होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / मेडिकल टूरिज्म में भारत की वैश्विक उड़ान, बजट 2026 से नेतृत्व की मजबूत नींव

मेडिकल टूरिज्म में भारत की वैश्विक उड़ान, बजट 2026 से नेतृत्व की मजबूत नींव

सही नीतियों, वैश्विक सहयोग और मानव-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ भारत मेडिकल टूरिज्म को आर्थिक अवसर से आगे बढ़ाकर विश्व स्वास्थ्य नेतृत्व का सशक्त माध्यम बना सकता है.

डॉ. दीपक अरोड़ा 7 months ago

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट 2026 में स्वास्थ्य क्षेत्र को जिस प्राथमिकता के साथ स्थान दिया गया है, वह भारत की चिकित्सा व्यवस्था को दीर्घकालिक रूप से सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण संकेत देता है. एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स (AHPs) और केयरगिवर्स की ट्रेनिंग, मेडिकल टूरिज्म हब्स का विकास, बायोफार्मा अनुसंधान को बढ़ावा, आयुर्वेद एवं योग को समर्थन तथा AI आधारित स्वास्थ्य उपकरणों पर जोर, ये सभी पहलें एक व्यापक स्वास्थ्य पारिस्थितिकी तंत्र (Healthcare Ecosystem) की ओर इशारा करती हैं.

एक ऑर्थोपेडिक एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन के रूप में मेरा अनुभव है कि सर्जरी जितनी महत्वपूर्ण है, उतनी ही महत्वपूर्ण है पोस्ट-ऑपरेटिव केयर, प्रशिक्षित फिजियोथेरेपिस्ट, नर्सिंग स्टाफ और केयरगिवर्स ही मरीज की सफल और तेज रिकवरी सुनिश्चित करते हैं. यदि इन क्षेत्रों में संरचित और उच्च गुणवत्ता वाली ट्रेनिंग को बढ़ावा मिलता है, तो भारत उपचार की गुणवत्ता में विश्व स्तर पर और मजबूत स्थिति प्राप्त कर सकता है.

मेडिकल टूरिज्म, अवसर से नेतृत्व तक

भारत पहले से ही किफायती और उच्च गुणवत्ता वाली सर्जरी के लिए वैश्विक पहचान बना चुका है. घुटना और हिप जॉइंट रिप्लेसमेंट, स्पाइन सर्जरी तथा एडवांस ऑर्थोपेडिक उपचारों के लिए बड़ी संख्या में विदेशी मरीज भारत आते हैं.

आज मरीज Ethiopia, Myanmar, Uzbekistan, Kazakhstan, Saudi Arabia, Qatar तथा South Africa जैसे देशों से भारत उपचार हेतु आ रहे हैं. अब समय है कि हम मेडिकल टूरिज्म को केवल ‘इलाज के लिए आने वाले मरीज’ की अवधारणा से आगे बढ़ाकर एक संगठित वैश्विक मॉडल में परिवर्तित करें.

1. विदेशों में OPD सेंटर की स्थापना
जिन देशों से बड़ी संख्या में मरीज भारत आते हैं, वहां भारतीय अस्पतालों एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों के OPD सेंटर स्थापित किए जा सकते हैं. इन केंद्रों पर प्रारंभिक जांच, परामर्श और सर्जरी के बाद फॉलो-अप की सुविधा उपलब्ध हो सकती है. यदि मरीज अपने देश में ही भारतीय डॉक्टर से प्रारंभिक रूप से मिल चुके हों, तो उनका विश्वास और सुविधा दोनों बढ़ेंगे. इससे उपचार की पूरी प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और भरोसेमंद बनेगी.

