होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / 'मैटेरियल साइंस और स्पिरिचुअल साइंस दोनों जरूरी, इनके बिना जीवन अधूरा' 

'मैटेरियल साइंस और स्पिरिचुअल साइंस दोनों जरूरी, इनके बिना जीवन अधूरा' 

स्वामी मुकुंदानंद ने कहा कि स्पिरिचुअलिटी को फॉलो करने वाले ऐसे लोग जो मैटेरियल साइंस की जरूरत को नकारते हैं, वे गलती करते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

BW Businessworld की ओर से मायानगरी मुंबई में Spirituality Conclave 2023 का आयोजन किया गया. इस इवेंट में आध्यात्मिक दुनिया से जुड़ी तमाम प्रसिद्ध हस्तियों ने शिरकत की और विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए. JK Yog (Jagadguru Kripaluji Yog) संस्था के फाउंडर Swami Mukundananda ने इस दौरान बताया कि कैसे जीवन में मैटेरियल साइंस और स्पिरिचुअल साइंस के बीच बैलेंस बनाकर चलना जरूरी है. उन्होंने कहा कि आमतौर पर मैटेरियल साइंस और स्पिरिचुअल साइंस को विरोधाभासी माना जाता है, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है. वैदिक परिदृश्य से मैटेरियल साइंस और स्पिरिचुअल साइंस में कोई विरोधाभास नहीं है. 

क्या है मैटेरियल सक्सेस?
स्वामी मुकुंदानंद ने Living with Purpose: Exploring the Ethics and Morality of Spiritual Living विषय पर बोलते हुए कहा कि मैटेरियल सक्सेस और स्पिरिचुअलिटी को आमतौर पर विरोधाभासी माना जाता है. मैटेरियल सक्सेस का मतलब है एक्सटर्नल लग्जरी, कम्फर्ट जबकि स्पिरिचुअलिटी एक आंतरिक यात्रा है, जो आपको मैटेरियल सुख से दूर ले जाती है. क्या इन दोनों के बीच संतुलन बनाना संभव है? अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा - पश्चिम में स्पिरिचुअलिटी को विज्ञान से परे रखा जाता है. क्योंकि साइंटिफिक लोग फैक्ट, प्रूफ और लॉजिक पर बात करते हैं. जबकि स्पिरिचुअलिटी के लिए Nebulous Concept में विश्वास की आवश्यकता होती है, जो तुरंत टेंजिबल नहीं होते. हालांकि वैदिक परिदृश्य से मैटेरियल साइंस और स्पिरिचुअल साइंस में कोई विरोधाभास नहीं है. 

दोनों जीवन के लिए जरूरी
स्वामी मुकुंदानंद ने कहा कि ज्ञान की 2 बोनाफाइड ब्रांच होती हैं. पहली मैटेरियल साइंस और दूसरी स्पिरिचुअल साइंस. और ये दोनों ही आपके जीवन के लिए जरूरी हैं. स्पिरिचुअलिटी को फॉलो करने वाले ऐसे लोग जो मैटेरियल साइंस की जरूरत को नकारते हैं, वे गलती करते हैं. क्योंकि बिना मैटेरियल ज्ञान के आप अपने शरीर की देखभाल नहीं कर सकते. गौतम बुद्ध से जुड़ी एक कहानी बताते हुए स्वामी ने कहा - 'ज्ञान प्राप्ति से पूर्व गौतम बुद्ध एक बार खाना-पीना छोड़कर ध्यान लगाने बैठ गए. कई दिनों तक वह बिना कुछ खाए-पीये ध्यान लगाते रहे, नतीजतन वह कमजोर होते गए और फिर अचेत हो गए. तभी वहां से गांवों की औरतें गाना गाते हुए गुजरीं. उनके गाने के बोल थे - तानपुरा की तारों को कसना चाहिए, लेकिन इतना भी नहीं कि वो टूट जाएं. ये शब्द जैसे ही बुद्ध के कानों में पड़े उनकी आंखें खुल गईं. उन्होंने खुद से कहा कि सामान्य महिलाएं भी इतने महत्व की बातें जानती हैं'. तो कहने का अर्थ है कि अपने शरीर को मजबूत बनाएं, लेकिन इतना भी नहीं कि वो बर्बादी की कगार पर पहुंच जाए. ये शरीर स्पिरिचुअलिटी का अभ्यास करने के लिए आपका माध्यम है. और शरीर का ध्यान रखने के लिए आपको उसे प्रोटीन, विटामिन और पोषण प्रदान करना होगा. इसके लिए मैटेरियल साइंस का ज्ञान जरूरी है. यदि स्पिरिचुअलिटी फॉलो करने वाला कोई व्यक्ति कहता है कि मैटेरियल साइंस कुछ नहीं है, पूरा दिन राधेश्याम जपते रहो, तो यह अधूरी बात है.

