होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / BW Gen AI Summit: डॉ. बत्रा ने पहले AI पर खुलकर की बात, फिर बताया फिट रहने का फॉर्मूला

BW Gen AI Summit: डॉ. बत्रा ने पहले AI पर खुलकर की बात, फिर बताया फिट रहने का फॉर्मूला

डॉ. बत्रा ने कहा कि AI आज सबके लिए है, सभी सेक्टर लाभ उठा रहे हैं. इसकी मदद से हमें अच्छी क्वालिटी कम समय में मिल रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

BW Businessworld द्वारा दिल्ली में Gen AI समिट आयोजित की जा रही है. इस समिट में AI एक्सपर्ट्स अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं. इस दौरान, BW Businessworld समूह के चेयरमैन, एडिटर इन चीफ और एक्‍सचेंज4 मीडिया के फाउंडर डॉ. अनुराग बत्रा ने AI के भविष्य पर विस्तार से बात की. उन्होंने बताया कि किस तरह ये टेक्नोलॉजी हमारे जीवन का हिस्सा बनती जा रही है.

Paid ChatGPT इस्तेमाल किया है?
डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा कि BW बिजनेस वर्ल्ड ने 7 साल पहले गुरुग्राम के होटल लीला में AI कांफ्रेंस की थी, जिसे काफी अच्छा रिस्पांस मिला था. तब से हम लगातार AI, Gen AI के बारे में लिख रहे हैं, उसके प्रभाव पर बात कर रहे हैं. डॉ. बत्रा ने समिट में मौजूद लोगों से पूछा कि आप में से कितने लोगों ने कोई AI टूल इस्तेमाल किया है? कितने लोगों ने इसका पेड वर्जन इस्तेमाल किया है? दुनिया में ChatGPT का पेड वर्जन इस्तेमाल करने वाले कितने लोग हैं? इसके बाद उन्होंने बताया कि दुनियाभर में यह आकड़ा 180 मिलियन है. 

30 लोगों की टीम 2 में बदल गई 
उन्होंने आगे कहा कि AI के लिए टाइम और डेटा सेट बेहद जरूरी है. निश्चित तौर पर पैसा भी जरूरी ही, लेकिन टाइम और डेटा सेट के बिना अकेले पैसे से काम नहीं बन सकता. उन्होंने उदाहरण के साथ अपनी बात समझाते हुए कहा कि अच्छी तरह से फंडेड कंपनियां भी कभी-कभी निर्धारित समय पर AI टूल्स विकसित नहीं कर पातीं. बाद में उन्हें संभवत: अधिग्रहण की राह पर आगे बढ़ना पड़ता ही. इसलिए कोलैबोरेशन कुंजी है. डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा - मैं जिस डोमेन से आता हूं वो कंटेंट क्रिएशन है. हाल ही में मैं अपने एक दोस्त किरण राममूर्ति से बात कर रहा था. मैंने उनसे पूछा कि क्या AI टूल्स की वजह से एडवरटाइजिंग में नौकरियों में कटौती होगी? उन्होंने कहा, बिल्कुल. ह्यूमन क्रिएटिविटी की अपनी सीमाएं हैं, लेकिन बहुत से बेसिक टास्क AI द्वारा किए जा रहे हैं और इससे नौकरियों में कटौती हो रही है. उन्होंने उदाहरण देकर बताया कि एक लीडिंग FMCG कंपनी के डिजिटल मार्केट विभाग में केवल 2 लोगों की टीम है. पहले टीम में 30 लोग थे, लेकिन AI को अपनाने के बाद 2 लोग ही रह गए हैं.

AI ने केस स्टडी की रफ्तार बढ़ाई
डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा कि मैं जिस बिजनेस में हूं वहां Gen AI नए कंटेंट, डिजाइन, ऑडियो, वीडियो इमेज, चैट बॉट आदि बना सकता है. कई विज्ञापन जनरेटिव AI से बनाए जा रहे हैं. अपनी बात आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा - मैं हाल ही में डॉ मोहन वीर साहनी द्वारा आयोजित के एक सेमिनार का हिस्सा बना था. उस दौरान, उन्होंने मुझे बताया था कि आमतौर पर एक अच्छे बिजनेस स्कूल का अच्छा प्रोफेसर साल में केवल दो केस स्टडी लिखता है. लेकिन AI टूल्स इस्तेमाल करके मैंने साल में 20 केस स्टडी लिखी हैं. मैंने AI टूल्स को केवल कुछ निर्देश दिए और उसने कुछ मिनट में ही केस स्टडी तैयार कर दी. डॉ मोहन OTT पर शोध कर रहे थे, उसमें भी AI ने उनकी बहुत मदद की.  

