होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / लर्निंग प्रोसेस ऐसी पूंजी है जो एट्रीशन रेट को काफी कम कर सकता है

लर्निंग प्रोसेस ऐसी पूंजी है जो एट्रीशन रेट को काफी कम कर सकता है

इस सेशन में मौजूद कई लोगों ने लर्निंग प्रोसेस की अहमियत के बारे में बताते हुए कहा कि ये एक ऐसी पूंजी है जो कंपनी के एट्रीशन रेट को कम सकती है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

BW People के 40Under40 अवॉर्ड इवेंट में हुए एक सेशन में लर्निंग को लेकर पैनल में मौजूद सभी लोगों ने कई अहम बातें कहीं. किसी ने जहां लर्निंग को सबसे अहम बताया तो पैनल में मौजूद कई लोगों ने बताया कि उनकी कंपनी में सभी के लिए ये स्‍पेशल लेवल की ट्रेनिंग लेना बेहद जरूरी है. इस सेशन में चर्चा के दौरान ये बात भी निकलकर सामने आई कि अगर किसी कंपनी में इस लर्निंग प्रोसेस को ठीक से किया जाता है तो वो कंपनी के एट्रीशन रेट को काफी कम कर सकता है.

ये एक लगातार चलने वाला प्रोसेस है
इस सेशन में अपनी बात रखते हुए Birlasoft के Senior Vice President, Talent Management and Corporate HR, Deepak Dorbiyal, ने कहा कि अगर हम इनोवेशन और टैलेंट को लेकर बात करते हैं तो उसमें सबसे अहम ये है कि हम उससे क्‍या समाधान चाहते हैं.  ेेक्‍या हम बिजनेस प्रॉब्‍लम की समस्‍याओं को खत्‍म करना चाह रहे हैं. क्‍या वो इसमें कंपनी की मदद कर सकते हैं. उन्‍होंने ये भी कहा क्‍योंकि मैं एक टेक्‍नोलॉजी फील्‍ड से आता हूं ऐसे में मैं कहना चाहूंगा कि ये एक लगातार चलने वाला प्रोसेस है. कोई एक बार होने वाला काम नहीं है.

दूसरा ये भी है कि आप जिन लोगों के लिए इस समस्‍या को सुलझा रहे हैं उसकी इफेक्टिवनेस क्‍या है. लेकिन सवाल ये है कि क्‍या तकनीक हमें ये समझने में मदद कर सकती है कि किसी भी टैलेंट में कितनी कॉम्‍पटिवनेस है.  क्‍या तकनीक हमें ये भी समझने में मदद कर सकती है हमें अपने बिजनेस को आगे ले जाने में हमें ये बता सके कि मौजूदा स्किल्‍स में कहां कमी है. आखिर तकनीक कैसे हर आदमी की समझ के स्‍तर को सुधार सकती है.  उन्‍होंने कहा कि हाल ही में ओरेकल के द्वारा एक सर्वे किया गया था जिसमें पता चला कि 65 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वो ह्यूमन फीडबैक की जगह एआई जनरेटेड फीडबैक को ज्‍यादा पसंद करेंगे. इसी तरह 85 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वो एआई पावर्ड ह्यूमन इंटरवेशन को ज्‍यादा पसंद करेंगे. 

बिजनेस हाउस और HR में काफी गैप दिखता है
Deloitte के Director, Agniwesh Thakur ने अपनी बात कहते हुए कहा कि मान लीजिए मेरे पास किसी तरह का टैलेंट है और उसे मुझे किसी प्रोजेक्‍ट में लगाना है. लेकिन जब मैने उसे किसी प्रोजेक्‍ट में लगाना चाहा तो मुझे पता चलता है कि उसमें काफी गैप है और वो उस प्रोजेक्‍ट के बारे में बेसिक्‍स भी नहीं जानता है. अब ऐसी स्थिति में मैं क्‍या करूंगा या तो मैं कहूंगा कि मुझे ये आदमी नहीं चाहिए मुझे कोई दूसरा आदमी दिया जाए. या फिर मुझे उस आदमी को वो चीज सिखानी होगी. मुझे उसके लिए एक टैलेंट क्रिएटर बनना होगा. अब ऐसी स्थिति में तकनीक कैसे हमारी मदद कर सकती है.

