होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / अब नारायण मूर्ति बोले शिक्षकों को करना है प्रशिक्षित तो खर्च करनी होगी इतनी रकम खर्च

अब नारायण मूर्ति बोले शिक्षकों को करना है प्रशिक्षित तो खर्च करनी होगी इतनी रकम खर्च

उन्‍होंने कहा कि इसके लिए हमें 4 शिक्षकों का एक प्रशिक्षक समूह बनाना होगा जो 100 शिक्षकों को प्रशिक्षित करेगा. उन्‍होंने ये भी कहा कि ये प्रशिक्षक एक साल में 10 हजार शिक्षकों को प्रशिक्षित कर देंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कुछ दिन पहले हफ्ते में 70 घंटे काम करने की बात कहने वाले नारायण मूर्ति ने अब एक और अहम बयान दिया है. उन्‍होंने कहा कि हमें अपने शिक्षकों के प्रशिक्षण को लेकर गंभीरता से काम करने की जरूरत है. उन्‍होंने कहा कि हमें इस पर सालाना 1 अरब डॉलर का निवेश करने की जरूरत है. उन्‍होंने नई शिक्षा नीति में तेजी लाने वाले उपायों को लेकर भी विस्‍तार से बात की. 

क्‍या बोले नारायण मूर्ति? 
इंफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति ने कहा कि अगर हमें नई शिक्षा नीति के प्रयासों में तेजी लानी है तो हमें उसके लिए लगभग 2500 शिक्षकों को के एक प्रशिक्षण दल को तैयार करना होगा. उन्‍होंने कहा कि अगर हमें कॉलेज बनाने हों तो उसके लिए विज्ञान, तकनीक, इजीनियरिंग और गणित के क्षेत्र से अनुभवी 10 हजार शिक्षकों को आमंत्रित करना होगा. ये प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरे एक साल का होना चाहिए. उन्‍होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम को ऐसे चलाया जा सकता है जिसमें 4 शिक्षकों का एक दल 100 प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों और 100 माध्‍यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशिक्षित कर सकता है. उन्‍होंने कहा कि इस तरीके से हर साल ढ़ाई लाख शिक्षकों को प्रशिक्षित कर पाएंगे. इसके बाद पांच साल में ये ही खुद प्रशिक्षक बन जाएंगे. 

इतना पैसा होगा खर्च? 
नारायण मूर्ति ने इसे लेकर ये भी बताया कि इसमें कितना पैसा खर्च होगा. उन्‍होंने कहा कि इसमें सालाना 1 अरब रुपये का निवेश करते हुए 20 साल में 20 अरब रुपये का निवेश करना होगा. उन्‍होंने कहा कि जल्‍द ही 5 ट्रिलियन की ओर बढ़ रही हमारी इकोनॉमी के लिए ये कोई बड़ी बात नहीं है. उन्‍होंने कहा कि जरूरत इस बात की है भारत अपनी हर समस्‍या को सुलझाते हुए चौथे चरण में पहुंचे जहां वो आविष्‍कारक बने. उन्‍होंने कहा कि हम आज भी यातायात प्रबंधन, शहरों के डिजाइन, प्रदूषण नियंत्रण जैसी समस्‍याओं के चरण एक में हैं. हमें जल्‍द से जल्‍द इनके चौथे चरण में पहुंचने की जरूरत है.  नारायण मूर्ति इंफोसिस के पुरस्‍कार 2023 में बोल रहे थे. 

इससे पहले 70 घंटे काम करने को लेकर कह चुके हैं बात 
नारायण मूर्ति इससे पहले हफ्ते में 70 घंटे काम करने की बात कह चुके हैं. उन्‍होंने कहा था कि जिस तरह से जापान के लोगों ने दूसरे विश्‍व युद्ध के बाद बिना समय देखे काम किया हम भारतीयों को भी उसी तरह से काम करना होगा. तभी हम विकसित अर्थव्‍यवस्‍था बन पाएंगे. मूर्ति के इस बयान पर इंडस्‍ट्री के कई जानकारों ने अपनी बात कही थी. किसी ने इससे सहमति जताई तो किसी ने अपना पक्ष रखा था. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

18 hours ago

Modi@76: मेक इन इंडिया से ‘मेड फॉर द वर्ल्ड’ तक, भारत के मैन्युफैक्चरिंग के अगले अध्याय की कमान संभालेंगे MSMEs

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर, पिछले एक दशक में भारत की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक परिदृश्य में आए बदलावों को देखना जरूरी है.

22 hours ago

मोदी @76: शिक्षा के क्षेत्र में कैसे बदला फोकस, यूनिवर्सिटी विस्तार से डिजिटल अकादमिक आईडी तक

नई शिक्षा नीति से स्किल इंडिया और APAAR तक, नरेंद्र मोदी सरकार के दौर में शिक्षा व्यवस्था में कई स्तरों पर बदलाव की कोशिश

22 hours ago

जन्मदिन विशेष: गुजरात से राष्ट्रीय मंच तक मोदी की 25 साल की यात्रा पर एक नजर

7 अक्टूबर 2001 को मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने और इस अक्टूबर में वह सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे करेंगे, पहले गुजरात में और उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर, यह एक ऐसी उपलब्धि है, जिसे समकालीन भारत में बहुत कम राजनेता हासिल कर सकते हैं.

23 hours ago

मोदी @76: शिक्षा और कौशल से विकसित भारत की ओर

डॉ. विनोद बछेती लिखते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा, डिजिटल लर्निंग और कौशल विकास पर बढ़ा फोकस

1 day ago


बड़ी खबरें

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

1 hour ago

सरकार ने वाणिज्यिक कोयला खदानों की 16वीं नीलामी शुरू की, 9 राज्यों के 25 ब्लॉक शामिल

2020 में निजी क्षेत्र की भागीदारी शुरू होने के बाद अब तक 147 कोयला खदानों की नीलामी, छह पहले आवंटित खदानों के लिए विकास एवं उत्पादन समझौते भी हुए.

3 minutes ago

टाटा संस लिस्टिंग पर टाटा ट्रस्ट्स की असहमति, दूसरे विकल्प तलाशने का फैसला

17 सितंबर को हुई टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल एन. टाटा ने समूह की एक सदी से अधिक पुरानी संरचना को बनाए रखने के पक्ष में ट्रस्ट्स का रुख दोहराया.

38 minutes ago

ICICI प्रूडेंशियल लाइफ के टर्म प्लान कारोबार में 53.89% की वृद्धि, दावा निपटान अनुपात 99.3%: रिपोर्ट

31 मार्च 2026 तक दिल्ली में 3.69 लाख लोगों को बीमा सुरक्षा, बीमित राशि ₹1.30 लाख करोड़; कंपनी ने पिछले सात साल में ग्राहकों को ₹6,087 करोड़ के लाभ दिए.

13 minutes ago

SP ग्रुप को राहत देने के लिए ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव पर टाटा ट्रस्ट्स की पहल, 18 महीने में पूरा हो सकता है सौदा

NCLT के जरिए चुनिंदा कैपिटल रिडक्शन की योजना, टाटा संस के शेयरों की इनकम टैक्स फेयर वैल्यू के आधार पर होगी गणना

52 minutes ago