होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / जम्मू-कश्मीर में लिथियम की खोज भारत के लिए अच्छी खबर, इस तरह मिलेगा फायदा

जम्मू-कश्मीर में लिथियम की खोज भारत के लिए अच्छी खबर, इस तरह मिलेगा फायदा

यदि भारत को आत्मनिर्भर बनना है तो लिथियम स्रोतों पर स्वामित्व बनाने और विदेशी लिथियम खानों में हिस्सेदारी को और अधिक मजबूत करना होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

  • मानवेन्द्र सिंह चुघ, Aponyx EV के संस्थापक

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में 5.9 मिलियन टन लिथियम रिजर्व का पता चलना भारत के लिए एक अच्छी खबर है. इससे ईवी बैटरी, लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के आयात पर भारत की निर्भरता काफी कम हो जाएगी. लिथियम रिजर्व भारत के बढ़ते ईवी उद्योग की लिथियम मांग को पूरा करने में मदद कर सकता है. 1990 के दशक में लिथियम आयन बैटरी के व्यावसायीकरण के बाद से, लिथियम ने तकनीकी प्रगति में  महत्वपूर्ण निभाई है. कारण, यह स्मार्टफोन, टैबलेट और अन्य स्मार्ट उपकरणों के निर्माण में उपयोग की जाती है. इसने इन उपकरणों के निर्माण में मानो क्रांति ही ला दी है.

किसमें होता है प्रयोग?
लिथियम एक अत्यंत प्रतिक्रियाशील, क्षारीय और हल्की धातु है. यह ज्यादातर सिरेमिक और कांच के बने पदार्थ, ग्रीस, औषधीय यौगिकों, एयर कंडीशनर और एल्यूमीनियम, अन्य चीजों के निर्माण में प्रयोग की जाती है. प्रति किलोग्राम अधिकतम ऊर्जा भंडारण क्षमता और अविश्वसनीय रूप से कम वजन के कारण इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माताओं के लिए एक वरदान सदृश है. जम्मू और कश्मीर में मिला लिथियम भण्डार लिथियम के आयात पर हमारी निर्भरता कम करेगा, हालांकि यह दुनिया में शीर्ष लिथियम भंडार की तुलना में अपर्याप्त है. ऑस्ट्रेलिया में 6.3 मिलियन टन लिथियम है, बोलीविया में 21 मिलियन टन है, और अर्जेंटीना में 17 मिलियन टन का भण्डार है. चीन 4.5 मिलियन टन लिथियम रिजर्व के साथ विश्व का तीसरा सबसे बड़ा प्रदाता है, जिसके पास दुनिया के लिथियम भंडार का कुल 7.9% हिस्सा है. यही कारण है कि चीन इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण में दुनिया में अग्रणी है.

कम करनी होगी निर्भरता
स्पष्ट है यदि भारत को आत्मनिर्भर बनना है तो इन लिथियम स्रोतों पर स्वामित्व बनाने और विदेशी लिथियम खानों में भारत की हिस्सेदारी को और अधिक मजबूत करना होगा. हमें EV उत्पादन के क्षेत्र में और EV बैटरी की आपूर्ति के लिए चीन पर अपनी निर्भरता कम करनी पड़ेगी. यहां यह उल्लेखनीय है कि EV बैटरियों में लिथियम के कुछ ग्राम ही होते हैं. यानी एक लिथियम बैटरी में आधा चम्मच चीनी के बराबर की मात्रा प्रयुक्त होती है. इस प्रकार, एक टन लिथियम से 90 इलेक्ट्रिक कारों की मांग की आपूर्ति की जा सकती है. भारत, जो अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु लिथियम का आयात करता रहा है, एक बड़े रिजर्व की खोज से काफी आशान्वित है. पर, एक तथ्य यह भी है कि लिथियम का अधिकांश वैश्विक रिजर्व गंभीर जल तनाव वाले क्षेत्रों में स्थित है. लिहाजा, इस दिशा में और अधिक खोज किए जाने की आवश्यकता है. 

