होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / Adani Group की रणनीति पर Valuation Guru ने उठाया सवाल, जानें क्या कहा?

Adani Group की रणनीति पर Valuation Guru ने उठाया सवाल, जानें क्या कहा?

अश्वथ दामोदरन का कहना है कि अडानी एंटरप्राइजेज पर बहुत अधिक लोन है और इसे अच्छी प्रैक्टिस नहीं कहा जा सकता.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से सवालों के घेरे में आए गौतम अडानी (Gautam Adani) की रणनीति पर वैल्युएशन गुरु अश्वथ दामोदरन (Valuation Guru Aswath Damodaran) ने भी सवाल उठाया है. उन्होंने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में अडानी ग्रुप की कंपनियों के द्वारा लिए गए कर्ज पर टिप्पणी की है. उनका कहना है कि ग्रुप द्वारा लिया गया लोन उसकी क्षमता से तीन गुना अधिक है और इसे अच्छी प्रैक्टिस नहीं कहा जा सकता.

लोन के साथ आते हैं जोखिम
अश्वथ दामोदरन ने अपने ब्लॉग में लिखा है - मेरे आकलन के अनुसार अडानी एंटरप्राइजेज पर बहुत अधिक लोन है. अडानी एंटरप्राइजेज को इस समय 413,443 मिलियन रुपए का कर्ज चुकाना है, जो कि ऑप्टिमल लोन 185,309 मिलियन रुपए से कहीं ज्यादा है. उनका कहना है कि लोन अपने साथ जोखिम भी लाता है. क्योंकि अगर कर्जदाता लोन या फिर प्रिंसिपल अमाउंट देने में विफल हो जाता है, तो उससे शेयरों पर नुकसान के साथ-साथ दिवालियापन का भी खतरा बना रहता है. 

बताया था शेयर का सही भाव
दमोदरन न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के Stern School of Busines में फाइनेंस के प्रोफेसर हैं. वह MBA स्टूडेंट्स को कॉर्पोरेट फाइनेंस और वैल्यूएशन सिखाते हैं. उन्होंने अपने ब्लॉग में आगे लिखा है कि लोन लेने के कई दुष्प्रभाव हैं, लेकिन कुछ कंपनियां लगातार लोन ले रही हैं. शेयर की तुलना में कर्ज लेना काफी सस्ता है. यही वजह है कि कंपनियां बेझिझक लोन ले रही हैं. इससे पहले, अश्वथ दामोदरन Adani Enterprises के शेयर को लेकर भी बड़ी बात कही थी. उन्होंने कहा था कि इस शेयर का वाजिब भाव 947 रुपये प्रति शेयर है.  

लोन के प्री-पेमेंट की तैयारी
इस बीच, खबर है कि निवेशकों का विश्वास पुन: हासिल करने के लिए अडानी समूह मार्च के आखिर तक 690 से 790 मिलियन डॉलर (करीब 65 अरब रुपए) के लोन के प्री-पेमेंट की योजना पर काम कर रहा है. ग्रुप ने यह लोन अपनी कंपनियों के शेयरों पर लिया हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इसके अलावा, अडानी ग्रीन एनर्जी की 800 मिलियन डॉलर से उसके 2024 बॉन्ड को रिफाइनेंस करने की भी योजना है. बता दें कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद से अडानी समूह को हर रोज तगड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है.  

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बुढ़ापे की रफ्तार धीमी करने का विज्ञान

बेहतर नींद और पर्याप्त पानी से लेकर संतुलित आहार और नियमित व्यायाम तक, जीवनशैली की नौ आदतें सूजन (इन्फ्लेमेशन) को कम कर सकती हैं, बुढ़ापे की रफ्तार धीमी कर सकती हैं और बीमारियों के खतरे को घटा सकती हैं.

3 days ago

अगला केरल मॉडल: गरिमा के साथ बढ़ती उम्र

डॉ. प्रो. सुधा चंद्रशेखर के अनुसार, जैसे-जैसे केरल भारत के सबसे अधिक दीर्घायु समाजों में से एक बनता गया, वैसे-वैसे यह उन शुरुआती राज्यों में भी शामिल हो गया, जिन्हें उस सवाल का सामना करना पड़ा जिसका सामना आने वाले वर्षों में कई अन्य राज्यों को भी करना होगा: जब हर 5 में से 1 व्यक्ति की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो, तो ऐसा समाज कैसा होना चाहिए?

4 days ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

4 days ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

1 week ago

जेन Z, शनि और राजनीतिक शक्ति की नई परिभाषा

भारत में भी राजनीतिक लामबंदी की एक पूरी तरह नई शैली का उदय देखा गया है, जो स्थापित राजनीतिक दलों द्वारा नहीं बल्कि डिजिटल रूप से जुड़े युवा नागरिकों द्वारा संचालित है.

1 week ago


बड़ी खबरें

RBI का बड़ा प्रस्ताव: ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंकों से अब 3 करोड़ तक मिलेगा होम लोन

RBI के नए ड्राफ्ट के तहत बड़े ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंक एक ग्राहक को 3 करोड़ रुपये तक का हाउसिंग लोन दे सकेंगे. साथ ही, लोन चुकाने के लिए ज्यादा समय और अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी पर मोरेटोरियम की सुविधा भी मिल सकती है.

1 hour ago

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

47 minutes ago

तेल संकट के बीच बड़ी खबर! ईरान-ओमान में होर्मुज पर समझौते का ढांचा तैयार

मौजूदा तनाव के बावजूद इस रास्ते से ऊर्जा की आवाजाही पूरी तरह बंद नहीं हुई है, लेकिन सप्लाई प्रभावित हुई है. अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही सामान्य होती है, तो वैश्विक बाजार में तेल और अन्य ऊर्जा उत्पादों की उपलब्धता बढ़ सकती है.

1 hour ago

विदेशी मुद्रा भंडार में जबरदस्त उछाल, 5 हफ्तों में बढ़ा 2.5 लाख करोड़ का खजाना

विदेशी मुद्रा भंडार के साथ देश के गोल्ड रिजर्व में भी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिपोर्टिंग सप्ताह में भारत के स्वर्ण भंडार का मूल्य 1.685 अरब डॉलर बढ़कर 104.743 अरब डॉलर हो गया.

1 hour ago

IPO के मामले में दुनिया में नंबर-1 बना भारत, FY26 में प्राइमरी मार्केट से जुटाए 13.6 लाख करोड़ रुपये: सेबी

भारत ने FY26 में IPO की संख्या के मामले में वैश्विक स्तर पर अपनी शीर्ष स्थिति बरकरार रखी. वहीं, फंड जुटाने के मामले में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार रहा.

16 hours ago