होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / BW B-School Summit: एक्सपर्ट्स से समझें भविष्य के लीडर्स की रेसिपी!

BW B-School Summit: एक्सपर्ट्स से समझें भविष्य के लीडर्स की रेसिपी!

आज बच्चों को ऐसी क्या शिक्षा दी जाए, किस तरह पालन पोषण किया जाए ताकि भविष्य में उन्हें बदलाव करने की क्षमता प्राप्त हो सके.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कारोबार करने या फिर किसी कंपनी के लिए एक कारोबार को खड़ा करने और उसे विकसित करने के लिए जिस शिक्षा की आवश्यकता होती है वह B-स्कूल या बिजनेस स्कूलों के द्वारा प्रदान करवाया जाता है. ऐसे ही जाने-माने B-स्कूलों को सम्मानित करने के लिए आज BW बिजनेसवर्ल्ड के द्वारा देश की राजधानी दिल्ली में BW बिजनेस स्कूल समिट एवं अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया था और इसी कार्यक्रम के दौरान इस विषय पर भी चर्चा की गई कि भविष्य के प्रमुख लीडर्स कैसे तैयार किए जाते हैं?

ग्लोबल, समायोजन और जिम्मेदारी
बिजनेस स्कूलों के द्वारा तैयार किये जाने वाले ये लीडर्स ही होते हैं जो आगे चलकर किसी कंपनी या संस्था के लिए महत्त्वपूर्ण फैसले लेते हैं या फिर उनमें प्रमुख बदलावों के लिए जिम्मेदार होते हैं. इसीलिए यह जान लेना जरूरी है कि आज बच्चों को ऐसी क्या शिक्षा दी जाए, उनका किस तरह पालन पोषण किया जाए ताकि भविष्य में उन्हें प्रमुख बदलाव करने की क्षमता प्राप्त हो सके. इस विषय पर अपनी राय रखते हुए IILM यूनिवर्सिटी की वाईस चांसलर डॉक्टर सुजाता शाही कहती हैं कि IILM में बच्चों को लीडर्स बनाने की शुरुआत इन 3 शब्दों से की जाती है- ग्लोबल, समायोजन और जिम्मेदारी. वह कहती हैं कि एक बच्चे का परिप्रेक्ष्य ग्लोबल होना चाहिए, उसके काम करने का तरीका समायोजन से पूर्ण होना चाहिए और जिम्मेदारी उसके व्यवहार में होनी चाहिए. 

सिर्फ नौकरी नहीं ये भी है जरूरी
इसके साथ ही डॉक्टर सुजाता शाही कहती हैं कि बिजनेस स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को सिर्फ नौकरी पाने के लिए ट्रेनिंग नहीं देनी चाहिए बल्कि उन्हें भविष्य में होने वाले बदलावों के लिए तैयार करना जरूरी है. भविष्य के लिए उन्हें तैयार करने के नजरिये से सबसे प्रमुख कारक है गंभीर रूप से सोचना और किसी भी समस्या को हल करने की क्षमता होना. जैसा कि हम सभी जानते हैं कि वातावरण लगातार काफी तेज गति से बदल रहा है और इसीलिए बच्चों में ग्रहण करने की क्षमता और लचीलापन बेहद जरूरी है. इसके साथ ही डॉक्टर सुजाता कहती हैं कि बच्चे भविष्य में बदलाव कर सकें और उनमें बदलाव करने की क्षमता हो तो इसके लिए उन्हें अनुभव से भरी ट्रेनिंग देना भी जरूरी है, क्योंकि बदलाव करने की क्षमता यहीं से पैदा होती है.
 

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुए Sandeep Maheshwari, Dr Vivek Bindra से है कनेक्शन?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

16 hours ago

Modi@76: मेक इन इंडिया से ‘मेड फॉर द वर्ल्ड’ तक, भारत के मैन्युफैक्चरिंग के अगले अध्याय की कमान संभालेंगे MSMEs

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर, पिछले एक दशक में भारत की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक परिदृश्य में आए बदलावों को देखना जरूरी है.

20 hours ago

मोदी @76: शिक्षा के क्षेत्र में कैसे बदला फोकस, यूनिवर्सिटी विस्तार से डिजिटल अकादमिक आईडी तक

नई शिक्षा नीति से स्किल इंडिया और APAAR तक, नरेंद्र मोदी सरकार के दौर में शिक्षा व्यवस्था में कई स्तरों पर बदलाव की कोशिश

20 hours ago

जन्मदिन विशेष: गुजरात से राष्ट्रीय मंच तक मोदी की 25 साल की यात्रा पर एक नजर

7 अक्टूबर 2001 को मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने और इस अक्टूबर में वह सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे करेंगे, पहले गुजरात में और उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर, यह एक ऐसी उपलब्धि है, जिसे समकालीन भारत में बहुत कम राजनेता हासिल कर सकते हैं.

21 hours ago

मोदी @76: शिक्षा और कौशल से विकसित भारत की ओर

डॉ. विनोद बछेती लिखते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा, डिजिटल लर्निंग और कौशल विकास पर बढ़ा फोकस

23 hours ago


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

2 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

1 hour ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

2 hours ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

16 hours ago