✕

होम / अप्वाइंटमेंट / Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 month ago

Wingify ने महरनाज दलाल को अपना चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) नियुक्त किया है. कंपनी ने एक बयान में बताया कि यह नियुक्ति 3 सितंबर, 2026 से प्रभावी हो गई है. दलाल कंपनी के वित्तीय और परिचालन कार्यों को लेकर चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर स्पर्श गुप्ता नेतृत्व टीम, बोर्ड और Everstone Capital के साथ मिलकर काम करेंगी.

यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब Wingify ने अपने डिजिटल एक्सपीरियंस कारोबार VWO और AB Tasty को एक साथ जोड़ा है. कंपनी के अनुसार, संयुक्त कारोबार का सालाना राजस्व 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक है और यह दुनियाभर में 4,000 से ज्यादा ग्राहकों को सेवाएं देता है.

वित्तीय क्षेत्र में 20 साल से ज्यादा का अनुभव

दलाल सीए हैं और उनके पास Asia-Pacific, Europe, Middle East and Africa (EMEA) और नॉर्थ अमेरिका के कारोबार में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है. अपने पिछले कार्यकाल में उन्होंने 150 मिलियन अमेरिकी डॉलर के क्षेत्रीय Profit and Loss (P&L) कारोबार का प्रबंधन किया और 14 देशों में 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य के तीन सीमा-पार एकीकरणों की देखरेख की.

दलाल ने Patni के 1.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर के IGATE द्वारा अधिग्रहण में भी भूमिका निभाई थी. इसके अलावा, उन्होंने Subex में 180 मिलियन अमेरिकी डॉलर के कर्ज के पुनर्गठन का नेतृत्व किया. उनके अनुभव में Mergers and Acquisitions (M&A), कारोबारी एकीकरण, पूंजी आवंटन और वित्तीय पुनर्गठन शामिल हैं. नई भूमिका में दलाल Wingify के वित्तीय कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगी और VWO तथा AB Tasty के एकीकरण की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी.

अमेरिका और यूरोप से आता है 90 फीसदी राजस्व

Wingify ने बताया कि संयुक्त कारोबार अपने करीब 90 फीसदी राजस्व अमेरिका और यूरोप से हासिल करता है. कंपनी North America, Latin America, Europe और Asia-Pacific में कार्यालयों और टीमों के माध्यम से काम करती है.

दलाल ने कहा कि उनकी तत्काल प्राथमिकताओं में दोनों कारोबारों का एकीकरण, निवेश संबंधी फैसलों में सहयोग और Wingify की क्षमताओं का विस्तार करने के अवसरों का मूल्यांकन करना शामिल होगा. Wingify को Everstone Capital का समर्थन प्राप्त है और कंपनी VWO तथा AB Tasty के जरिए अपना कारोबार संचालित करती है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस के CEO बने विवेक कन्नन, सचिन पिल्लई की लेंगे जगह

कन्नन को वित्तीय सेवा क्षेत्र, रिटेल लेंडिंग और बिजनेस ऑपरेशंस में दो दशक से अधिक का अनुभव है. हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस में COO रहते हुए वह कंपनी के हाउसिंग फाइनेंस कारोबार की निगरानी कर रहे थे.

3 days ago

Grey 82.5 के CEO बने शौविक रॉय

रॉय 1 दिसंबर से Grey 82.5 का नेतृत्व करने के लिए The Ogilvy Group में लौट रहे हैं. वह किरण राममूर्ति की जगह लेंगे, जो VML India के CEO का पदभार संभालेंगे.

3 days ago

बसंत धवन को Shoonya by Finvasia ने बनाया चीफ मार्केटिंग ऑफिसर

बसंत धवन को बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (BFSI), समाचार, खेल प्रसारण, ओटीटी और दूरसंचार क्षेत्र में करीब 30 वर्षों का अनुभव है.

6 days ago

SKF India ने निलेश वैद्य को बनाया हेड ऑफ सील्स, भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया का संभालेंगे कारोबार

कंपनी के सीलिंग सॉल्यूशंस कारोबार के विस्तार, बिक्री नेटवर्क मजबूत करने और प्रमुख ग्राहकों के साथ संबंध बेहतर बनाने पर रहेगा जोर

1 week ago

Zee Entertainment ने कोमल नाहटा को बनाया क्रिएटिव डायरेक्टर, फिल्मों के कारोबार की संभालेंगे कमान

कंपनी ने फिल्म कारोबार के पुनर्गठन के तहत स्टूडियो संचालन और फिल्मों के अधिग्रहण से जुड़े कामकाज को एकीकृत किया, फैसले लेने की प्रक्रिया तेज करने पर जोर

1 week ago


बड़ी खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

9 hours ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

10 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

13 hours ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.

14 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

15 hours ago