आंतरिक समस्या का एकमात्र समाधान 
इसी तरह, यदि कोई मैटेरियल साइंटिस्ट कहता है कि स्पिरिचुअलिटी कुछ नहीं है, तो ये भी पूरी तरह गलत है. क्योंकि स्पिरिचुअलिटी हमारी आंतरिक समस्याओं का एकमात्र समाधान है. हमारे मस्तिष्क में गुस्सा, नफरत, बदले की भावना जैसा बहुत कुछ भरा रहता है, उसे बाहर कैसे निकालेंगे? आप दुनिया की बेस्ट यूनिवर्सिटी में जाएं और पूछें कि मुझे अपने माइंड को शुद्ध करना है, आपके किस कोर्स में यह पढ़ाया जा सकता है. वो हाथ खड़े कर देंगे और कहेंगे कि हम यह नहीं पढ़ा सकते. इसीलिए महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइन्स्टाइन ने भी यह स्वीकार किया था कि विज्ञान किसी मनुष्य के दिल से नफरत को नहीं निकाल सकता. स्वामी मुकुंदानंद ने आगे कहा कि विज्ञान का कोई नैतिक मूल्य नहीं है, वो आपके हाथ में परमाणु शक्ति दे सकता है, लेकिन यह नहीं बता सकता कि उसका सही-गलत इस्तेमाल कैसे करना है. विज्ञान की मदद से आज नई टेक्नोलॉजी आ रही हैं, लेकिन बड़ा सवाल ये है कि इन टेक्नोलॉजी का सही और गलत इस्तेमाल क्या है? यहीं से स्पिरिचुअलिटी का काम शुरू होता है, स्पिरिचुअलिटी हमें जीवन के बड़े सवालों का सामना करने की शक्ति देती है. उन्होंने कहा कि जीवन में अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए आपको ज्ञान की इन दो शाखाओं के बीच विरोधाभास नहीं करना चाहिए. कई ऐसे लोग हैं, जो मैटेरियल तौर पर सफल हैं, लेकिन आध्यात्मिक रूप से कंगाल. जस्टिन बीबर, प्रिंस हैरी से लेकर कई बॉलीवुड स्टार्स इसका उदाहरण हैं. 

माइंड मैनेजमेंट तकनीक
BW Wellbeing World और BW HealthCare World के CEO Harbinder Narula ने इस दौरान स्वामी मुकुंदानंद से कुछ सवाल भी पूछे. उन्होंने सबसे पहले स्वामी मुकुंदानंद से जानना चाहा कि क्या उन्हें कभी गुस्सा आता है? यदि आता है, तो वे क्या करते हैं? इसके जवाब में स्वामी ने कहा - परफेक्शन एक यात्रा है, मैं ये नहीं कहूंगा कि मैं परफेक्ट हूं. मुझे भी गुस्सा आता है. लेकिन जब आता है तो मैं माइंड मैनेजमेंट तकनीक इस्तेमाल करता हूं और ये है सही जानकारी या ज्ञान हासिल करना. उदाहरण के तौर पर यदि किसी का व्यवहार आपको परेशान कर रहा है. तो रियेक्ट करने के बजाए रिस्पोंड करें. मैं यही करता हूं. मैं कुछ क्षण के लिए रुकता हूं और सोचता हूं कि सामने वाला व्यक्ति भी इंसान है, वो भी परफेक्ट नहीं है. 

आंतरिक शुद्धि के लिए है अध्यात्म 
अध्यात्म धर्म से अलग कैसे है? इस सवाल के जवाब में स्वामी मुकुंदानंद ने कहा कि धर्म में संस्कृति, परंपरा, रीतिरिवाज आदि शामिल हैं, जिसे बड़े पैमाने पर अमल में लाते हैं. जबकि अध्यात्म आंतरिक लक्ष्य को प्राप्त करना है, आंतरिक शुद्धि के लिए है. अध्यात्म आपको कुछ विजडम देता है, जैसे कि सेल्फ अवेयरनेस, यूनिवर्सल अवेयरनेस और सेल्फ मास्टरिंग स्किल्स. एक अन्य सवाल के जवाब में स्वामी मुकुंदानंद ने कहा कि हमें दूसरों की सेवा करनी चाहिए और यह मानकर कि ये शरीर दूसरों की सेवा के लिए है, अपना ख्याल भी रखना. उन्होंने कहा कि जब दूसरों की मदद की आपकी इच्छा मजबूत हो जाती है तो यूनिवर्स रिस्पोंड करता है. वो आपके लिए ऐसे अवसर लेकर आता है, जहां आप और भी ज्यादा प्रभावी ढंग से दूसरों की मदद कर सकें.     
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दुनिया ने बनाया युवा संस्कृति का संग्रहालय, भारत को चाहिए ऐसे दर्जनों संग्रहालय

इस संग्रहालय को अलग बनाने वाली बात इसकी वस्तुओं को संग्रहित करने की सोच है. टीम अपने दृष्टिकोण को "बॉटम-अप क्यूरेशन" कहती है, जिसे जानबूझकर हस्तनिर्मित रखा गया है.