अब ऐसी स्थिति में या तो मुझे उसे सिखाने में कुछ दिन बिताने पड़ेंगे या अगर ऐसी कोई तकनीक है तो वो उसे कुछ घंटे में उसे करना सिखा सकती है. कई कंपनियों में इस तरह के मामले देखे जाते हैं कि वहां बिजनेस और एचआर के बीच में काफी गैप देखने को मिलता है. आज तकनीक हर हफ्ते बदल रही है. आज मुझे अपने प्रोजेक्‍ट के लिए किसी जावा को जानने वाले आदमी की जरूरत होती है तो कल मुझे किसी दूसरी स्किल को जानने वाले की जरूरत होती है.  आप देख सकते हैं कि आपको कितनी तरह के चैलेंज का सामना करना पड़ता है. मैं आपको अपनी पिछले आर्गनाइजेशन के बारे में बताना चाहता हूं जहां कंपनी के हर कर्मचारी को न्‍यू तकनीक की लर्निंग लेनी पड़ती थी. उसके बाद जब हमने सर्वे किया तो देखा पूरी आर्गनाइजेशन का लर्निंग लेवल बहुत हाई था. उन्‍होंने कहा कि मुझे लगता कि बहुत जल्‍दी देश की टॉप कंपनियां कैंपस में जाएंगी और उनसे कहेंगी कि आप इन्‍हें ये पढ़ाइए. 

कुछ टैलेंट ऐसे होते हैं जो बड़ी जिम्‍मेदारी संभालते हैं
HPCL Mittal Energy Limited- HMEL के Head- OD, Talent and Diversity, Rubi Khan ने कंपनी के टैलेंट को लेकर अपनी बात कहते हुए कहा कि जहां तक बात टैलेंट की है तो मैं देखती हूं कि कुछ लोग ऐसे होते हैं जो किसी कंपनी के बिजनेस की बड़ी जिम्‍मेदारी को देखते हैं वहां मैं उसे नहीं जाने दूंगी. मुझे लगता है कि अगर कॉम्‍पीटेंसी की बात आती है तो मैं टैलेंट को खरीदने के लिए जाना ज्‍यादा पसंद करूंगी ना कि उसे ट्रेन करना. मुझे इस बात का गर्व है कि मैं एक ऐसे ग्रोथ माइंडेड कल्‍चर में काम करती हूं. उन्‍होंने ये भी कहा कि बाजार में कई तरह का टैलेंट मौजूद है लेकिन सवाल ये है कि क्‍या आप उसे जानते हैं.  

हर इंप्‍लाई को पांच चीजें सीखना बेहद जरूरी 

Ericsson Global Services के Head of People, Abhishek Kumar, ने कहा कि एरिक्‍शन एक टेलीकॉम इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर सॉफ्टवेयर सॉल्‍यूशन देने वाली कंपनी है. 2जी, 3जी, 4जी और 5जी 6जी की तकनीक दुनिया में एरिक्‍शन, सैमसंग और नोकिया के पास है. वहीं भारती, वोडाफोन और जियो ये टेलीकॉम ऑपरेटर हैं जो टॉक टाइम सेल कर करते हैं. आज सभी लोग 2जी 3जी और 4जी के बारे में बात करते हैं. लेकिन इस बात को बहुत कम लोग जानते हैं कि वन जी , टेक्‍नोलॉजी हमारी पल्‍स की तरह है. ये हमारे लिए बेहद अहम है और ये हमारे कोर सिस्‍टम में होती है. हम लोग 6 जी के साथ प्रयोग कर रहे हैं और हमारी लैब स्‍टॉकहोम में है. हम रिसर्च एंड एनालिसिस पर 22 प्रतिशत से ज्‍यादा फंड खर्च करते हैं. हम एक ऐसी कंपनी हैं जो तकनीक पर निवेश करते हैं.

