होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / अगले 25 सालों में हास्पिटैलिटी इंडस्‍ट्री 1 ट्रिलियन तक पहुंच जाएगी : डॉ अनुराग बत्रा 

अगले 25 सालों में हास्पिटैलिटी इंडस्‍ट्री 1 ट्रिलियन तक पहुंच जाएगी : डॉ अनुराग बत्रा 

डॉ बत्रा ने इजराइल के उस युवा के बारे में भी विस्‍तार से बताया जिसने एवरेस्‍ट फतेह करते वक्‍त अपने दोस्‍त की जिंदगी को बचाने को ज्‍यादा अहमियत दी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

 IHA BW Hotelier के 7 वें संस्‍करण में इस इंडस्‍ट्री के कई नामी लोगों ने भाग लिया. इस इवेंट के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए बिजनेस वर्ल्‍ड के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ और एक्‍सचेंज फॉर मीडिया के फाउंडर डॉ. अनुराग बत्रा ने कई अहम बातें कहीं. उन्‍होंने बताया कि ये इंडस्‍ट्री बहुत तेजी से ग्रो कर रही है. ये आने वाले दो सालों में 70 बिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगी जबकि अगले 25 सालों में ये 1 ट्रिलियन का नंबर पार कर लेगी. डॉ. बत्रा ने जिंदगी में अपनाई जाने वाली 3 अहम आदतों के बारे में भी विस्‍तार से बात की. 

अगले 25 सालों में 1 ट्रिलियन की होगी ये इंडस्‍ट्री 
डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा कि मैं हास्पिटैलिटी के बारे में कुछ नहीं कहना चाहता क्‍योंकि यहां हास्पिटैलिटी के बड़े नाम आए हुए हैं जिन्‍होंने इस सेक्‍टर को बनाया है. मैं तीन अहम चीजों के बारे में कहना चाहता हूं, हम लोग अपनी जिंदगी मैं इतने व्‍यस्‍त हैं कि हम कई बार इन तीन चीजों को भूल जाते हैं. मैं इस शानदार इवेंट के आयोजन के लिए मिस्‍टर खन्‍ना को धन्‍यवाद देना चाहता हूं, उनकी टीम को धन्‍यवाद देना चाहूता हूं. मैं हास्पिटैलिटी बिजनेस को लेकर कहना चाहूंगा कि ये पिछले साल 40 बिलियन डॉलर की थी, इस साल इसके 50 बिलियन डॉलर तक जाने की उम्‍मीद है. अगले 2-3 सालों में इस इंडस्‍ट्री के 70 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्‍मीद है.अगर अगले 25 सालों में इस बिजनेस की मार्केट वैल्‍यू को देखें तो ये 1 ट्रिलियन डॉलर तक जाने की उम्‍मीद है. 

मंजिल से पहले दोस्‍त की बचाई जान 
डॉ. बत्रा ने इजराइल के एक शख्‍स के बारे में बताते हुए कहा कि क्‍या आप जानते हैं कि आखिर ये शख्‍स कौन है. ये इजराइल का एक सबसे यंग यूथ है जो माउंट एवरेस्‍ट फतेह करना चाहते हैं. आप जानते हैं कि जब वो एवरेस्‍ट को फतेह कर रहा था उस वक्‍त उसके एक दोस्‍त के साथ हादसा हो गया. अब ऐसी स्थिति में उसके सामने परिस्थिति ये थी कि या तो वो एवरेस्‍ट को फतेह करे या अपने दोस्‍त को बचाए. क्‍या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उसने क्‍या किया? उसने तय किया कि वो अपने दोस्‍त को बचाएगा. ये एक तरह की दया का भाव है जो सभी मैं होना चाहिए. मैं मानता हूं कि वो एक दिन जरूर एवरेस्‍ट को फतेह करेगा. 

हास्पिटैलिटी सेक्‍टर बेहद शानदार है
डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा कि हास्पिटैलिटी सेक्‍टर में बेहद शानदार लोग हैं. इस सोमवार को जब मैं तिरूपति से मुंबई आया तो मैं कोई रात को एक बजे ताज होटल पहुंचा. वहां सबसे पहले मेरा बीपी नापा गया और उसके बाद मुझे सुबह में ब्रेकफास्‍ट दिया गया. कई बार हम लोग उनको पहचान नहीं पाते हैं.  हास्पिटैलिटी सेक्‍टर में लोग बहुत अच्‍छा कर रहे हैं. 

