होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / मीडिया संवाद 2023: Sudhir Chaudhary से समझें, शब्दों की कलाकारी क्यों है जरूरी?

मीडिया संवाद 2023: Sudhir Chaudhary से समझें, शब्दों की कलाकारी क्यों है जरूरी?

आज तक के कंसल्टिंग एडिटर सुधीर चौधरी ने मीडिया के बदलते हुए परिदृश्यों और उनसे जुडी विभिन्न चुनौतियों के बारे में बात की.

पवन कुमार मिश्रा 2 years ago

पत्रकारिता का क्षेत्र प्रिंट और टीवी के जमाने से निकलकर अब डिजिटल में प्रवेश कर रहा है. जहां डिजिटल क्षेत्र में पत्रकारिता अपनी मौजूदगी को विस्तृत कर रही है, वहीँ कुछ चुनौतियां और मुद्दे ऐसे भी हैं जिनपर विशेष रूप से चर्चा की जानी चाहिए. पत्रकारिता के विभिन्न आयामों पर चर्चा करने और चुनौतियों की पहचान करने के लिए आज देश की राजधानी में समाचार 4 मीडिया (Samachar 4 Media) द्वारा मीडिया संवाद नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. 

कुछ खत्म नहीं होता
इस मौके पर देश के जाने माने टेलीविजन चैनल आज तक के कंसल्टिंग एडिटर सुधीर चौधरी ने मीडिया के बदलते हुए परिदृश्यों और उनसे जुडी विभिन्न चुनौतियों के बारे में बात की. सुधीर चौधरी ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा अकी पत्रकारिता की दुनिया में तकनीक की भूमिका अत्यंत महत्त्वपूर्ण है. इसके साथ ही सुधीर ने यह भी कहा कि पहले माना जाता था कि टेलीविजन पत्रकारिता के आने से अखबारों का भविष्य ख़त्म हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं है और इसी तरह डिजिटल के आने पर यह समझ लेना कि, आने वाले समय में अखबार और टीवी का भविष्य खत्म हो जाएगा, गलत है. कुछ भी ख़त्म नहीं होने वाला.

लिखाई का है विशेष महत्त्व
अपने संबोधन के दौरान आगे सुधीर चौधरी ने कहा कि सब कुछ एक साथ समकालीन परिदृश्य में बना रहता है और यह केवल इसीलिए संभव हो पाया है क्योंकि हर फॉर्मेट ने, फिर चाहे वो टीवी हो, अखबार हो या फिर डिजिटल ही क्यों न हो, हर फॉर्मेट न खुद को रि-इन्वेंट किया है. इसके साथ ही सुधीर ने कहा कि शब्दों की कला भी आपकी पत्रकारिता को जीवित रखने में काफी मदद करती है. सुधीर ने बताया कि कोई भी टेक्नोलॉजी आपसे आपकी शब्दों की कला नहीं छीन सकती. अगर आपके पास लिखने की अच्छी कला है, तो आप शायर हों, कथाकार हों या पत्रकार हों आपको खोजकर पढ़ने वाले आप तक पहुंच जाएंगे और ऐसे में तकनीक कितनी भी एडवांस्ड हो जाए आपकी लिखाई आपको विशेष महत्त्व दिलाएगी. 

कैसा होगा भविष्य?
आने वाले भविष्य के बारे में बात करते हुए सुधीर चौधरी ने कहा कि आने वाले समय में आप सिर्फ एक मीडिया हाउस बनकर गुजारा नहीं कर सकते और न ही सिर्फ एक चैनल बनकर आपको फायदा होगा. जरूरी है कि आप खुदको रि-इन्वेंट करते रहें और आने वाले भविष्य के अनुसार अपने काम करने के तरीके को ज्यादा आधुनिक बनाते रहें.
 

यह भी पढ़ें: मीडिया संवाद 2023: खतरे मोल लेना जरूरी, हर अवस्था में काम करना जरूरी


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बुढ़ापे की रफ्तार धीमी करने का विज्ञान

बेहतर नींद और पर्याप्त पानी से लेकर संतुलित आहार और नियमित व्यायाम तक, जीवनशैली की नौ आदतें सूजन (इन्फ्लेमेशन) को कम कर सकती हैं, बुढ़ापे की रफ्तार धीमी कर सकती हैं और बीमारियों के खतरे को घटा सकती हैं.

20 hours ago

अगला केरल मॉडल: गरिमा के साथ बढ़ती उम्र

डॉ. प्रो. सुधा चंद्रशेखर के अनुसार, जैसे-जैसे केरल भारत के सबसे अधिक दीर्घायु समाजों में से एक बनता गया, वैसे-वैसे यह उन शुरुआती राज्यों में भी शामिल हो गया, जिन्हें उस सवाल का सामना करना पड़ा जिसका सामना आने वाले वर्षों में कई अन्य राज्यों को भी करना होगा: जब हर 5 में से 1 व्यक्ति की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो, तो ऐसा समाज कैसा होना चाहिए?

1 day ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 day ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

5 days ago

जेन Z, शनि और राजनीतिक शक्ति की नई परिभाषा

भारत में भी राजनीतिक लामबंदी की एक पूरी तरह नई शैली का उदय देखा गया है, जो स्थापित राजनीतिक दलों द्वारा नहीं बल्कि डिजिटल रूप से जुड़े युवा नागरिकों द्वारा संचालित है.

6 days ago


बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

15 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

14 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

14 hours ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

17 hours ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

16 hours ago