नए युग की शुरुआत
जम्मू-कश्मीर में लिथियम की खोज के साथ इस क्षेत्र में भारत एक संभावित विकल्प बन जाएगा क्योंकि लिथियम खनिज के निष्कर्षण के लिए बड़ी मात्रा में पानी की आवश्यकता होती है और इसके अधिकांश भंडार पानी की कमी वाले देशों में हैं. लिथियम का उपयोग इलेक्ट्रिक वाहनों के अलावा चिकित्सा क्षेत्र में, इलेक्ट्रॉनिक्स फोन, सौर पैनलों, और स्वच्छ ऊर्जा पर स्विच करने के लिए आवश्यक अन्य नवीकरणीय प्रौद्योगिकियों में भी किया जाता है इसलिए यह कहा जा सकता है कि लिथियम के इस भंडार का पता चलना भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया के लिए एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बुढ़ापे की रफ्तार धीमी करने का विज्ञान

बेहतर नींद और पर्याप्त पानी से लेकर संतुलित आहार और नियमित व्यायाम तक, जीवनशैली की नौ आदतें सूजन (इन्फ्लेमेशन) को कम कर सकती हैं, बुढ़ापे की रफ्तार धीमी कर सकती हैं और बीमारियों के खतरे को घटा सकती हैं.

4 days ago

अगला केरल मॉडल: गरिमा के साथ बढ़ती उम्र

डॉ. प्रो. सुधा चंद्रशेखर के अनुसार, जैसे-जैसे केरल भारत के सबसे अधिक दीर्घायु समाजों में से एक बनता गया, वैसे-वैसे यह उन शुरुआती राज्यों में भी शामिल हो गया, जिन्हें उस सवाल का सामना करना पड़ा जिसका सामना आने वाले वर्षों में कई अन्य राज्यों को भी करना होगा: जब हर 5 में से 1 व्यक्ति की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो, तो ऐसा समाज कैसा होना चाहिए?

4 days ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

5 days ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

1 week ago

जेन Z, शनि और राजनीतिक शक्ति की नई परिभाषा

भारत में भी राजनीतिक लामबंदी की एक पूरी तरह नई शैली का उदय देखा गया है, जो स्थापित राजनीतिक दलों द्वारा नहीं बल्कि डिजिटल रूप से जुड़े युवा नागरिकों द्वारा संचालित है.

1 week ago


बड़ी खबरें

E20 पेट्रोल पर तेल कंपनियों की सफाई, ‘ईंधन सुरक्षित’; 90 हजार पंपों पर बढ़ी क्वालिटी जांच

E20 विवाद के बीच इंडियन ऑयल, BPCL और HPCL ने कहा कि देशभर में पेट्रोल की गुणवत्ता की व्यापक जांच की गई है. कंपनियों के मुताबिक, ज्यादातर सैंपल में क्लोराइड और नमी की मात्रा तय मानकों के भीतर मिली है.

4 hours ago

DRDO की परियोजनाओं में देरी पर सरकार से जवाब तलब, 33,000 करोड़ के R&D रोडमैप पर भी नजर

33,000 करोड़ रुपये के डिफेंस R&D रोडमैप की निगरानी बढ़ाने की सिफारिश, टेक्नोलॉजी और ऑपरेशनल क्षमता पर भी हो आकलन

2 hours ago

अमेरिकी टैरिफ की धमकी से बढ़ सकता है भारत का क्रूड बिल, चालू खाता घाटा भी होगा दोगुना: CareEdge

रूसी तेल पर 100% टैरिफ लगा तो बढ़ेंगी भारत की मुश्किलें, कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने का अनुमान

2 hours ago

बिहार के मखाना की विदेश में धूम! ऑस्ट्रेलिया पहुंची पहली खेप, किसानों को मिला 18% ज्यादा दाम

18 मीट्रिक टन की पहली समुद्री खेप ने खोला विदेशी बाजार का रास्ता, जीआई टैग वाले मिथिला मखाना को किसानों की आय बढ़ाने का नया जरिया बनाने पर जोर

3 hours ago

डीपफेक और AI कंटेंट पर मेटा की बढ़ी मुश्किलें, छिन सकता है ‘सेफ हार्बर’ का कवच

सरकार ने Meta के कंटेंट मॉडरेशन और रिकमेंडेशन सिस्टम पर उठाए सवाल, डीपफेक और बिना लेबल वाले AI कंटेंट को लेकर मांगा जवाब

4 hours ago