होम / B टाउन / Sam Bahadur Review: Vicky Kaushal के दमदार अभिनय ने सुनाई देश के असली हीरो की कहानी!

Sam Bahadur Review: Vicky Kaushal के दमदार अभिनय ने सुनाई देश के असली हीरो की कहानी!

मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित ‘सैम बहादुर’ आपको स्क्रीन से चिपक के फिल्म देखने के लिए कई कारणों से मजबूर करती है.

पवन कुमार मिश्रा 2 years ago

विक्की कौशल (Vicky Kaushal) एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपना जादू बिखेरने आ चुके हैं और इस बार अपने दमदार अभिनय से वह देश के असली हीरो फील्ड मार्शल सैम हॉरमुसजी फेमजी जमशेदजी मानेकशॉ (Sam Hormusji Framji Manekshaw) की कहानी सुनाने आये हैं. बहुत से लोगों के लिए सैम मानेकशॉ आइडल हैं और ऐसे लोगों के लिए यह फिल्म किसी धमाकेदार तोहफे से कम तो बिलकुल भी नहीं है. हालांकि कुछ जगहों पर आपको थोड़ी सी निराशा भी हो सकती है. आइये जानते हैं मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) की ये पेशकश लोगों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरी है.

Vicky Kaushal का दमदार अभिनय
विक्की कौशल (Vicky Kaushal) इस फिल्म के मुख्य किरदार हैं और विक्की का दमदार अभिनय आपको बड़े पर्दे पर खूब लुभाता है. जैसा कि हम सभी जानते हैं कि फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ अपने आप में ही एक किरदार थे. गंभीर से गंभीर परिस्थितियों को भी ‘आई एम ओके’ बोलकर आराम से हैंडल करने का उनका तरीका और सेना के जवानों को उनका गौरव दिलवाने की उनकी निरंतर कोशिश से ही पता चलता है कि वह अपने आप में ही एक बहुत मजबूत किरदार थे. हालांकि विक्की कौशल के जबरदस्त अभिनय की बदौलत आप एक मिनट के लिए भी अपनी नजर स्क्रीन से नहीं हटा पायेंगे, लेकिन जिन कुछ लोगों ने भी फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ को असली जीवन में देखा है या फिर उनकी कोई विडियो ही देखी है, उन्हें विक्की के जबरदस्त अभिनय की बदौलत भी थोड़ी निराशा हो सकती है और उन्हें लग सकता है कि ‘सैम बहादुर’ का किरदार पूरी तरह से फिल्म में उभरकर सामने नहीं आया है. 

जबरदस्त सिनेमाटोग्राफी और डायलॉग्स
मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित सैम बहादुर आपको स्क्रीन से चिपक के फिल्म देखने के लिए कई कारणों से मजबूर करती है और उन्हीं में से एक, फिल्म की जबरदस्त सिनेमाटोग्राफी भी है. जिस तरह का क्लासिक सेटअप आपको फिल्म में देखने को मिलता है वैसा शायद ही आपने पहले कभी किसी बॉलीवुड फिल्म में देखा हो और फिल्म के कई सीन इतने खुबसूरत तरीके से फिल्माए गए हैं, जो बड़े पर्दे पर एक बार ये फिल्म देखने के लिए आपको मजबूर कर सकते हैं. इसके अलावा फिल्म बहुत ज्यादा एक्शन-पैक्ड तो नहीं है लेकिन हां, फिल्म आपको कई ऐसे मौके देती है जब अपनी सीट से खड़े होकर ताली बजाने या फिर सीटी मारने का आपका मन कर सकता है. 

एक बार फिल्म देखना तो बनता है
विक्की कौशल (Vicky Kaushal) का दमदार अभिनय, जबरदस्त डायलॉग्स, खुबसूरत सिनेमाटोग्राफी और राजनेताओं के बीच भारतीय सेना को उसका गौरव दिलाते फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ, ये ऐसे कारण हैं जो आपको स्क्रीन से अपनी नजर हटाने का मौका नहीं देते और अगर आप भी इस वीकेंड पर परिवार के साथ एक अच्छी फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं तो आपको ‘Sam Bahadur’ देखने एक बार जरूर जाना चाहिए. वहीं, जो लोग फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ को अपना आइडल मानते हैं या उनसे प्रेरित हैं, उन्हें एक बार तो यह फिल्म जरूर ही देखनी चाहिए. अगर रेटिंग की बात करें तो मैं इस फिल्म को 5 में से 3.5 की रेटिंग देना चाहूंगा, क्योंकि मुझे अभी भी लगता है कि फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के किरदार के साथ थोड़ा और इन्साफ किया जा सकता था.
 

यह भी पढ़ें:  PLI स्‍कीम ने इस सेक्‍टर में पैदा की हैं इतने लाख नौकरियां, और बढ़ेगी रफ्तार 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

14 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

13 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

13 hours ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

15 hours ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

15 hours ago