2 hours ago

3C फ्रेमवर्क से बंगाल की आर्थिक पुनर्बहाली को मिलेगी नई दिशा

बंगाल की चुनौती संसाधनों की कमी नहीं है. वास्तविक समस्या यह है कि राज्य अपनी मौजूदा संपत्तियों को एक प्रभावी आर्थिक रणनीति में बदलने में विफल रहा है.

8 hours ago

भारत-जापान साझेदारी और मानव-केंद्रित एआई का भविष्य

प्रोफेसर सी. राज कुमार लिखते हैं, 'भारत और जापान एक ऐसे मोड़ पर खड़े हैं जहां वे AI के लिए चौथा और मौलिक मार्ग विकसित कर सकते हैं.

5 days ago

ईरान को ‘अनफ्रीज’ करना: असली चुनौती अब शुरू होगी

सिद्धार्थ अरोड़ा लिखते हैं, 'अमेरिका-ईरान शांति समझौता अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है और रिपोर्टों के अनुसार 60 दिनों की अवधि में लगभग 24 अरब डॉलर जारी किए जा सकते हैं. ऐसे में सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि यह पैसा जब ईरान पहुंचेगा, तब उसका क्या होगा?'

6 days ago

2026 की तीसरी तिमाही का ज्योतिष: एआई, संघर्ष और वैश्विक परिवर्तन

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं कि 2026 के पहले छह महीनों के दौरान इनमें से कई विषय पहले ही उभरने लगे हैं. प्रौद्योगिकी कंपनियों के मूल्यांकन को लेकर चिंताएँ लगातार अधिक स्पष्ट होती जा रही हैं. यह चिंता केवल AI से जुड़ी कंपनियों तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया की कुछ सबसे मूल्यवान निजी कंपनियों, जैसे स्पेसएक्स, के उच्च मूल्यांकन को लेकर भी देखी जा रही है.

1 week ago


बड़ी खबरें

₹860 करोड़ का कोहिनूर सौदा, राज ठाकरे की चुप्पी

एक राजनेता एक रियल एस्टेट सौदे में प्रवेश करता है. एक सरकारी संस्था से जुड़ी वित्तीय कंपनी ₹225 करोड़ का निवेश करती है. फिर वही संस्था ₹135 करोड़ के नुकसान के साथ उस सौदे से बाहर निकलती है.

1 hour ago

मिडिल ईस्ट प्रैक्टिस के लिए प्राइमस पार्टनर्स ने मोहन दोईफोडे को बनाया MD

पूर्व डेलॉइट कंसल्टिंग लीडर GCC क्षेत्र में कंपनी के विस्तार और क्लाइंट संबंधों को देंगे नई दिशा

1 hour ago

GDP से आगे: क्यों भारत की प्रगति का पैमाना सिर्फ आर्थिक वृद्धि नहीं, बल्कि खुशहाली और जीवन गुणवत्ता भी होना चाहिए

पूर्व उत्तर प्रदेश मुख्य सचिव और लेखक आलोक रंजन का मानना है कि भारत की विकास यात्रा को केवल आर्थिक उत्पादन तक सीमित नहीं रहना चाहिए. उनके अनुसार, खुशहाली, जीवन की गुणवत्ता, शिक्षा, स्वास्थ्य और समावेशी विकास को भी प्रगति का महत्वपूर्ण पैमाना बनाया जाना चाहिए.

6 hours ago

Truhome Finance को 3,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

कंपनी के कुल एयूएम में 57.37 प्रतिशत हिस्सा हाउसिंग लोन का है, जबकि 39.22 प्रतिशत हिस्सा लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी का है. अन्य ऋण उत्पादों की हिस्सेदारी 3.41 प्रतिशत है.

2 hours ago

दुनिया ने बनाया युवा संस्कृति का संग्रहालय, भारत को चाहिए ऐसे दर्जनों संग्रहालय

इस संग्रहालय को अलग बनाने वाली बात इसकी वस्तुओं को संग्रहित करने की सोच है. टीम अपने दृष्टिकोण को "बॉटम-अप क्यूरेशन" कहती है, जिसे जानबूझकर हस्तनिर्मित रखा गया है.

2 hours ago