होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / मैनपुरी उपचुनाव: बहुत कठिन डगर है पनघट की, जानिए किसका पलड़ा कैसे भारी?

मैनपुरी उपचुनाव: बहुत कठिन डगर है पनघट की, जानिए किसका पलड़ा कैसे भारी?

भाजपा और सपा के बीच है कड़ी टक्कर. शिवपाल यादव ने भी पासा फेंक दिया है. जानिए, अभी कैसी है वहां की राजनीतिक स्थिति.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सुभाष ढल
(लेखक राजनीतिक विश्लेषक हैं)

नई दिल्ली: 3 दिनों में ही मैनपुरी उप चुनाव की स्थिति साफ हो जाएगी, ये मैंने पहले ही कहा था. सभी नजरें शिवपाल यादव के अगले कदम पर टिकी थीं. अब पूरी स्थिति स्पष्ट हो चुकी है. शिवपाल यादव भी मैनपुरी से चुनाव लड़ना चाहते थे. उनको प्रत्याशी नहीं बनाया गया, पर अब शिवपाल यादव ने विद्रोह ना करके पारिवारिक निर्णय को मान्यता दे दी है और डिंपल यादव की सेना में एक सिपाही बन चुके हैं. मैनपुरी संसदीय क्षेत्र में विधानसभा की 5 सीटें हैं मैनपुरी सदर, भोगांव किशनी करहल और जसवन्त नगर.

टक्कर बराबर की, तो जीतेगा कौन?
चुनाव हुंकार ले चुका है. स्थिति स्पष्ट हो चुकी है. टक्कर बराबर की है. जिसका प्रबंधन सशक्त होगा चुनाव वही जीतेगा. जहां तक जातिगत समीकरण का प्रश्न है तो इस क्षेत्र की मुख्य जातियां हैं- यादव, शाक्य, क्षत्रिय, ब्राह्मण, दलित और मुस्लिम. इस क्षेत्र में यादव के 4.25 लाख वोट, शाक्य के 3:25 लाख वोट, क्षत्रिय के करीब 2.00 लाख वोट, ब्राह्मण के 1.25 लाख वोट, दलित के 1 लाख वोट, मुस्लिम और अन्य जातियों के 55,000 वोट हैं.

मुलायम का पूरा परिवार इस वक्त एकजुट
इस वक्त मुलायम का पूरा परिवार एकजुट है. सपा द्वारा मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि के रूप में वोट मांगा जा रहा है, क्योंकि यह सीट मुलायम सिंह के परिवार एवं सपा के भविष्य को भी निर्धारित करेगी. भाजपा ने रघुनाथ शाक्य को प्रत्याशी घोषित करके अपनी मंशा जाहिर कर दी है कि येन केन प्रकारेण सीट को जीता जा सके. अंदर खाने भाजपा में भी प्रत्याशी चयन पर कुछ रोष भी हो सकता है, पर टिकट जिताऊ प्रत्याशी को दिए जाने की भाजपा की परंपरा बन चुकी है.

भाजपा के लिए क्या जरूरी?
भाजपा अगर शाक्य, क्षत्रिय, ब्राह्मण और दलित वोट इकट्ठा कर लेती है तो कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी. जिस प्रकार से सपा में मुलायम परिवार की एकजुटता है, ठीक उसी प्रकार से भाजपा परिवार को भी एकजुट होकर यह चुनाव लड़ना पड़ेगा. यही इस चुनाव की हार जीत का मुख्य केंद्र बिंदु होगा.

रघुराज सिंह शाक्य को भाजपा ने क्यों बनाया प्रत्याशी?
निश्चित तौर पर भाजपा खेमे में बिखराव की स्थिति लाए जाने के प्रयास किए जाएंगे. भाजपा भी इस शंका से बेखबर नहीं है और रणनीतिकार इस पर पैनी नजर रखे हुए होंगे. सीट निकालने की मंशा से ही रघुराज सिंह शाक्य को प्रत्याशी बनाया गया है जिनके संबंध पूर्व में सपा और प्रसपा से अत्यंत मधुर रहे हैं और उक्त पार्टियों के अंग भी रहे हैं. अब देखना यह है कि मैनपुरी में सहानुभूति लहर चलती है या भारतीय जनता पार्टी का सशक्त प्रबंधन.

शिवपाल यादव की चाल को समझना आसान नहीं
इस चुनाव में ही समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारक शिवपाल यादव को भी अपना भविष्य टटोलना पड़ेगा, क्योंकि पारिवारिक निर्णय के सामने शिवपाल झुक चुके हैं पर सपा में  हुए अपमान को वह भूले नहीं होंगे. ट्यूटर पर वे कुछ भी लिखें, शिवपाल यादव को भांपना भी  सपा के लिए टेढ़ी खीर होगी. यह भी एक महत्वपूर्ण प्रश्न है, जो इस चुनाव में अपना रंग दिखा सकता है. राजनीति में सब कुछ संभव है.

कुल मिलाकर कहा जाए कि भारतीय राजनीति में यह चुनाव वर्तमान परिवेश में अत्यंत दिलचस्प होगा तो अनुचित नहीं है. रणनीतिकार कहां तक अपने अपने दांव पेंचों में सफल होंगे चुनाव परिणाम आने के बाद स्पष्ट होगा.

VIDEO : Nokia लॉन्च करने जा रही 200MP कैमरे वाला धांसू 5G Smartphone


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत की सबसे युवा पीढ़ी के प्रति हमारी सामाजिक जिम्मेदारी

पहली नौकरी के विरोधाभास से लेकर AI साक्षरता और लोकतांत्रिक असहमति की सेहत तक, Gen Z को भारत के भविष्य में भागीदार के रूप में देखने का तर्क, न कि एक ऐसी समस्या के रूप में जिसे संभालने की जरूरत है

1 day ago

बुढ़ापे की रफ्तार धीमी करने का विज्ञान

बेहतर नींद और पर्याप्त पानी से लेकर संतुलित आहार और नियमित व्यायाम तक, जीवनशैली की नौ आदतें सूजन (इन्फ्लेमेशन) को कम कर सकती हैं, बुढ़ापे की रफ्तार धीमी कर सकती हैं और बीमारियों के खतरे को घटा सकती हैं.

1 week ago

अगला केरल मॉडल: गरिमा के साथ बढ़ती उम्र

डॉ. प्रो. सुधा चंद्रशेखर के अनुसार, जैसे-जैसे केरल भारत के सबसे अधिक दीर्घायु समाजों में से एक बनता गया, वैसे-वैसे यह उन शुरुआती राज्यों में भी शामिल हो गया, जिन्हें उस सवाल का सामना करना पड़ा जिसका सामना आने वाले वर्षों में कई अन्य राज्यों को भी करना होगा: जब हर 5 में से 1 व्यक्ति की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो, तो ऐसा समाज कैसा होना चाहिए?

1 week ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 week ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

30-July-2026


बड़ी खबरें

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

1 hour ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

14 minutes ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

4 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

2 hours ago

AI सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, L&T बनाएगी चेन्नई में 10,000 GPU वाली देश की सबसे बड़ी AI फैक्ट्री

भारत में AI इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर बड़ा निवेश सामने आया है. लार्सन एंड टुब्रो (L&T) को करीब ₹10,000 करोड़ से ₹15,000 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है.

2 hours ago