✕

होम / बिजनेस / क्या बाजार में जारी रहेगी शुक्रवार वाली तेजी, आज किन शेयरों पर लगाएं दांव?

क्या बाजार में जारी रहेगी शुक्रवार वाली तेजी, आज किन शेयरों पर लगाएं दांव?

पिछले हफ्ते मार्केट में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला, सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन जरूर बाजर उछाल के साथ बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को उछाल के साथ बंद हुआ था. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 599.34 अंकों की तेजी के साथ 73,088.33 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 151.15 अंकों की बढ़त के साथ 22,147 के लेवल पर बंद हुआ था. तमात वैश्विक उथल-पुथल के बीच घरेलू बाजार का चढ़ना शुभ संकेत हैं. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

खबरों वाले इन शेयरों पर रखें नजर  
MACD के संकेतों के बारे में जानने से पहले उन शेयरों पर नजर डालते हैं जो किसी न किसी वजह से खबरों में हैं. HDFC Bank ने शनिवार को चौथी तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित किए थे. बैंक का स्टैंडअलोन प्रॉफिट मार्च तिमाही में 37.1% की उछाल के साथ 16,511.85 करोड़ रुपए रहा है. इसी तरह, बैंक की ब्याज से आय 24.5% इजाफे के साथ 29,077 करोड़ रुपए हो गई है. नतीजों से उत्साहित बैंक ने वित्त वर्ष 2024 के लिए प्रति शेयर 19.5 रुपए का डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है. वहीं, आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट ने एक बड़े अधिग्रहण की घोषणा की है. कंपनी ने बताया है कि वो इंडिया सीमेंट से 315 करोड़ रुपए में एक ग्राइंडिंग यूनिट खरीद रही है. इन दोनों ही खबरों का कुछ न कुछ असर कंपनियों के शेयरों पर पड़ सकता है. लिहाजा आज इन पर नजर रखें. 

तेजी के साथ-साथ मंदी के मिले संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए Linde India, Chennai Petroleum, HUL, Power Grid Corporation और Jindal Steel And Power में तेजी के संकेत दिए हैं. यानी इन शेयरों के भाव चढ़ सकते हैं. ऐसे में आपके पास दांव लगाकर मुनाफा कमाने का मौका भी रहेगा. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने NYKAA, Karur Vysya Bank, Syngene International, Balkrishna Industries और BHEL में मंदी के संकेत दिए हैं.

ऐसे प्रभावित होगी बाजार की चाल
इस हफ्ते बाजार की चाल कैसी रहेगी, ये कई फैक्टर्स पर निर्भर करेगा. विदेशी निवेशक पिछले वक्त से बिकवाल बने हुए हैं. वे बाजार से लगातार पैसा निकाल रहे हैं. यदि यह क्रम जारी रहता है, तो मार्केट में सुस्ती बनी रहने की आशंका है. ऐसे ही कच्चे तेल की कीमतें, डॉलर के बजाए रुपए की चाल, कंपनियों के तिमाही नतीजे और इजरायल-ईरान संघर्ष का असर भी बाजार पर देखने को मिल सकता है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर दो देशों के बीच संघर्ष बढ़ता है, तो दुनियाभर के बाजार बुरी तरह प्रभावित होंगे और भारत भी इससे अछूता नहीं रहेगा. बता दें कि इस सप्ताह Maruti Suzuki, Tech Mahindra, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, HCL टेक्नोलॉजीज और Nestle के तिमाही नतीजे आएंगे.
 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

42 minutes ago

रिलायंस में लंबी पोजीशन, जियो में शॉर्ट: दलाल स्ट्रीट पर जिस ट्रेड की चर्चा है

भारत का पहला 10 लाख करोड़ रुपये के मूल्यांकन वाला आईपीओ लिस्टिंग के करीब है. ऐसे में बाजार के कुछ खिलाड़ी इस बात पर दांव लगा रहे हैं कि मूल कंपनी रिलायंस, उसकी सहायक कंपनी जियो से बेहतर प्रदर्शन करेगी. प्रॉस्पेक्टस से पता चलता है कि इस दांव के पीछे क्या वजह है और यह दांव चर्चा के मुकाबले लगाना कितना मुश्किल है.

1 hour ago

सितंबर में निर्यात 23% बढ़कर 44.4 अरब डॉलर पर पहुंचा, व्यापार घाटे में 2.79 अरब डॉलर की कमी

आयात में 8% की बढ़ोतरी के बावजूद घटा व्यापार घाटा, चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में वस्तु निर्यात 18.51% बढ़कर 259.89 अरब डॉलर हुआ.

2 hours ago

धान की सीधी बुवाई का दायरा बढ़ा, 9 राज्यों में 81,000 हेक्टेयर तक पहुंचा बायर का कार्यक्रम

2023 में 3,500 हेक्टेयर से शुरू हुआ कार्यक्रम 2026 में 81,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र तक पहुंचा, किसानों को कम लागत और संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल वाली खेती अपनाने में मदद

4 hours ago

भारत के इतिहास का सबसे बड़ा IPO, लेकिन एक बड़ा सवाल: आखिर यह किसके लिए है?

जियो के 30,213 करोड़ रुपये के इश्यू का 90 फीसदी से ज्यादा हिस्सा कर्ज चुकाने में जाएगा, कोई भी मौजूदा निवेशक एक भी शेयर नहीं बेच रहा है और रिलायंस के शेयरधारक तीन साल से ठहराव के बाद भी इंतजार कर रहे हैं. देश का सबसे बड़ा IPO अपने सबसे बड़े सवालों को अनुत्तरित छोड़ रहा है.

6 hours ago


बड़ी खबरें

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

42 minutes ago

रिलायंस में लंबी पोजीशन, जियो में शॉर्ट: दलाल स्ट्रीट पर जिस ट्रेड की चर्चा है

भारत का पहला 10 लाख करोड़ रुपये के मूल्यांकन वाला आईपीओ लिस्टिंग के करीब है. ऐसे में बाजार के कुछ खिलाड़ी इस बात पर दांव लगा रहे हैं कि मूल कंपनी रिलायंस, उसकी सहायक कंपनी जियो से बेहतर प्रदर्शन करेगी. प्रॉस्पेक्टस से पता चलता है कि इस दांव के पीछे क्या वजह है और यह दांव चर्चा के मुकाबले लगाना कितना मुश्किल है.

1 hour ago

सितंबर में निर्यात 23% बढ़कर 44.4 अरब डॉलर पर पहुंचा, व्यापार घाटे में 2.79 अरब डॉलर की कमी

आयात में 8% की बढ़ोतरी के बावजूद घटा व्यापार घाटा, चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में वस्तु निर्यात 18.51% बढ़कर 259.89 अरब डॉलर हुआ.

2 hours ago

शॉपर्स स्टॉप ने अयान सेन को एरिया मार्केटिंग हेड नियुक्त किया

शॉपर्स स्टॉप में शामिल होने से पहले सेन वी-मार्ट रिटेल लिमिटेड में जोनल मार्केटिंग मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. उन्होंने इस कंपनी में एक साल से भी कम समय तक काम किया.

3 hours ago

दूसरों का ख्याल रखने से पहले खुद का रखें ध्यान, क्यों जरूरी है आत्म-देखभाल?

BW Businessworld के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ तथा exchange4Media के संस्थापक डॉ. अनुराग बत्रा ने लेखिका, प्रमाणित मेटाफिजिशियन, माइंडसेट कोच, सामाजिक उद्यमी और Maheshwari Foundation की संस्थापक संगीता माहेश्वरी के साथ विचारोत्तेजक बातचीत की. 

4 hours ago