होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / विरोध के बावजूद पठान को मिली जबर्दस्‍त ओपनिंग, पहले दिन कमा डाले इतने करोड़ रुपये

विरोध के बावजूद पठान को मिली जबर्दस्‍त ओपनिंग, पहले दिन कमा डाले इतने करोड़ रुपये

सभी ट्रेड एक्‍सपर्ट का कहना है कि विरोध और बॉयकॉट के बावजूद पठान की कमााई आंकड़ा औसतन 50 करोड़ को पार कर चुका है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कई संगठनों के विरोध और सोशल मीडिया पर बड़े बॉयकॉट का सामना करने वाली फिल्‍म पठान के पहले दिन के कलेक्‍शन को लेकर जो आंकड़ा सामने आ रहा है उसने सभी को हैरान कर दिया है. जानकारों का मानना है कि शाहरूख खान की इस फिल्‍म के पहले दिन का कलेक्‍शन 50 करोड़ को पार कर लिया है. जो अपने आप में एक बड़ा आंकड़ा है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं इस फिल्‍म के पहले दिन के कलेक्‍शन को लेकर एक्‍सपर्ट क्‍या कहना है.

शाहरूख की फिल्‍म ने तोड़े कई रिकॉर्ड

फिल्‍म समीक्षक तरन आदर्श ने ट्वीट करते हुए कहा, पीवीआर सिनेमा, आईनॉक्स मूवीज और सिनेपोलिस जैसी राष्ट्रीय मल्टीप्लेक्स श्रृंखलाओं ने बुधवार को पहले दिन (रात 8:15 बजे तक) का कलेक्शन 25.05 करोड़ रुपये किया है. आदर्श आगे लिखते हैं कि 'पठान' ने कन्नड़ स्टार यश की 'केजीएफ: चैप्टर 1' को पीछे छोड़ दिया, जिसने पहले दिन 22.15 करोड़ रुपये बटोरे थे.

 

ट्रेड एनालिस्ट सुमित कडेल ने भी अपने ट्वीट में कई आंकड़े जारी करते हुए कहा कि पठान के भारत में पहले दिन 52 करोड़ रुपये से 55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करने की उम्मीद है.

साउथ फिल्मों के ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने भी पठान के लिए अपने शुरुआती अनुमान साझा किए. उन्होंने कहा कि फिल्म पहले दिन 54 करोड़ रुपये की कमाई कर अपने अब तक के सबसे बेस्‍ट रिकॉर्ड को बनाने में कामयाब होगी.

बाला अपने ट्वीट में आगे आशा जताते हुए कहते है कि फिल्म विश्व स्तर पर 100 करोड़ रुपये से अधिक कमाई के साथ 2023 में बॉक्स-ऑफिस पर राज करेगी. अन्य देशों के अनुमानित ब्रेक-अप को साझा करते हुए, उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड में वो NZ$110,000 कमाएगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया में A$600K कमाएगी और US बुधवार दोपहर तक $1 मिलियन संग्रह को पार कर सकती है.

'पठान' यूएई और सिंगापुर में नंबर 1 डेब्यू फिल्म के रूप में भी उभरी है.

इस बीच, एक अन्य ट्रेड एनालिस्ट रोहित जायसवाल ने दावा किया कि 'पठान' पहले दिन तेजी से 56 करोड़ रुपये की कमाई की ओर बढ़ रही है बिक गया.

उन्होंने लिखा, शाहरुख खान को आधिकारिक तौर पर किसी भी बॉलीवुड फिल्म की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग का टैग मिल गया है.

उन्हें उम्मीद है कि फिल्म आसानी से 400 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी और एक सप्ताह में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा (नेट) हासिल कर लेगी.

मलयालम सिनेमा फोरम ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया कि केरल में पहले दिन फिल्म की शानदार शुरुआत हुई.