समय के साथ विकसित हो रही AI
डॉ. बत्रा ने कहा कि AI आज सबके लिए है, सभी सेक्टर लाभ उठा रहे हैं. जनरेटिव AI कार्य प्रकृति को बदल रही है. इसकी मदद से हमें अच्छी क्वालिटी कम समय में मिल रही है. जीवन सही प्रश्न पूछने के बारे में है. AI के साथ ही कुछ ऐसा है. आप जितनी अच्छी तरह से प्रश्न पूछेंगे, आपको उतना ही अच्छा उत्तर मिलेगा. AI भी इंसानों की तरह समय के साथ विकसित हो रही है. उन्होंने आगे कहा - 15 दिसम्बर 2022 को मेरे दोनों बच्चे TED X कॉन्क्लेव में बोल रहे थे. इससे दो दिन पहले उन्होंने मुझे से कहा कि क्या आप हमारे लिए स्पीच तैयार कर सकते हैं. उस दौरान मैं एक युवा आंत्रप्रेन्योर से मिला था, जिसने मुझे ChatGPT के बारे में बताया था. मैंने इस AI टूल्स की मदद से स्पीच तैयार की. हालांकि, उसे आप जस का तस इस्तेमाल नहीं कर सकते. वो डेटा ओरिजनल भी नहीं होता. लेकिन मुझे लगता है समय के साथ -साथ ये सीमा भी टूट जाएगी.

हर सेक्टर को प्रभावित कर रही AI
उन्होंने कहा कि दुनिया बड़े पैमाने पर AI इस्तेमाल कर रही है. जैसे CPU कंप्यूटर का दिल होता है. ठीक वैसे ही GPU और TUP जनरेटिव AI सिस्टम का दिल हैं. भारत जैसे देश के लिए Gen AI बेहद महत्वपूर्ण है. हमारे पास टैलेंट है, बड़ा बाजार है. सीधे शब्दों में कहें तो भारत के पास लीडिंग प्लेयर बनने के सभी संभावनाएं हैं. मेरा मानना है कि आप किसी भी चीज के साथ जितना अधिक समय बिताएंगे, उसमें इतना ही पारंगत होते जाएंगे. मेरे पैरेंट्स पहले वीडियो कॉल करना नहीं जानते थे, लेकिन आज वो आराम से ऐसा कर लेते है. डॉ बत्रा ने प्रांप्ट स्ट्रेटेजी, उसके फायदे और प्रांप्ट मार्केटप्लेस के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि AI की खूबसूरती ये है कि ये सभी सेक्टर्स को प्रभावित कर रही है. चाहे लीगल हो या कोई और. वकीलों को किसी केस की तैयारी करने में काफी डेटा चाहिए होता है, ऐसे में उनके लिए AI कारगर है. हमारे देश की अदालतों में 5 करोड़ केस लंबित हैं, AI की मदद से इस पेंडेंसी को कम किया जा सकता है. टेक्नोलॉजी की दुनिया में टूल्स बढ़ रहे हैं. साथ ही वैल्यू ऑफ ह्यूमन टच, वैल्यू ऑफ ह्यूमन क्रिएटिविटी भी बढ़ रही है. 

अच्छी सेहत के लिए भरपूर नींद लें  
अंत में उन्होंने सेहत की बात करते हुए कहा कि कम से कम 8 घंटे की नींद बेहद जरूरी है. अच्छी नींद से कई फायदे होते हैं. आपकी सेहत अच्छी बनी रहती है, आप वजन भी कम कर सकते हैं. मैंने 17 किलो कम किया है. मैं वॉक करता हूं, योग करता हूं. मैं शाकाहारी हो गया हूं, मैं ड्रिंक-स्मोक से दूर रहता हूं. डॉ बत्रा ने कहा कि जीवन में तीन बातों को अमल में लाना चाहिए. 1, अच्छी नींद. 2, काइंडनेस, दूसरों के प्रति दयालु रहना चाहिए और तीसरी सस्टेनेबलिटी. हमें पता होना चाहिए कि हम कैसे प्रकृति के संरक्षण में मदद कर सकते हैं. आज समुद्र का दायरा सिकुड़ रहा है, तापमान लगातार बढ़ रहा है, जंगलों में आग लगने की घटनाओं में इजाफा हुआ है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

15 hours ago

Modi@76: मेक इन इंडिया से ‘मेड फॉर द वर्ल्ड’ तक, भारत के मैन्युफैक्चरिंग के अगले अध्याय की कमान संभालेंगे MSMEs

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर, पिछले एक दशक में भारत की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक परिदृश्य में आए बदलावों को देखना जरूरी है.

19 hours ago

मोदी @76: शिक्षा के क्षेत्र में कैसे बदला फोकस, यूनिवर्सिटी विस्तार से डिजिटल अकादमिक आईडी तक

नई शिक्षा नीति से स्किल इंडिया और APAAR तक, नरेंद्र मोदी सरकार के दौर में शिक्षा व्यवस्था में कई स्तरों पर बदलाव की कोशिश

19 hours ago

जन्मदिन विशेष: गुजरात से राष्ट्रीय मंच तक मोदी की 25 साल की यात्रा पर एक नजर

7 अक्टूबर 2001 को मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने और इस अक्टूबर में वह सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे करेंगे, पहले गुजरात में और उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर, यह एक ऐसी उपलब्धि है, जिसे समकालीन भारत में बहुत कम राजनेता हासिल कर सकते हैं.

20 hours ago

मोदी @76: शिक्षा और कौशल से विकसित भारत की ओर

डॉ. विनोद बछेती लिखते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा, डिजिटल लर्निंग और कौशल विकास पर बढ़ा फोकस

22 hours ago


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

1 hour ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

28 minutes ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

1 hour ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

15 hours ago