✕

होम / B टाउन / जिस प्रोड्यूसर को तलाश रही थी अमेरिकी पुलिस, मिला भारत के इस शहर में; जानें मामला

जिस प्रोड्यूसर को तलाश रही थी अमेरिकी पुलिस, मिला भारत के इस शहर में; जानें मामला

रत्नेश भूटानी फिल्मी दुनिया में भी अपने हाथ अंजाम  चुका है और अपने भाई को लेकर फिल्में बना चुका है, जिसमें बॉलीवुड की नामचीन एक्ट्रेस ने काम किया था.

आमिर कुरेशी 4 years ago

आगरा: अमेरिका की एफबीआई (FBI) द्वारा वांछित अपराधी रत्नेश भूटानी को आगरा में छापा मारकर पकड़ा गया है. मेरठ एसटीएफ ने शुक्रवार को आगरा के संजय पैलेस स्थित केनरा बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के पास से रत्नेश भूटानी को गिरफ्तार किया. वह अमेरिका के कैलिफोर्निया में बच्ची से दुष्कर्म के मामले में वांछित था.

भूटानी की तलाश इंटरपोल को भी थी
आरोपी रत्नेश भूटानी मेरठ में कंकरखेड़ा बाईपास स्थित अमनतास होटल का मालिक भी है. उसके खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर रखा था. शनिवार को एसटीएफ ने रत्नेश भूटानी को पटियाला कोर्ट में पेश किया और उसे तिहाड़ जेल में भेज दिया. वर्ष 2006 में भूटानी के खिलाफ कैलिफोर्निया में मुकदमा लिखा गया था. 9 नवंबर 2021 को अमेरिकी सरकार ने इंटरपोल के जरिए टॉप 10 वांछितों की सूची में रत्नेश भूटानी को भी शामिल किया था.

फिल्मी दुनिया में भी आजमा चुका है नाम
अगस्त 2022 में डीजीपी ने एसटीएफ को भूटानी की गिरफ्तारी की जिम्मेदारी दी थी. मेरठ एसटीएफ के अधीक्षक कुलदीप नारायण ने एसपी एसटीएफ बृजेश सिंह के नेतृत्व में टीम को लगाया था. रत्नेश भूटानी भारतीय मूल का अमेरिकी नागरिक है और वह मोदीनगर गोविंदपुरी कॉलोनी का रहने वाला है. कॉलोनी में उसका पुश्तैनी मकान है, जहां पर वह आता जाता रहता है. लोगों के अनुसार साल 2019 में उसे अंतिम बार देखा गया था. उसका अपने कुछ रिश्तेदारों से भी विवाद चल रहा है. रत्नेश भूटानी फिल्मी दुनिया में भी अपने हाथ अंजाम  चुका है और अपने भाई को लेकर फिल्में बना चुका है, जिसमें बॉलीवुड की नामचीन एक्ट्रेस ने काम किया था.

ठिकाने बदलते रहता था
रत्नेश भूटानी अधिकतर अपने ठिकाने बदलता रहता था. साल 2019 में रत्नेश को अंतिम बार मोदीनगर में देखा गया था और उसपर जमीन कब्जाने के भी आरोप हैं. उसके द्वारा कब्जाई गई जमीन पर पीड़ित आज भी अपना हक जताने से घबराते हैं. उनको डर है कि उनकी जान ना चली जाए या फिर अपने परिवार का कोई सदस्य ना खो बैठें. स्थानीय लोगों के अनुसार रत्नेश भूटानी ने मुंबई में फिल्म प्रोडक्शन कंपनी भी खोली थी.

भाई को दिया था हीरो का रोल
फिल्म में हीरो का रोल रत्नेश भूटानी ने अपने भाई को दिया था और हीरोइन का रोल बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री को दिया था. फिल्म बड़े पर्दे पर भी रिलीज हुई थी. फिल्म का नाम था- 'बोलो राम'. एसटीएफ ने रत्नेश  भूटानी को गिरफ्तार करने का टास्क 12 अगस्त को मिला था. उसने 35 दिन में ही भूटानी को गिरफ्तार कर लिया.

VIDEO : जिस कार में सवार थे साइरस मिस्त्री, उसे चला रही थी एक महिला, जानें कौन हैं वो


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

9 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

9 hours ago