होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / अपने छोटे बिजनेस को बड़ा बनाना है? ChatGPT करेगा आपकी मदद!

अपने छोटे बिजनेस को बड़ा बनाना है? ChatGPT करेगा आपकी मदद!

Swiss Bank UBS द्वारा एक स्टडी में यह खुलासा भी किया गया है कि ChatGPT अब तक का सबसे तेजी से बढ़ता हुआ ऐप है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

Anu Sehgal, Founder, Digital Mill Consultants
30 नवम्बर 2022, यह वह दिन था जब टेक्नोलॉजी की दुनिया में अब तक का सबसे चमत्कारी आविष्कार हुआ. OpenAI द्वारा इस दिन ChatGPT को लॉन्च किया गया. ChatGPT एक जनरेटिव चैटबॉट है जो इंसानों द्वारा पूछे गए सवालों या दर्ज किये गए इनपुट्स के आधार पर अलग और अनोखे जवाब देता है. 

कैसे सीखता है ChatGPT?
सबसे शुरुआती और पहला ChatGPT, GPT 3.5 पर आधारित था और इसकी क्षमता यह थी कि यह किसी सवाल के जवाब में पूरी तरह से इंसानों द्वारा दिए जाने वाले जवाबों की नकल कर सकता था. ChatGPT का सबसे लेटेस्ट मॉडल 14 मार्च 2023 को रिलीज किया गया था जो कि GPT-4 वर्जन पर आधारित है और यह सिर्फ पेड सब्सक्राइबर्स के लिए ही उपलब्ध है. काफी बड़ी मात्रा में उपलब्ध डाटा से सीखने के लिए यह चैटबॉट एडवांस लर्निंग तकनीकों का इस्तेमाल करता है. अपने चैटबॉट को ट्रेनिंग देने के लिए OpenAI द्वारा किताबें, ब्लॉग, समाचार और ऑनलाइन कमेंट बोर्ड्स का इस्तेमाल किया गया था. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ChatGPT को ट्रेनिंग देने के लिए 570 जीबी का डाटा और 300 बिलियन शब्दों का इस्तेमाल किया गया था. Swiss Bank UBS द्वारा एक स्टडी में यह खुलासा भी किया गया है कि ChatGPT अब तक का सबसे तेजी से बढ़ता हुआ ऐप है. 

छोटे बिजनेसों के लिए कुछ इस तरह वरदान है ChatGPT: 
1.    ट्रांसलेशन की सुविधा:
ChatGPT बहुत ही कम समय में भाषाओं को ट्रांसलेट कर सकता है. अगर आपका बिजनेस या फिर नौकरी ऐसी है जिसमें आपको दुनिया के अलग अलग हिस्सों में लोगों से बात करने के लिए विभिन्न भाषाओं को ट्रांसलेट करने की जरूरत पड़ती है तो ChatGPT आपके लिए ऐसा कुछ ही सेकंड्स में कर सकता है. लेकिन एक बार उसे ट्रांसलेटर से चेक जरूर करवा लें क्योंकि जरूरी नहीं है कि हर बार चैटबॉट द्वारा दिए गए जवाब 100% सही ही हों

2.    कंटेंट बनाने के लिए: कंटेंट और कंटेंट के लिए विभिन्न आइडियाज बनाना भी ChatGPT का ही एक फीचर है. आपके द्वारा दी गयी कमांड को पहचानकर यह AI उपकरण ब्लॉग पोस्ट्स, सोशल मीडिया अपडेट्स, आर्टिकल्स और लिखित कंटेंट के अन्य रूपों को कम समय में लिख सकता है. ChatGPT का इस्तेमाल करके आप अपने कंटेंट का प्रभाव और कंटेंट बनाने की प्रक्रिया दोनों ही चीजों को बेहतर कर सकते हैं. 

3.    कस्टमर सर्विस: बातचीत के तरीके का इस्तेमाल करते हुए सामान्य सवालों का जवाब देकर, ऑर्डर लेकर और ऑटोमैटिक तरीके से संसाधन सप्लाई करके ChatGPT हमेशा हर वक्त कस्टमर सर्विस कर सकता है. इसके साथ ही तुरंत जवाब मिलने से कस्टमर्स को भी अच्छा लगेगा और कस्टमर सर्विस रेटिंग में भी सुधार होगा. 

