✕

होम / अप्वाइंटमेंट / SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 month ago

बेयरिंग्स और यूनिट्स, कंडीशन मॉनिटरिंग और संबंधित सेवाओं की टेक्नोलॉजी एवं सॉल्यूशंस प्रोवाइडर SKF India (Industrial) Limited ने सुजीत पई को अपना नया मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त करने की घोषणा की है. उनकी नियुक्ति 1 सितंबर 2026 से प्रभावी होगी, हालांकि यह शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. सुजीत पई अपनी नई भूमिका में SKF India (Industrial) के कारोबार और ऑपरेशंस का नेतृत्व करेंगे. साथ ही कंपनी के मुनाफे के साथ विकास को आगे बढ़ाने की रणनीति पर काम करेंगे.

मुकुंद वासुदेवन की जगह संभालेंगे पद

सुजीत पई, मुकुंद वासुदेवन की जगह लेंगे. मुकुंद वासुदेवन अब SKF Group में इंडस्ट्रियल रीजन के प्रेसिडेंट की भूमिका संभालेंगे. यह क्षेत्र भारत, दक्षिण-पूर्व एशिया और मिडिल ईस्ट को कवर करेगा. कंपनी के मुताबिक, इस नई गवर्नेंस संरचना से क्षेत्रीय रणनीतिक निगरानी और भारत में कारोबार के संचालन की जिम्मेदारियों के बीच स्पष्ट अंतर स्थापित होगा.

SKF में चार साल से ज्यादा का अनुभव

सुजीत पई के पास SKF में चार साल से ज्यादा का नेतृत्व अनुभव है. इस दौरान उन्होंने कंपनी में बिक्री और ऑपरेशंस से जुड़ी कई अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. SKF में शामिल होने से पहले वह Danfoss Drives India के सेल्स और सर्विस कारोबार का नेतृत्व कर चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने Tektronix और Fluke में भी वरिष्ठ पदों पर काम किया है. इन भूमिकाओं के दौरान उन्होंने भारत, दक्षिण-पूर्व एशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे विभिन्न बाजारों को संभाला.

 sZX मैकेनिकल इंजीनियरिंग और MBA की डिग्री

सुजीत पई ने बेंगलुरु के P.E.S.I.T. से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है. इसके बाद उन्होंने हैदराबाद स्थित इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB) से MBA किया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

5 days ago

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

1 week ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

1 week ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

1 week ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026


बड़ी खबरें

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

32 minutes ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

3 minutes ago

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

21 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago