होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / आज ऑटो सेक्‍टर की सभी कंपनियों का मार्केट कैप तेजी से बढ़ रहा है: डॉ. अनुराग बत्रा

आज ऑटो सेक्‍टर की सभी कंपनियों का मार्केट कैप तेजी से बढ़ रहा है: डॉ. अनुराग बत्रा

डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा कि मैं मानता हूं कि आप सभी अपने क्षेत्र में सस्‍टेनेबिलिटी को लेकर बेहतरीन प्रयास कर रहे हैं. लेकिन एक लीडर होने के नाते आपको और इसे लेकर और जागरूकता फैलाने की जरूरत है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

BW AUTO WORLD के दिल्‍ली में हो रहे इवेंट के उद्घाटन सत्र को बिजनेस वर्ल्‍ड समूह के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ और एक्‍सचेंज4मीडिया के संस्‍थापक डॉ. अनुराग बत्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि अगर आप ऑटो सेक्‍टर की बात करें तो उसमें सभी सेगमेंट बहुत अच्‍छा कर रहे हैं. उन्‍होंने बताया कि आज शाम को केन्‍द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी हम सभी के बीच अपनी बात रखेंगे. उन्‍होंने ये भी कहा कि हमारी ज्‍यूरी ने जिन अवॉर्ड विजेताओं को चुना है वो एक पूरे सिस्‍टमैटिक प्रोसेस के बाद चुना है. उन्‍होंने जीवन में कुछ अहम बातों के बारे में भी अपनी बात रखी. 

आज बढ़ रहा है मेक इन इंडिया कारों का बाजार 
डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा कि आज मेक इन इंडिया कार को लोग परचेज कर रहे हैं. आज देश में ग्रीन फ्यूल कारों को लेकर लगातार सेल बेहतर देखी जा रही है. ये एक ऐसा सेक्‍टर है जिसमें लगातार ग्रोथ देखने को मिल रही है सभी कंपनियों का मार्केट कैप तेजी से आगे बढ़ रहा है. जब कोई एक भी गाड़ी बनती है तो पूरा ऑटो इकोसिस्‍टम तेजी से आगे बढ़ता है. अभी हाल ही में ऑटो सेक्‍टर की एक बड़ी कंपनी ने कहा कि वो ईवी सेगमेंट में देरी से अपनी गाडि़यों को लेकर आएंगे. मैं कहना चाहता हूं कि लेट आने के हर तरह के कारोबार में एडवांटेज देखने को मिलते हैं. जहां तक ईवी के इकोसिस्‍टम की बात है तो उसमें चार्जिंग स्‍टेशन हैं, और इसमें आने वाली दूसरी चीजें हैं. लेकिन सबसे बड़ी बात है कि आज भी ईवी की कीमत उसकी राह में एक बड़ा रोड़ा बनी हुई है. 

जीवन में तीन चीजें सबसे अहम हैं 
डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा मैं आप लोगों से तीन चीजों को लेकर बात करना चाहता हूं. इनमें शामिल है स्‍लीप, काइंडनेस और सस्‍टेनेबिलिटी, जो कि जीवन के लिए बेहत अहम हैं. आज हम देख रहे हैं कि काफी लोग 6 घंटे से कम सोते हैं. 30 से 40 प्रतिशत लोग 6 घंटे से ज्‍यादा नहीं सोते हैं. आज अगर कम से कम तो ये आपके दिमाग को पूरी तरह से नहीं काम करने देता है. ठीक से सोना चाहिए जिससे आपका दिमाग पूरी तरह से काम करे. जैसे-जैसे आप ओल्‍ड होते हैं तो आपको ठीक से नींद लेनी चाहिए क्‍योंकि ये आपके स्‍वास्‍थ्‍य पर बुरा असर डालती है. 

नींद के प्रभाव पर लिखी जा चुकी हैं कई किताबें
डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा कि पिछले हफ्ते में एआई कंपनी के प्रोडक्‍ट लॉन्‍च पर दुबई गया था, उनमें से दो रातों को मैं काफी देरी से सोया. लेकिन सामान्‍यत मैं आठ घंटे सोना पसंद करता हूं. हमारे जीवन में तीन सबसे अहम चीजें हैं उनमें पहली हेल्‍थ है दूसरा न्‍यूट्रिशन है और तीसरा है एक्सरसाइज. मैं जिम नहीं जाता हूं लेकिन मैं वॉक करता हूं और मैं योगा भी करता हूं. मैं ऐसा इसलिए कहता हूं क्‍योंकि मैथ्‍यू वॉकर की एक किताब है Why We Sleep? अगर आप इस बुक को पढ़ेंगे तो आप देखेंगे कि सोना कितना अहम है. 

