंची कीमतों का दिखा असर; रेवेन्यू ₹848 करोड़

Dalmia Bharat Sugar ने जून तिमाही में ₹848 करोड़ का ऑपरेशनल रेवेन्यू दर्ज किया. गन्ने की ऊंची कीमतों और कम बिक्री वॉल्यूम के चलते कंपनी का प्रदर्शन दबाव में रहा, हालांकि बेहतर चीनी कीमतों ने कुछ राहत दी.

1 hour ago

RBI का बड़ा प्रस्ताव: ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंकों से अब 3 करोड़ तक मिलेगा होम लोन

RBI के नए ड्राफ्ट के तहत बड़े ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंक एक ग्राहक को 3 करोड़ रुपये तक का हाउसिंग लोन दे सकेंगे. साथ ही, लोन चुकाने के लिए ज्यादा समय और अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी पर मोरेटोरियम की सुविधा भी मिल सकती है.

5 hours ago