होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / कर्ज लेकर भी कमाया जा सकता है पैसा, इस दिग्गज ने बताया कैसे

कर्ज लेकर भी कमाया जा सकता है पैसा, इस दिग्गज ने बताया कैसे

लेखक और एंटरप्रेन्योर रॉबर्ट कियोसाकी ने यह भी बताया कि वह नकदी नहीं बचाते, बल्कि इसकी जगह सोने-चांदी में बचत करते हैं

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पैसा कमाना कौन नहीं चाहता, लेकिन क्या कर्ज लेकर ऐसा क्या जाना चाहिए? इस सवाल का जवाब अधिकांश लोग भले ही 'ना' में दें, लेकिन मशहूर किताब रिच डैड, पुअर डैड के लेखक (Rich Dad, Poor Dad) और एंटरप्रेन्योर रॉबर्ट कियोसाकी (Robert Kiyosaki) इसके पक्षधर हैं. कियोसाकी का कहना है कि कर्ज लेकर भी अमीर बनने के सपने को पूरा किया जा सकता है, बस थोड़ी समझदारी की जरूरत है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक पॉडकास्ट में रॉबर्ट कियोसाकी ने यह भी बताया कि उन पर करीब एक अरब डॉलर का कर्ज है, लेकिन वह इससे बिल्कुल परेशान नहीं हैं. बल्कि उन्होंने इस कर्ज से ही पैसा बनाया है.

इस अंतर को समझना जरूरी
पॉडकास्ट में रॉबर्ट कियोसाकी ने अपनी कर्ज फिलॉसफी पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि संपत्ति (Assets) और देनदारी (Liabilities) में एक बड़ा अंतर होता है और इस अंतर को समझने वाला व्यक्ति पैसा कमाना भी सीख जाता है. एक उदाहरण देते हुए कियोसाकी ने कहा कि यदि आप कर्ज लेकर महंगी कार जैसे फरारी या रॉल्स रॉयस खरीदते हैं, तो यह गलत है क्योंकि ये देनदारियां हैं और वक्त के साथ इनकी कीमत भी घटती है. जबकि यदि आप रियल एस्टेट आदि में निवेश करते हैं, तो यह संपत्ति है. कियोसाकी के मुताबिक, महंगे कारें देनदारियां हैं और रियल एस्टेट में निवेश एसेट्स है. 

ये भी पढ़ें - अच्छे दिन इसे ही कहते हैं: एशिया के नंबर 1 रईस बने Adani, मुकेश अंबानी से छीना ताज  

कितनी संपत्ति के हैं मालिक?
Rich Dad, Poor Dad के लेखक और एंटरप्रेन्योर रॉबर्ट कियोसाकी ने यह भी बताया कि वह नकदी नहीं बचाते, बल्कि इसकी जगह सोने-चांदी में बचत करते हैं. कियोसाकी कहते हैं कि मुझ पर अरब डॉलर का कर्ज है, लेकिन मैं इससे परेशान नहीं होता, क्योंकि कर्ज ही पैसा है. उन्होंने कहा कि अच्छा कर्ज पैसा बनाता है और बुरा कर्ज आपकी कमाई घटाता है. कियोसाकी ने कहा कि लोगों को कर्ज लेकर निवेश करना चाहिए, खासकर रियल एस्टेट में. कियोसाकी की दौलत की बात करें, तो Celebrity Net Worth की रिपोर्ट के अनुसार, उनके पास 100 मिलियन डॉलर की संपत्ति है. कियोसाकी की वित्तीय यात्रा आसान नहीं रही. शुरुआत में उन्हें तमाम चुनौतियों का सामना करना पड़ा. यहां तक कि अपने करियर के शुरुआती दौर में उनके दिवालिया होने की नौबत भी आ गई, लेकिन वह इस संकट से बाहर निकलने में कामयाब रहे.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

16 hours ago

Modi@76: मेक इन इंडिया से ‘मेड फॉर द वर्ल्ड’ तक, भारत के मैन्युफैक्चरिंग के अगले अध्याय की कमान संभालेंगे MSMEs

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर, पिछले एक दशक में भारत की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक परिदृश्य में आए बदलावों को देखना जरूरी है.

20 hours ago

मोदी @76: शिक्षा के क्षेत्र में कैसे बदला फोकस, यूनिवर्सिटी विस्तार से डिजिटल अकादमिक आईडी तक

नई शिक्षा नीति से स्किल इंडिया और APAAR तक, नरेंद्र मोदी सरकार के दौर में शिक्षा व्यवस्था में कई स्तरों पर बदलाव की कोशिश

20 hours ago

जन्मदिन विशेष: गुजरात से राष्ट्रीय मंच तक मोदी की 25 साल की यात्रा पर एक नजर

7 अक्टूबर 2001 को मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने और इस अक्टूबर में वह सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे करेंगे, पहले गुजरात में और उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर, यह एक ऐसी उपलब्धि है, जिसे समकालीन भारत में बहुत कम राजनेता हासिल कर सकते हैं.

21 hours ago

मोदी @76: शिक्षा और कौशल से विकसित भारत की ओर

डॉ. विनोद बछेती लिखते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा, डिजिटल लर्निंग और कौशल विकास पर बढ़ा फोकस

23 hours ago


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

2 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

1 hour ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

2 hours ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

16 hours ago