होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / 'कंपनियों के आगे बढ़ने की राह में सबसे बड़ी बाधा है स्किल्ड टैलेंट की कमी' 

'कंपनियों के आगे बढ़ने की राह में सबसे बड़ी बाधा है स्किल्ड टैलेंट की कमी' 

राजधानी दिल्ली में आयोजित BW इवेंट में इंडस्ट्री की दिग्गज हस्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

#BWPeopleTalentForFuture: BW बिजनेसवर्ल्ड द्वारा दिल्ली में BW People Nurturing Talent for Future Conclave के चौथे संस्करण का आयोजन किया गया. इंडस्ट्री के दिग्गज इस आयोजन का गवाह बने और उन्होंने अपने विचार साझा किए. दौरान, कीनोट एड्रेस में Larsen & Toubro Limited के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट एवं हेड कॉर्पोरेट HR (CHRO) डॉ सी जयकुमार ने Strategic Talent Planning: A Roadmap For Future Growth विषय पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि प्रभावी लीडरशिप के लिए क्या जरूरी है कि और किस तरह HR की भूमिका और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो गई है.    

अद्भुत होंगे अगले 20 साल
डॉ सी जयकुमार ने सबसे पहले भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था की बात की. उन्होंने कहा कि इंडियन इकॉनमी इस समय बूम पर है. भारत 2025-26 तक 5 ट्रिलियन इकॉनमी वाला देश बन जाएगा. अगले 25 सालों में हमारा लक्ष्य 30 ट्रिलियन इकॉनमी वाला देश बनने का है. हमारी GDP काफी अच्छा कर रही है. खासकर पिछली तिमाही में उसकी रफ्तार ने सभी को चौंकाया है. जो लोग अभी 20 से 30 साल की उम्र में हैं, उनके लिए अगले 20 साल अद्भुत रहने वाले हैं. उन्हें एक नया भारत देखने को मिलेगा. सरकार ने मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत जैसी कई पहल की हैं. कई इन्फ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट चल रहे हैं. हालांकि, तमाम अवसरों और संभावनाओं के बावजूद स्किल्ड टैलेंट न मिलना एकमात्र ऐसी समस्या है, जो कंपनियों को विकसित होने से रोक रही है. इसलिए HR मैनेजर की भूमिका यहां बेहद महत्वपूर्ण हो गई है. 

कर्मचारी ही असली संपत्ति
उन्होंने कर्मचारियों जो साथ जोड़े रखने के महत्व पर बात करते हुए कहा कि काफी साल पहले हमारे एक फाउंडर ने कहा था कि मशीनरी रहेगी, बिल्डिंग रहेंगी, लेकिन लोगों के बिना इनका कोई मतलब नहीं है. लोग ही हमारी असली संपत्ति हैं और आज भी हम एलएंडटी में इसे महत्व देते हैं. कर्मचारियों को साथ जोड़े रखने के लिए सैलरी जैसी फैक्टर महत्वपूर्ण हैं और हमेशा बने रहेंगे, लेकिन लोगों को मोटिवेट करने के लिए अचीवमेंट, रिकग्निशन, रेस्पोंसिबिलिटी और पर्सनल ग्रोथ का होना जरूरी है. डॉ सी जयकुमार ने अपनी कंपनी के बारे में बताते हुए कहा कि Larsen & Toubro का पोर्टफोलियो व्यापक है. कंपनी कई क्षेत्रों में कार्य कर रही है. हम कर्मचारियों को चैलेंजिंग प्रोजेक्ट कैसे देते हैं, ताकि वे पूरी तरह चार्ज रहें.

ट्रस्ट एंड ट्रांसपेरेंसी जरूरी 
Larsen & Toubro Limited के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट एवं हेड कॉर्पोरेट HR (CHRO) डॉ सी जयकुमार ने कहा कि किसी ट्रस्ट एंड ट्रांसपेरेंसी भी बेहद जरूरी है. कर्मचारी को पता होना चाहिए कि मुझे कौनसा टास्क दिया गया है, मेरा असेसमेंट कैसे होगा, मुझे कैसे फीडबैक दिया जाएगा, मेरे भविष्य का ख्याल कैसे रखा जाएगा आदि. उन्होंने कहा कि हम अपने कर्मचारियों के बारे में लगातार फीडबैक लेते हैं, उन्हें लगातार ट्रेनिंग देते हैं. हमारी अधिकतर हायरिंग कैंपस से होती है. हम पहले उन्हें ट्रेन करते हैं, फिर बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हैं. L&T में रिवॉर्ड, रिकग्निशन की मजबूत व्यवस्था है. 'पीपल मैनेजमेंट' पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि हम लोगों के साथ कैसे पेश आते हैं, ये बहुत मायने रखता है. मुन्नाभाई MBBS फिल्म की एक क्लिप दिखाते हुए डॉ जयकुमार ने कहा कि हमें लोगों का सम्मान करना चाहिए, उन्हें महत्व देना चाहिए. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

16 hours ago

Modi@76: मेक इन इंडिया से ‘मेड फॉर द वर्ल्ड’ तक, भारत के मैन्युफैक्चरिंग के अगले अध्याय की कमान संभालेंगे MSMEs

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर, पिछले एक दशक में भारत की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक परिदृश्य में आए बदलावों को देखना जरूरी है.

20 hours ago

मोदी @76: शिक्षा के क्षेत्र में कैसे बदला फोकस, यूनिवर्सिटी विस्तार से डिजिटल अकादमिक आईडी तक

नई शिक्षा नीति से स्किल इंडिया और APAAR तक, नरेंद्र मोदी सरकार के दौर में शिक्षा व्यवस्था में कई स्तरों पर बदलाव की कोशिश

20 hours ago

जन्मदिन विशेष: गुजरात से राष्ट्रीय मंच तक मोदी की 25 साल की यात्रा पर एक नजर

7 अक्टूबर 2001 को मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने और इस अक्टूबर में वह सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे करेंगे, पहले गुजरात में और उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर, यह एक ऐसी उपलब्धि है, जिसे समकालीन भारत में बहुत कम राजनेता हासिल कर सकते हैं.

21 hours ago

मोदी @76: शिक्षा और कौशल से विकसित भारत की ओर

डॉ. विनोद बछेती लिखते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा, डिजिटल लर्निंग और कौशल विकास पर बढ़ा फोकस

23 hours ago


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

2 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

1 hour ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

2 hours ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

16 hours ago