✕

होम / B टाउन / Poonam Pandey का साथ देकर अब पछता रही होगी ये कंपनी, वजह ही कुछ ऐसी है

Poonam Pandey का साथ देकर अब पछता रही होगी ये कंपनी, वजह ही कुछ ऐसी है

पूनम पांडे ने हाल ही में कैंसर के प्रति जागरुकता फैलाने के नाम पर अपनी मौत की झूठी कहानी गढ़ी थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मौत की झूठी कहानी में पूनम पांडेय (Poonam Pandey) का साथ देने वाली मार्केटिंग कंपनी श्बांग (Schbang) को बड़ा झटका लगा है. अमेरिका की दिग्‍गज फार्मास्‍यूटिकल कंपनी मर्क (Merck) की भारतीय सहयोगी एमएसडी ने श्बांग से रिश्ता तोड़ लिया है. पूनम ने हाल ही में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरुकता के नाम पर अपनी मौत की झूठी खबर फैलाई थी. श्बांग ने इस काम में पूनम की मदद की थी. अब उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ी है. 

बाद में मांगी थी माफी
बीते हफ्ते पूनम पांडे के सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी मौत की खबर चली थी. इस खबर के आम होते ही उनके प्रशंसक सदमे में चले गए थे. हालांकि, दूसरे दिन पूनम ने एक वीडियो जारी करके बताया कि ऐसा उन्होंने सर्वाइकलर कैंसर के बारे में लोगों को जागरुक करने के लिए किया था और उन्हें कैंसर नहीं है, वह पूरी तरह ठीक हैं. पूनम ने इसके लिए माफी भी मांगी थी. पूनम के इस विवादस्पद स्टंट में उनकी मैनेजमेंट टीम और मीडिया आउटलेट हाउटरफ्लाई के साथ-साथ डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी श्बांग (Schbang) भी शामिल थी.

पसंद नहीं आया साथ देना
इसका खुलासा खुद श्बांग ने किया था कि वह एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे के इस स्टंट का हिस्सा थी. यूएस की दिग्‍गज फार्मास्‍यूटिकल कंपनी मर्क को श्बांग का इस पब्लिसिटी स्टंट में पूनम पांडे का साथ देना शायद पसंद नहीं आया है. इसलिए भारत में उसकी सहयोगी कंपनी एमएसडी ने श्बांग के साथ करार खत्म कर दिया है. MSD की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि पूनम पांडे ने जो कुछ किया, वो किसी भी तरह से हमसे संबंधित नहीं है. हितों के टकराव के चलते हमने श्बांग के साथ अपने सेवा अनुबंध को पूरी तरह से समाप्त कर दिया है. 

पूनम को लगाई थी लताड़
मौत के झूठे नाटक के बाद पूनम पांडे एक वीडियो क्लिप में लाइव सामने आई थीं. उन्‍होंने कहा था कि यह सर्वाइकलर कैंसर की रोकथाम के लिए एक जागरुकता अभियान था. पूनम को शायद उम्मीद थी कि मौत की झूठी खबर से उनकी लोकप्रियता बढ़ जाएगी, लेकिन हुआ इसके एकदम उलट. सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया. आम यूजर्स के साथ-साथ कई सेलिब्रिटीज ने भी इस स्टंट के लिए उन्हें लताड़ लगाई. इस स्टंट से पूनम के कामकाज पर कितना असर पड़ेगा, यह आने वाली वक्त में साफ हो जाएगा, लेकिन इनका साथ देने के लिए Schbang को बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है. बता दें कि MSD ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (हपव) के कुछ स्‍ट्रेन्‍स के खिलाफ वैक्सीन बनाती है. यह वायरस सर्वाइकल कैंसर की वजह बनता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago