होम / B टाउन / Dobaaraa Movie Review: पढ़ें, 'दोबारा' फिल्म का सबसे सटीक रिव्यू

Dobaaraa Movie Review: पढ़ें, 'दोबारा' फिल्म का सबसे सटीक रिव्यू

आपको Dobaaraa फिल्म क्यों देखनी चाहिए या क्यों नहीं देखनी चाहिए, कैसा है अभिनय, जानने के लिए पढ़ें ये फिल्म रिव्यू.

चंदन कुमार 4 years ago

फिल्म : दोबारा (Dobaaraa)
मुख्य कलाकार : तापसी पन्नू, पवैल गुलाटी, सास्वत चटर्जी, नस्सार, शौर्य दुग्गल
निर्देशक : अनुराग कश्यप
निर्माता : शोभा कपूर, एकता कपूर, सुनीर खेतरपाल
रेटिंग : 2.5/5

सबसे पहले आपको ये बता दूं कि फिल्म की कहानी पूरी तरह से काल्पनिक है. फिल्म की शुरुआत में ही ये बात बता दी जाती है, पर कल्पना ऐसी कि दूसरों का दिमाग घूम जाए और आखिरी तक बस घूमता ही रहे. आप मूवी देखकर घर भी पहुंच जाएंगे, तब भी आपको कई सवालों के जवाब नहीं मिलेंगे.

पूरी फिल्म भूतकाल (1996) और वर्तमान काल (2021) के बीच झूलती है. कई बार आप कन्फ्यूज हो जाएंगे कि पर्दे पर जो सीन चल रहा होता है वो भूतकाल है या फिर वर्तमान काल? अंतरा (तापसी पन्नू) भूतकाल में जाकर एक घटना को बदल देती है, जिससे उसका वर्तमान बदल जाता है. ये लाइन पढ़कर आपको फिल्म इंटरेस्टिंग जरूर लग सकती है, लेकिन इसे सही साबित करने के लिए फिल्म में जो लॉजिक्स दिए गए हैं, वो इतना सिम्पल भी नहीं है.

फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी शुरू होती है 1996 की तूफानी रात से. उस रात दो लोगों की मौत होती है. एक महिला की और एक बच्चे की. महिला की हत्या होती है, जबकि उस हत्या का इकलौता गवाह बच्चा (अनय) रोड एक्सीडेंट में मारा जाता है. इसके बाद सीधे 2021 की कहानी शुरू हो जाती है. अंतरा (तापसी पन्नू) पति विकास और बेटी अवंती के साथ पुणे में एक नए घर में शिफ्ट हो जाती है. ये वही घर है, जिसमें पहले अनय (शौर्य दुग्गल) रहता था. अंतरा को घर में एक पुराना टीवी दिखता है, जिसमें वीडियो कैमरा लगा हुआ है. जब अंतरा अकेले उस वीडियो को देख रही होती है, तभी अचानक वो 1996 के अनय से बात करने लगती है. अनय भी 2021 वाली अंतरा से बातें करने लगता है और उस वक्त घड़ी में रात के 2:12 बज रहे होते हैं. इसके बाद से ही आपके दिमाग की कसरत शुरू होती है. अंतरा टीवी के माध्यम से ही अनय को उसके पड़ोसी राजा घोष (सास्वत चटर्जी) के घर जाने से मना करती है. वो कहती है यदि वो जाएगा तो फायर ब्रिगेड की गाड़ी से उसका रोड एक्सीडेंट हो जाएगा और मर जाएगा. इसके बाद अनय तो बच जाता है, पर अंतरा की लाइफ उलझकर रह जाती है. उसकी पूरी जिंदगी बदल जाती है. वो सबको पहचानती है, पर उसे कोई नहीं पहचानता. अंतरा की गुत्थी सुलझाने में एक पुलिस इंस्पेक्टर (पवैल गुलाटी) मदद करता है. जैसा वह कहती है, वो वैसा करता है और एक मर्डर मिस्ट्री सुलझती है. फिल्म के आखिरी में आपको पवैल गुलाटी का भी कैरेक्टर चौंकाएगा.

कई सवाल जिसके नहीं हैं जवाब
तापसी को 2021 में नर्स दिखाया जाता है, पर जब वो भूतकाल में जाकर घटनाक्रम बदलती है तो डॉक्टर के तौर पर दिखाई जाती है. डॉक्टर से नर्स कैसे? इसके अलावा भूतकाल में उसका पति भी किसी और का पति दिखाया जाता है, पर जैसे ही समय बदलता है और सबकुछ नॉर्मल होने लगता है तो फिर से विकास ही उसका पति हो जाता है. इन दोनों समय में जो नहीं बदलता, वो अंतरा के पति का Extra Marital Affair. दोनों काल में उसका एक ही लड़की के साथ अवैध संबंध है. इसके अलावा बहुत से ऐसे सवाल हैं जो आपको परेशान करेंगे.

कैसा है अभिनय
यदि अभिनय की बात करें तो मैं 5 में से 4 स्टार दूंगा. यानी अभिनय में किसी ने निराश नहीं किया है. तापसी पन्नू ने अपने कैरेक्टर को बखूबी निभाया है. बाल किरदार अनय को शौर्य दुग्गल ने जीवंत बना दिया है. पवैल गुलाटी ने भी अपने रोल के साथ पूरी ईमानदारी दिखाई है. इसके अलावा अन्य कलाकारों ने भी अपने अभिनय से निराश नहीं किया है.

क्यों देखनी चाहिए ये फिल्म
यदि आपको मिस्ट्री वाली फिल्में पसंद हैं तो आपको ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए. फिल्म की कहानी भले ही उलझी हुई है, लेकिन मिस्ट्री की वजह से आपको बांधे रखेगी. दिमाग का इस्तेमाल बहुत करते हैं तो फिर ये फिल्म आपके लिए ही बनी है.

क्यों न देखें ये फिल्म
यदि आप फिल्म देखते वक्त दिमाग नहीं लगाना चाहते तो ये फिल्म आपके लिए सिरदर्द साबित हो सकती है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

14 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

12 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

12 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

18 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

16 hours ago