पठान' ने केरल बॉक्स-ऑफ़िस पर उत्कृष्ट देर रात के शो किए, जिसने हमारे शुरुआती अनुमानों से इसकी संख्या को बढ़ा दिया. पहले दिन केरल ने 1.91 करोड़ रुपये की अनुमानित कमाई के साथ लगभग 1.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। ये ऑल-टाइम रिकॉर्ड ओपनिंग.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बुढ़ापे की रफ्तार धीमी करने का विज्ञान

बेहतर नींद और पर्याप्त पानी से लेकर संतुलित आहार और नियमित व्यायाम तक, जीवनशैली की नौ आदतें सूजन (इन्फ्लेमेशन) को कम कर सकती हैं, बुढ़ापे की रफ्तार धीमी कर सकती हैं और बीमारियों के खतरे को घटा सकती हैं.

6 days ago

अगला केरल मॉडल: गरिमा के साथ बढ़ती उम्र

डॉ. प्रो. सुधा चंद्रशेखर के अनुसार, जैसे-जैसे केरल भारत के सबसे अधिक दीर्घायु समाजों में से एक बनता गया, वैसे-वैसे यह उन शुरुआती राज्यों में भी शामिल हो गया, जिन्हें उस सवाल का सामना करना पड़ा जिसका सामना आने वाले वर्षों में कई अन्य राज्यों को भी करना होगा: जब हर 5 में से 1 व्यक्ति की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो, तो ऐसा समाज कैसा होना चाहिए?

1 week ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 week ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

1 week ago

जेन Z, शनि और राजनीतिक शक्ति की नई परिभाषा

भारत में भी राजनीतिक लामबंदी की एक पूरी तरह नई शैली का उदय देखा गया है, जो स्थापित राजनीतिक दलों द्वारा नहीं बल्कि डिजिटल रूप से जुड़े युवा नागरिकों द्वारा संचालित है.

1 week ago


बड़ी खबरें

65 महीने तक नहीं बदलेगी होम लोन की EMI! Kotak Bank ने लॉन्च किया हाइब्रिड लोन

ब्याज दर बढ़ने की टेंशन होगी कम, ग्राहक 39, 52 या 65 महीने के लिए रेट लॉक कर सकेंगे; फिलहाल 7.6% से शुरू हो रही ब्याज दर

6 hours ago

SEBI का नया सिद्धांत: पकड़ो, छोड़ो और मिटा दो

भारत के बाजार नियामक ने 2025-26 में उल्लंघनों को लगातार पकड़ा, लेकिन 42% कम प्रवर्तन कार्यवाही शुरू की, 76% कम चेतावनियां जारी कीं और चुपचाप यह बदल दिया कि वह किन चीजों को गिनता और सार्वजनिक करता है.

2 hours ago

10 साल में GeM का GMV ₹422 करोड़ से बढ़कर ₹1.55 लाख करोड़ के पार: गोयल

पीयूष गोयल ने कहा, डिजिटल खरीद प्रक्रिया के जरिए प्लेटफॉर्म ने प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, कीमतों की बेहतर खोज, खरीद प्रक्रिया में लगने वाले समय को कम करने और जवाबदेही मजबूत करने में मदद की है.

2 hours ago

मुनाफे में 19% गिरावट का असर, रेमंड रियल्टी के शेयर 10% से ज्यादा टूटे; जानें पूरी वजह

सोमवार की तेज गिरावट के बावजूद रेमंड रियल्टी के शेयर ने पिछले छह महीनों में करीब 30 फीसदी का रिटर्न दिया है. कंपनी का मार्केट कैप ₹4,100 करोड़ से ज्यादा है.

4 hours ago

भारत की बड़ी उपलब्धि! गैर-जीवाश्म बिजली क्षमता 300 GW के पार, 2030 के लक्ष्य का 60% हासिल

31 जुलाई तक देश की गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता 300.50 GW पहुंची, कुल स्थापित बिजली क्षमता में 54% से ज्यादा हिस्सेदारी; सौर ऊर्जा सबसे आगे

5 hours ago