हमारी 2030 के लिए हमारी रणनीति बहुत स्‍पष्‍ट है. हम अपनी बिजनेस की रणनीति और कर्मचारी की रणनीति को साथ में लेकर चलते हैं. जहां तक लर्निंग की बात करें तो उनमें पांच चीजें ऐसी हैं जो हमारे टारगेट में तय हैं. क्‍लाउड नेटिव, सिक्‍योरिटी, एआईए एमएल, पॉवर स्किल शामिल हैं. हमारे वहां एक डिग्री नाम से प्रोग्राम चलता है जो पूरी तरह से एआई इनेबल है. उन्‍होंने कहा कि हमारे वहां के हर इंप्‍लाई को इन पांच चीजों को सीखना बेहद जरूरी है. ये बिजनेस के लिए बेहद अहम है. उन्‍होंने ये भी कहा कि अगर लर्निंग प्रोसेस को किया जाता है तो ये कंपनी के एट्रीशन रेट को भी काफी कम करता है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-जापान साझेदारी और मानव-केंद्रित एआई का भविष्य

प्रोफेसर सी. राज कुमार लिखते हैं, 'भारत और जापान एक ऐसे मोड़ पर खड़े हैं जहां वे AI के लिए चौथा और मौलिक मार्ग विकसित कर सकते हैं.

2 days ago

ईरान को ‘अनफ्रीज’ करना: असली चुनौती अब शुरू होगी

सिद्धार्थ अरोड़ा लिखते हैं, 'अमेरिका-ईरान शांति समझौता अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है और रिपोर्टों के अनुसार 60 दिनों की अवधि में लगभग 24 अरब डॉलर जारी किए जा सकते हैं. ऐसे में सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि यह पैसा जब ईरान पहुंचेगा, तब उसका क्या होगा?'

4 days ago

2026 की तीसरी तिमाही का ज्योतिष: एआई, संघर्ष और वैश्विक परिवर्तन

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं कि 2026 के पहले छह महीनों के दौरान इनमें से कई विषय पहले ही उभरने लगे हैं. प्रौद्योगिकी कंपनियों के मूल्यांकन को लेकर चिंताएँ लगातार अधिक स्पष्ट होती जा रही हैं. यह चिंता केवल AI से जुड़ी कंपनियों तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया की कुछ सबसे मूल्यवान निजी कंपनियों, जैसे स्पेसएक्स, के उच्च मूल्यांकन को लेकर भी देखी जा रही है.

6 days ago

दिल्ली में मार्को रुबियो, मेरी मां की Alexa पर गूंजे राजा राम

हंस चुगेगा दाना-दुनका... कौवा मोती खाएगा और भारत सबको उलझन में रखेगा. बैकग्राउंड में बज रहा वह पुराना भजन आधुनिक भू-राजनीति को किसी भी संयुक्त बयान से बेहतर समझता था.

27-May-2026

रणनीतिक रिजर्व एसेट के रूप में तेल: सप्लाई चेन जोखिम के खिलाफ भारत का संप्रभु सुरक्षा कवच

भारत के पास लगभग 700 अरब अमेरिकी डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार है, जो मुख्य रूप से अमेरिकी और गैर-अमेरिकी ट्रेजरी, सोना और IMF के स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स से बना है. फिर भी देश की सबसे बड़ी व्यापक आर्थिक कमजोरी, कच्चे तेल, LNG और LPG पर निर्भरता के खिलाफ मौजूदा रिजर्व संरचना में कोई समान सुरक्षा मौजूद नहीं है.

21-May-2026


बड़ी खबरें

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

1 hour ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

2 hours ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

5 hours ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

2 hours ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

4 hours ago