✕

होम / बिजनेस / बाजार की उतार-चढ़ाव के बीच आज कौनसे शेयर कर सकते हैं तबीयत हरी?

बाजार की उतार-चढ़ाव के बीच आज कौनसे शेयर कर सकते हैं तबीयत हरी?

शेयर बाजार से आज भी मिलीजुली प्रतिक्रिया की उम्मीद है. इस बीच कुछ शेयरों में तेजी के संकेत मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) मंगलवार को उतार-चढ़ाव देखने को मिला. एशिया और यूरोप के बाजारों में कमजोर रुख के साथ ही विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा पूंजी निकासी ने बाजार को कमजोर किया और सेंसेक्स ग्रीन से रेड लाइन पर आ गया. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 52.63 अंक गिरकर 73,953.31 पर पहुंच गया. सेंसेक्स की 18 कंपनियों के शेयर नुकसान में जबकि 12 बढ़त हासिल करने में कामयाब रहे. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 27.05 अंकों की तेजी के साथ 22,529.05 अंक पर बंद हुआ. निफ्टी के 27 शेयर नुकसान में और 23 लाभ में रहे. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

इनमें दिखेगा उतार-चढ़ाव
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Raymond, Info Edge, Solar Industries India, Hindalco, Lakshmi Machine Works और Phoenix Mills पर तेजी का रुख दर्शाया है. वहीं, MACD की मानें तो आज KSB, Tejas Networks, Remus Pharmaceuticals, Newgen Software Technologies, Cello World, Amber Industries और Godrej Consumer Products में मंदी आ सकती है. यानी इन शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है. लिहाजा, इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें.

इन पर भी रखें नजर
अब ऐसे शेयरों की बात कर लेते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Hindalco के साथ-साथ Coal India, JSW Steel, Power Grid, Bharti Airtel और Tata Steel शामिल हैं. हिंडाल्को के शेयर कल 7% से अधिक मजबूत होकर 692 रुपए पर बंद हुए थे. इस शेयर ने बीते 5 सत्रों में 7.30% का रिटर्न दिया है. कोल इंडिया के लिये भी कल का दिन अच्छा गया. इस दौरान, शेयर करीब 5% की बढ़त के साथ 490.80 रुपए पर बंद हुआ. इस साल अब तक ये शेयर 28.55% चढ़ चुका है. इसी तरह, JSW स्टील मंगलवार को लगभग 4% उछाल के साथ 922.25, पावर ग्रिड 3.56% की बढ़त के साथ 325 और टाटा स्टील 3.63% की मजबूती के साथ 174 रुपए पर बंद हुआ. जबकि एयरटेल में गिरावट देखने को मिली. बिकवाली के दबाव वाले शेयरों की बात करें तो इसमें IRCTC, CCL Products, Concor और Anupam Rasayan शामिल हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI और डेटा सेंटर उपकरण बनाएगा अडानी ग्रुप, अमेरिकी कंपनी के साथ 50:50 JV की तैयारी

AI रैक, सर्वर, स्टोरेज और कूलिंग सिस्टम का होगा निर्माण, भारत के साथ विदेशी बाजारों में भी सप्लाई की योजना

18 minutes ago

कमजोर मानसून से खरीफ फसलों पर संकट, मक्का-दालों की पैदावार घटी तो बढ़ सकती है महंगाई: रिपोर्ट

धान की बोआई में 3.5% और मक्के के रकबे में 2.9% की गिरावट, खाद्य आपूर्ति से लेकर कारोबार की लागत तक पर पड़ सकता है असर

36 minutes ago

शेयर बाजार में आज दबाव के संकेत, कच्चा तेल 107 डॉलर के करीब; इन शेयरों पर नजर

मंगलवार, 13 अक्टूबर को बीएसई सेंसेक्स 1,109.10 अंक यानी 1.54 फीसदी चढ़कर 73,033.78 पर बंद हुआ था. एनएसई निफ्टी भी 358.60 अंक यानी 1.60 फीसदी बढ़कर 22,721.95 पर पहुंच गया था.

49 minutes ago

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

11 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

15 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

11 hours ago

AI और डेटा सेंटर उपकरण बनाएगा अडानी ग्रुप, अमेरिकी कंपनी के साथ 50:50 JV की तैयारी

AI रैक, सर्वर, स्टोरेज और कूलिंग सिस्टम का होगा निर्माण, भारत के साथ विदेशी बाजारों में भी सप्लाई की योजना

18 minutes ago

शेयर बाजार में आज दबाव के संकेत, कच्चा तेल 107 डॉलर के करीब; इन शेयरों पर नजर

मंगलवार, 13 अक्टूबर को बीएसई सेंसेक्स 1,109.10 अंक यानी 1.54 फीसदी चढ़कर 73,033.78 पर बंद हुआ था. एनएसई निफ्टी भी 358.60 अंक यानी 1.60 फीसदी बढ़कर 22,721.95 पर पहुंच गया था.

49 minutes ago

कमजोर मानसून से खरीफ फसलों पर संकट, मक्का-दालों की पैदावार घटी तो बढ़ सकती है महंगाई: रिपोर्ट

धान की बोआई में 3.5% और मक्के के रकबे में 2.9% की गिरावट, खाद्य आपूर्ति से लेकर कारोबार की लागत तक पर पड़ सकता है असर

36 minutes ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.

16 hours ago