डॉ. अनुराग बत्रा ने काइंडनेस को लेकर बताई ये बात 
डॉ. अनुराग बत्रा ने ऑडियंस से सवाल पूछते हुए कहा कि आप में से कितने लोग इजराइल के उस युवक को जानते हैं जिसका नाम नादेफ बिन याहूदा है. उसके बारे में विस्‍तार से बताते हुए उन्‍होंने कहा इस युवक ने अपने साथी की जान बचाना ऐसे मौके पर चुना जब वो दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्‍ट से कुछ कदम दूर था. जीवन में हमें बहुत काइंड होने की जरूरत है. तीसरी बात ये है कि कुछ साल पहले मेरी बेटी मुंबई में यूएन के मुबई में हुए एक समिट में गई थी. वहां नेवी चीफ मुख्‍य अतिथि थे जिसमें उन्‍होंने कहा कि समुद्र का जलस्‍तर लगातार बढ़ रहा है. यही नहीं दुबई से आते वक्‍त मैंने न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स का एक आर्टिकल पढ़ा वो भी कुछ यही बता रहा था. सहारा रेगिस्‍तान में गर्मियां उसके कुछ हिस्‍सों में कई महीने पहले ही आ रही हैं. 

आप सभी भी सस्‍टेनेबिलिटी को लेकर कर रहे हैं काम 
डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा कि मैंने अवॉर्ड जीतने वाले प्रोफेशनल की सूची देखी है. मैं मानता हूं कि आप सभी अपने क्षेत्र में सस्‍टेनेबिलिटी को लेकर बेहतरीन प्रयास कर रहे हैं. लेकिन एक लीडर होने के नाते आपको और इसे लेकर और जागरूकता फैलाने की जरूरत है. आज आपको रात के 2 बजे भी खाना मिल जाएगा स्‍पेशली पिज्‍जा. लेकिन खाने का ये समय बिल्‍कुल सही नहीं है.  वैसे हमारा ये इवेंट 12 जनवरी को होना था लेकिन हम चाहते थे कि केन्‍द्रीय मंत्री नितिन गडकरी इसका हिस्‍सा बनें इसलिए इसकी तारीख में बदलाव करना पड़ा. लेकिन आज शाम को वो आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: इस EV स्‍टार्टअप ने आखिर कैसे जुटाए 335 करोड़, किसने लगाए हैं पैसे?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

15 hours ago

Modi@76: मेक इन इंडिया से ‘मेड फॉर द वर्ल्ड’ तक, भारत के मैन्युफैक्चरिंग के अगले अध्याय की कमान संभालेंगे MSMEs

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर, पिछले एक दशक में भारत की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक परिदृश्य में आए बदलावों को देखना जरूरी है.

19 hours ago

मोदी @76: शिक्षा के क्षेत्र में कैसे बदला फोकस, यूनिवर्सिटी विस्तार से डिजिटल अकादमिक आईडी तक

नई शिक्षा नीति से स्किल इंडिया और APAAR तक, नरेंद्र मोदी सरकार के दौर में शिक्षा व्यवस्था में कई स्तरों पर बदलाव की कोशिश

19 hours ago

जन्मदिन विशेष: गुजरात से राष्ट्रीय मंच तक मोदी की 25 साल की यात्रा पर एक नजर

7 अक्टूबर 2001 को मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने और इस अक्टूबर में वह सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे करेंगे, पहले गुजरात में और उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर, यह एक ऐसी उपलब्धि है, जिसे समकालीन भारत में बहुत कम राजनेता हासिल कर सकते हैं.

20 hours ago

मोदी @76: शिक्षा और कौशल से विकसित भारत की ओर

डॉ. विनोद बछेती लिखते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा, डिजिटल लर्निंग और कौशल विकास पर बढ़ा फोकस

22 hours ago


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

1 hour ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

30 minutes ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

1 hour ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

15 hours ago