होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / महंगाई है, बेरोजगारी है, तो उसके कुछ कारण भी हैं, उन पर गौर करे विपक्ष

महंगाई है, बेरोजगारी है, तो उसके कुछ कारण भी हैं, उन पर गौर करे विपक्ष

दूसरा मुद्दा मंहगाई है, जो विपक्ष जोर-शोर से उठाता है. यहां ये समझना होगा कि जब इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा होगा, जीडीपी बढ़ेगी तो मुद्रास्फीति यानी महंगाई भी बढ़ेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

  • पूरन डावर, चिंतक एवं विश्लेषक

विपक्ष बार-बार बेरोजगारी और महंगाई पर प्रश्न क्यों करता है, क्योंकि वह जानता है कि जब बेरोजगारी के पेड़ लगाये हैं, तो फल भी बेरोजगारी का ही उगेगा. जिनके हाथ में काम का पारंपरिक हुनर था, उनसे हुनर छीन कर मात्र डिग्री और आरक्षण का झुनझुना दे दिया गया है. नए पेड़ अगर हाईब्रिड तरीके से भी लगाएं, तब भी फल आने में लंबा समय लग जाएगा. लेकिन हाईब्रिड वृक्षों पर फल आना तेजी से शुरू हो गए हैं. इन्फ्रा और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में से रोजगार उत्पन्न हो रहे हैं. कुछ क्षेत्र ऐसे हैं, जहां तकनीक भी रोजगार छीनेगी. इसके अलावा, ऑनलाइन व्यवस्था पर जोर दिए जाने के चलते जहां पारदर्शिता बढ़ेगी, आसानी होगी लेकिन रोजगार घटेंगे. 

इस सेक्टर से आएंगे रोजगार 
रोजगार स्वरोजगारों से आ सकते हैं, मेक इन इंडिया से आ सकते हैं, उन पर बड़े प्रयास हो रहे हैं, आज 500 से अधिक कंपनियां प्रतिदिन रजिस्टर हो रही हैं. बड़ी संख्या में नए स्टार्टअप खड़े हो रहे हैं. हर 10 दिन में एक यूनिकॉर्न कंपनी खड़ी हो रही है. विदेशी निवेश बढ़ रहा है. आज देश ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, यहां तक कि डिफेन्स उपकरण हथियार भी निर्यात कर रहा है. एक ओर कंज्यूमर गुड्स का आयात घट रहा है. दूसरी ओर कैपिटल गुड्स का आयात बढ़ रहा है. कुल मिलाकर बैलेंस ऑफ ट्रेड का बड़ा अंतर दिखाई नहीं दे रहा. कैपिटल गुड्स का आयात निश्चित रूप से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में बड़ी छलांग है और यही रोजगार ला सकता है.

बढ़ रहा है भारत का मान 
कृषि क्षेत्र में सुधार सहायता, तकनीक के प्रयोग आम खेती को व्यवस्थित खेती में बदलने के प्रयास खेती की दशा और दिशा बदल सकते हैं. लेकिन कृषि क्षेत्र में अंतर सबसे धीमा है. विडंबना यह है किसानों के बेटे पढ़-लिख कर खेती को बेहतर बनाने की बजाए डिग्री लेकर नौकरी की तरफ भाग रहे हैं और बेरोजगारों की लाइन में लग रहे हैं. दूसरा मुद्दा आम आदमी के लिए मंहगाई का होता है, जो विपक्ष जोर-शोर से उठाता है. यहां ये समझना होगा कि जब इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा होगा, जीडीपी बढ़ेगी तो मुद्रास्फीति यानी महंगाई भी बढ़ेगी. अच्छी बात ये है कि भारत दुनिया की तमाम अर्थव्यवस्थाओं से बेहतर स्थिति में है. वैश्विक मंच पर भारत की छवि में निखार आ रहा है. स्पेस और न्यूक्लियर में भी हमारा दबदबा बढ़ रहा है.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

18 hours ago

Modi@76: मेक इन इंडिया से ‘मेड फॉर द वर्ल्ड’ तक, भारत के मैन्युफैक्चरिंग के अगले अध्याय की कमान संभालेंगे MSMEs

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर, पिछले एक दशक में भारत की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक परिदृश्य में आए बदलावों को देखना जरूरी है.

22 hours ago

मोदी @76: शिक्षा के क्षेत्र में कैसे बदला फोकस, यूनिवर्सिटी विस्तार से डिजिटल अकादमिक आईडी तक

नई शिक्षा नीति से स्किल इंडिया और APAAR तक, नरेंद्र मोदी सरकार के दौर में शिक्षा व्यवस्था में कई स्तरों पर बदलाव की कोशिश

22 hours ago

जन्मदिन विशेष: गुजरात से राष्ट्रीय मंच तक मोदी की 25 साल की यात्रा पर एक नजर

7 अक्टूबर 2001 को मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने और इस अक्टूबर में वह सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे करेंगे, पहले गुजरात में और उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर, यह एक ऐसी उपलब्धि है, जिसे समकालीन भारत में बहुत कम राजनेता हासिल कर सकते हैं.

23 hours ago

मोदी @76: शिक्षा और कौशल से विकसित भारत की ओर

डॉ. विनोद बछेती लिखते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा, डिजिटल लर्निंग और कौशल विकास पर बढ़ा फोकस

1 day ago


बड़ी खबरें

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

1 hour ago

सरकार ने वाणिज्यिक कोयला खदानों की 16वीं नीलामी शुरू की, 9 राज्यों के 25 ब्लॉक शामिल

2020 में निजी क्षेत्र की भागीदारी शुरू होने के बाद अब तक 147 कोयला खदानों की नीलामी, छह पहले आवंटित खदानों के लिए विकास एवं उत्पादन समझौते भी हुए.

33 seconds ago

टाटा संस लिस्टिंग पर टाटा ट्रस्ट्स की असहमति, दूसरे विकल्प तलाशने का फैसला

17 सितंबर को हुई टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल एन. टाटा ने समूह की एक सदी से अधिक पुरानी संरचना को बनाए रखने के पक्ष में ट्रस्ट्स का रुख दोहराया.

35 minutes ago

ICICI प्रूडेंशियल लाइफ के टर्म प्लान कारोबार में 53.89% की वृद्धि, दावा निपटान अनुपात 99.3%: रिपोर्ट

31 मार्च 2026 तक दिल्ली में 3.69 लाख लोगों को बीमा सुरक्षा, बीमित राशि ₹1.30 लाख करोड़; कंपनी ने पिछले सात साल में ग्राहकों को ₹6,087 करोड़ के लाभ दिए.

10 minutes ago

SP ग्रुप को राहत देने के लिए ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव पर टाटा ट्रस्ट्स की पहल, 18 महीने में पूरा हो सकता है सौदा

NCLT के जरिए चुनिंदा कैपिटल रिडक्शन की योजना, टाटा संस के शेयरों की इनकम टैक्स फेयर वैल्यू के आधार पर होगी गणना

50 minutes ago