होम / अप्वाइंटमेंट / च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 49 minutes ago

गुरुग्राम स्थित अन्या गुरुग्राम (Anya Gurgaon), गोल्फ कोर्स रोड ने च‍ित्रा अवस्थी को अपना नया जनरल मैनेजर नियुक्त किया है. हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव वाली अवस्थी होटल संचालन, राजस्व वृद्धि, ब्रांड पोजिशनिंग, बिक्री एवं मार्केटिंग और हितधारक प्रबंधन में विशेषज्ञता रखती हैं.

कई प्रमुख हॉस्पिटैलिटी ब्रांड्स में निभाई नेतृत्व की भूमिका

च‍ित्रा अवस्थी ने मैरियट इंटरनेशनल (Marriott International), हयात (Hyatt), द ओबेरॉय ग्रुप (The Oberoi Group), ताज होटल्स (Taj Hotels) और रेडिसन (Radisson) जैसे प्रमुख हॉस्पिटैलिटी ब्रांड्स के साथ काम किया है. उनकी पिछली जिम्मेदारी रेडिसन होटल, दिल्ली एमजी रोड (Radisson Hotel, Delhi MG Road) में वरिष्ठ नेतृत्व पद की थी, जहां उन्होंने होटल संचालन के साथ बिक्री, मार्केटिंग और राजस्व प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाली.

इससे पहले वह ग्रैंड हयात गुरुग्राम में सेल्स एवं मार्केटिंग निदेशक के पद पर रह चुकी हैं. उन्होंने ले मेरिडियन जयपुर, जे डब्ल्यू मैरियट मसूरी और ले मेरिडियन गुरुग्राम में भी सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ी नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभाईं. द ओबेरॉय ग्रुप के साथ छह साल से अधिक के कार्यकाल के दौरान अवस्थी ने बैंक्वेट सेल्स मैनेजर से रीजनल सेल्स मैनेजर तक का सफर तय किया. इस दौरान उन्होंने ट्राइडेंट और द ओबेरॉय, गुरुग्राम के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां संभालीं.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ले मेरिडियन नई दिल्ली, द ताज महल होटल नई दिल्ली, मोवेनपिक होटल दुबई और होटल हंस प्लाजा नई दिल्ली से की थी.

कई पुरस्कारों से सम्मानित

च‍ित्रा अवस्थी को मैरियट इंटरनेशनल की ओर से "स्पिरिट टू सर्व" पुरस्कार मिल चुका है. इसके अलावा उन्हें महामारी के दौरान रेवपार (RevPAR) प्रदर्शन के लिए भी सम्मानित किया गया. उन्हें ईटी वुमेन्स कॉन्क्लेव में "इंस्पिरेशनल वुमन लीडर" पुरस्कार भी मिला है.

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो अवस्थी ने इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड एप्लाइड न्यूट्रिशन, मेरठ से होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा किया है. इसके अलावा उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से कला में स्नातक की डिग्री हासिल की है.

अन्या गुरुग्राम में होंगी ये जिम्मेदारियां

नई भूमिका में च‍ित्रा अवस्थी अन्या गुरुग्राम के समग्र संचालन की देखरेख करेंगी. उनका मुख्य फोकस कमरों और खाद्य एवं पेय कारोबार से होने वाले राजस्व, अतिथि अनुभव को बेहतर बनाने और गुरुग्राम के हॉस्पिटैलिटी बाजार में होटल की स्थिति को मजबूत करने पर रहेगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

1 week ago

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026

एयरटेल पेमेंट बैंक की कमान संभालेंगी शबनम सिन्हा, 1 अक्टूबर से होंगी चेयरपर्सन

RBI की मंजूरी के बाद शबनम सिन्हा की नियुक्ति, सुनील भारती मित्तल 30 सितंबर को बोर्ड से होंगे बाहर

18-August-2026

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

13-August-2026

IWAI के चेयरमैन बने सुशील कुमार लोहानी, सचिव स्तर पर हुई नियुक्ति

1995 बैच के ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी सुशील कुमार लोहानी संभालेंगे भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण की कमान. केंद्र ने चेयरमैन के पद को अस्थायी रूप से सचिव स्तर तक अपग्रेड किया है.

12-August-2026


बड़ी खबरें

Vodafone Idea को ₹35,000 करोड़ का कर्ज दिलाने में जुटे बैंक, SBI ने रखीं ये शर्तें

Vi को अगले 10 वर्षों में अपने नेटवर्क को अपग्रेड और विस्तार करने के लिए कुल करीब ₹60,000 करोड़ की जरूरत होने का अनुमान है. इसमें से लगभग ₹35,000 करोड़ का इंतजाम लोन के जरिए किया जाएगा.

4 hours ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

49 minutes ago

जोमैटो ने कैश ऑन डिलीवरी पर लगाया नया शुल्क, चुनिंदा ऑर्डर पर 20 रुपये तक देना होगा अतिरिक्त चार्ज

ऑनलाइन भुगतान करने वाले ग्राहकों पर नहीं लगेगा यह शुल्क, प्लेटफॉर्म शुल्क और पैकेजिंग चार्ज के अलावा देनी होगी नई फीस

1 hour ago

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से वैश्विक स्तर पर मजबूत होगी भारत की ब्रांड इमेज

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत को संभावनाओं वाले देश से तकनीक, प्रतिभा, विनिर्माण और उद्यमिता के दम पर उभरती वैश्विक शक्ति के रूप में अपनी बदलती तस्वीर दुनिया के सामने रखने का अवसर देता है.

2 hours ago

भारत के सेमीकंडक्टर सेक्टर में ₹1.4 अरब की फंडिंग, 2025 से अब तक जुटाई गई करीब आधी रकम

Tracxn के अनुसार, भारत में सेमीकंडक्टर सेक्टर से जुड़ी कुल 3,557 कंपनियां काम कर रही हैं. इनमें 281 कंपनियों को फंडिंग मिली है, जबकि 142 कंपनियों ने इक्विटी कैपिटल जुटाया है.

3 hours ago