स्‍लीप, सस्‍टेनेबिलिटी एंड काइंडनेस
डॉ. अनुराग बत्रा बताया कि वो हमेशा ही तीन चीजों पर बहुत जोर देते हैं. इनमें स्‍लीप, सस्‍टेनेबिलिटी और काइंडनेस जैसी चीजें शामिल हैं. मैं सामन्‍य तौर पर 10 या 11 बजे तक सो जाता हूं. मैं और मेरी टीम के लोग बहुत मेहनत करते हैं. मैं कहना चाहता हूं कि स्‍लीप हमारी हेल्‍थ का एक अहम हिस्‍सा है. आप कोई भी बुक पढि़ए उसमें स्‍लीप के बारे में जरूर दिया होता है. हम लोगों में से ज्‍यादातर लोग नींद के साथ समझौता करते हैं. कम से कम 8 से 10 घंटा सोना चाहिए. अगर आप ज्‍यादा सो रहे हैं तो उस पर परेशान नहीं होना चाहिए. दूसरा सस्‍टेनेबिलिटी बेहद अहम है. हम कैसे अपने रिसोर्सेस को बचाने के लिए काम कर रहे है. अब वो भले ही हास्पिटैलिटी में हो या दूसरी इंडस्‍ट्री में हो. अगर आप सस्‍टेनेबल वातावरण में रह रहे हैं तो आपको पता होगा कि आपको पानी का इस्‍तेमाल कैसे कर रहे हैं. लेकिन समझने की बात ये है कि सस्‍टेनेबिलिटी हमारे समुद्र को कैसे प्रभावित कर रही है. समुद्र का तापमान 8 से 10 डिग्री बढ़ चुका है. आखिरी में दया के बारे में बात करना चाहता हूं, मुझे किसी ने पूछा आप कितने प्रतिशत दया वाले लोगों से मिले हैं तो मैंने कहा कि मेरे जीवन में 99 प्रतिशत लोग दया वाले हैं. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

18 hours ago

Modi@76: मेक इन इंडिया से ‘मेड फॉर द वर्ल्ड’ तक, भारत के मैन्युफैक्चरिंग के अगले अध्याय की कमान संभालेंगे MSMEs

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर, पिछले एक दशक में भारत की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक परिदृश्य में आए बदलावों को देखना जरूरी है.

22 hours ago

मोदी @76: शिक्षा के क्षेत्र में कैसे बदला फोकस, यूनिवर्सिटी विस्तार से डिजिटल अकादमिक आईडी तक

नई शिक्षा नीति से स्किल इंडिया और APAAR तक, नरेंद्र मोदी सरकार के दौर में शिक्षा व्यवस्था में कई स्तरों पर बदलाव की कोशिश

22 hours ago

जन्मदिन विशेष: गुजरात से राष्ट्रीय मंच तक मोदी की 25 साल की यात्रा पर एक नजर

7 अक्टूबर 2001 को मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने और इस अक्टूबर में वह सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे करेंगे, पहले गुजरात में और उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर, यह एक ऐसी उपलब्धि है, जिसे समकालीन भारत में बहुत कम राजनेता हासिल कर सकते हैं.

23 hours ago

मोदी @76: शिक्षा और कौशल से विकसित भारत की ओर

डॉ. विनोद बछेती लिखते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा, डिजिटल लर्निंग और कौशल विकास पर बढ़ा फोकस

1 day ago


बड़ी खबरें

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

1 hour ago

सरकार ने वाणिज्यिक कोयला खदानों की 16वीं नीलामी शुरू की, 9 राज्यों के 25 ब्लॉक शामिल

2020 में निजी क्षेत्र की भागीदारी शुरू होने के बाद अब तक 147 कोयला खदानों की नीलामी, छह पहले आवंटित खदानों के लिए विकास एवं उत्पादन समझौते भी हुए.

2 minutes ago

टाटा संस लिस्टिंग पर टाटा ट्रस्ट्स की असहमति, दूसरे विकल्प तलाशने का फैसला

17 सितंबर को हुई टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल एन. टाटा ने समूह की एक सदी से अधिक पुरानी संरचना को बनाए रखने के पक्ष में ट्रस्ट्स का रुख दोहराया.

38 minutes ago

ICICI प्रूडेंशियल लाइफ के टर्म प्लान कारोबार में 53.89% की वृद्धि, दावा निपटान अनुपात 99.3%: रिपोर्ट

31 मार्च 2026 तक दिल्ली में 3.69 लाख लोगों को बीमा सुरक्षा, बीमित राशि ₹1.30 लाख करोड़; कंपनी ने पिछले सात साल में ग्राहकों को ₹6,087 करोड़ के लाभ दिए.

13 minutes ago

SP ग्रुप को राहत देने के लिए ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव पर टाटा ट्रस्ट्स की पहल, 18 महीने में पूरा हो सकता है सौदा

NCLT के जरिए चुनिंदा कैपिटल रिडक्शन की योजना, टाटा संस के शेयरों की इनकम टैक्स फेयर वैल्यू के आधार पर होगी गणना

52 minutes ago