2.‘Doctor Without Borders’ की नीति
भारत के डॉक्टर आज विश्व स्तर की शिक्षा, तकनीकी दक्षता और अनुभव रखते हैं. हमें एक ऐसी नीति पर विचार करना चाहिए, जिसमें भारतीय डॉक्टर संसाधन-विहीन या युद्ध प्रभावित देशों में समय-समय पर जाकर सेवा दे सकें. यह केवल चिकित्सा विस्तार नहीं होगा, बल्कि भारत की मानवीय प्रतिबद्धता और ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना का व्यावहारिक स्वरूप होगा. मेडिकल डिप्लोमेसी आने वाले समय में भारत की सॉफ्ट पावर का महत्वपूर्ण स्तंभ बन सकती है.

3. मेडिकल टूरिज्म इंटरप्रेटर और भाषा की निर्णायक भूमिका
मेडिकल टूरिज्म का एक अत्यंत महत्वपूर्ण लेकिन अक्सर अनदेखा पहलू है भाषा, इलाज के दौरान मरीज की सबसे बड़ी आवश्यकता होती है स्पष्ट संवाद, यदि मरीज अपनी मातृभाषा में अपनी पीड़ा, आशंका और प्रश्न व्यक्त कर सके, तो उसका आत्मविश्वास और उपचार के प्रति विश्वास कई गुना बढ़ जाता है. अभी तक हम जर्मन और फ्रेंच जैसी यूरोपीय भाषाओं तक सीमित सोचते रहे हैं. लेकिन वास्तविकता यह है कि हमें अरबी, बर्मी (Burmese) और मध्य एशियाई एवं अफ्रीकी देशों की भाषाओं में प्रशिक्षित मेडिकल इंटरप्रेटर तैयार करने की आवश्यकता है. विशेष रूप से मेडिकल टर्मिनोलॉजी में प्रशिक्षित भाषा विशेषज्ञों का एक समर्पित ढांचा तैयार किया जाए, तो भारत मेडिकल टूरिज्म में एक संगठित, पेशेवर और वैश्विक मानक स्थापित कर सकता है.

निष्कर्ष, आर्थिक अवसर से आगे
मेडिकल टूरिज्म केवल विदेशी मुद्रा अर्जित करने का माध्यम नहीं है. यह भारत की चिकित्सा क्षमता, करुणा, तकनीकी दक्षता और वैश्विक नेतृत्व को स्थापित करने का अवसर है. यदि बजट में घोषित पहलों को दीर्घकालिक नीति, संरचना और अंतरराष्ट्रीय सहयोग से जोड़ा जाए, तो भारत आने वाले वर्षों में केवल मेडिकल टूरिज्म हब नहीं, बल्कि वैश्विक स्वास्थ्य नेतृत्व का केंद्र बन सकता है.

अतिथि लेखक-डॉ. दीपक अरोड़ा


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

3 hours ago

Modi@76: मेक इन इंडिया से ‘मेड फॉर द वर्ल्ड’ तक, भारत के मैन्युफैक्चरिंग के अगले अध्याय की कमान संभालेंगे MSMEs

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर, पिछले एक दशक में भारत की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक परिदृश्य में आए बदलावों को देखना जरूरी है.

6 hours ago

मोदी @76: शिक्षा के क्षेत्र में कैसे बदला फोकस, यूनिवर्सिटी विस्तार से डिजिटल अकादमिक आईडी तक

नई शिक्षा नीति से स्किल इंडिया और APAAR तक, नरेंद्र मोदी सरकार के दौर में शिक्षा व्यवस्था में कई स्तरों पर बदलाव की कोशिश

6 hours ago

जन्मदिन विशेष: गुजरात से राष्ट्रीय मंच तक मोदी की 25 साल की यात्रा पर एक नजर

7 अक्टूबर 2001 को मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने और इस अक्टूबर में वह सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे करेंगे, पहले गुजरात में और उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर, यह एक ऐसी उपलब्धि है, जिसे समकालीन भारत में बहुत कम राजनेता हासिल कर सकते हैं.

7 hours ago

मोदी @76: शिक्षा और कौशल से विकसित भारत की ओर

डॉ. विनोद बछेती लिखते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा, डिजिटल लर्निंग और कौशल विकास पर बढ़ा फोकस

9 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

13 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

2 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

3 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

3 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

4 hours ago