4.    कोडिंग के लिए: सोफ्टवेयर के क्षेत्र में ChatGPT ने बहुत ज्यादा हलचल मचा दी है. आप इस चैटबॉट से किसी कोड के टुकड़े उपलब्ध करवाने के लिए कह सकते हैं. इतना ही नहीं आप चाहें तो अपने कुछ प्रोग्राम्स भी इसी से लिखवा सकते हैं. इसके साथ ही अगर आपको अभी मौजूदा कोड को डिबग (Debug) करना है तो भी आप इस चैटबॉट का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

5.    HR से संबंधित समस्याएं: अलग अलग HR डिपार्टमेंट्स के द्वारा ChatGPT का इस्तेमाल रिज्यूम रिव्यु करने, शुरूआती इंटरव्यू करने और ऑनबोर्डिंग में मदद करने के लिए किया जाता है. ऑफिस में किसी तरह के विवाद, वंशवाद, चोरी या फिर अन्य किसी प्रकार की समस्या के होने पर भी ChatGPT की सहायता ली जा सकती है. 

लेकिन इन बातों का रखना है ध्यान
वैसे तो ChatGPT की क्षमता बहुत ज्यादा है और यह बहुत आधुनिक भी है लेकिन फिर भी ChatGPT द्वारा लिखे गए किसी भी कंटेंट को हमें एक बार खुद से या फिर उस विषय के किसी एक्सपर्ट से चेक करवा ही लेना चाहिए. साथ ही ChatGPT के द्वारा लिखे गए किसी भी आर्टिकल या कंटेंट को ऐसे ही पोस्ट न कर दें वरना सर्च इंजनों के द्वारा आप पर जुर्माना लगाया जा सकता है. इसीलिए ChatGPT द्वारा लिखे गए किसी भी कंटेंट को पहले खुद से काट-छांट लें और उसके बाद ही उसे कहीं पोस्ट करें. इसके अलावा इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि किसी भी प्रकार कि सेंसिटिव जानकारी आप ChatGPT के साथ साझा न करें क्योंकि आगे चलकर उस जानकारी का इस्तेमाल इस चैटबॉट को ट्रेनिंग देने के लिए किया जाएगा. 
 

यह भी पढ़ें: आखिर भारत में क्यों रफ्तार नहीं पकड़ रही 'Creators Economy'?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बुढ़ापे की रफ्तार धीमी करने का विज्ञान

बेहतर नींद और पर्याप्त पानी से लेकर संतुलित आहार और नियमित व्यायाम तक, जीवनशैली की नौ आदतें सूजन (इन्फ्लेमेशन) को कम कर सकती हैं, बुढ़ापे की रफ्तार धीमी कर सकती हैं और बीमारियों के खतरे को घटा सकती हैं.

2 days ago

अगला केरल मॉडल: गरिमा के साथ बढ़ती उम्र

डॉ. प्रो. सुधा चंद्रशेखर के अनुसार, जैसे-जैसे केरल भारत के सबसे अधिक दीर्घायु समाजों में से एक बनता गया, वैसे-वैसे यह उन शुरुआती राज्यों में भी शामिल हो गया, जिन्हें उस सवाल का सामना करना पड़ा जिसका सामना आने वाले वर्षों में कई अन्य राज्यों को भी करना होगा: जब हर 5 में से 1 व्यक्ति की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो, तो ऐसा समाज कैसा होना चाहिए?

3 days ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

3 days ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

1 week ago

जेन Z, शनि और राजनीतिक शक्ति की नई परिभाषा

भारत में भी राजनीतिक लामबंदी की एक पूरी तरह नई शैली का उदय देखा गया है, जो स्थापित राजनीतिक दलों द्वारा नहीं बल्कि डिजिटल रूप से जुड़े युवा नागरिकों द्वारा संचालित है.

1 week ago


बड़ी खबरें

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

8 hours ago

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

8 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

8 hours ago

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.

13 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

10 hours ago