✕

होम / B टाउन / प्रभास के सामने तो सैफ की फीस कुछ भी नहीं, जानिए 'आदिपुरुष' के लिए किसने लिए कितने पैसे

प्रभास के सामने तो सैफ की फीस कुछ भी नहीं, जानिए 'आदिपुरुष' के लिए किसने लिए कितने पैसे

ऐसा कहा जा रहा है कि ओम राउत के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2023 की सबसे अधिक बजट वाली फिल्म होगी. इस फिल्म के स्टार कास्ट ने भी खूब पैसे लिए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: 12 जनवरी, 2023 को रिलीज होने वाली बॉलीवुड फिल्म 'आदिपुरुष' इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. 2 अक्टूबर को अयोध्या में जब से फिल्म का टीजर रिलीज किया गया, तब से फिल्म विवादों में नजर आ रही है. फिल्म में एक्टर प्रभास को 'राम' के रूप में दिखाया गया है, जबकि सैफ अली खान को 'रावण' के रूप में. लोग सैफ अली खान के किरदार को लेकर सवाल खड़ा कर रहे हैं. वहीं, फिल्म में दिखाए गए VFX की भी आलोचना हो रही है.

प्रभास ने लिए 100 करोड़ रुपये
ऐसा कहा जा रहा है कि ओम राउत के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2023 की सबसे अधिक बजट वाली फिल्म होगी. इस फिल्म के स्टार कास्ट ने भी खूब पैसे लिए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'राम' का किरदार निभा रहे प्रभास ने सिर्फ इस फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये लिए हैं. इसके साथ ही वे इंडस्ट्री के हाइएस्ट पेड एक्टर्स में शामिल हो चुके हैं. यदि सैफ अली खान की फीस की बात करें तो वे प्रभास के सामने कुछ नहीं हैं. रिपोर्ट्स में कहा गया है कि 'रावण' के रोल के लिए सैफ अली खान को मेकर्स ने 12 करोड़ रुपये दिए हैं. सैफ अली खान के लिए ये रकम तो बहुत ज्यादा है, लेकिन प्रभास के मुकाबले कुछ भी नहीं है.

कृति सेनन 'जानकी' का रोल कर रहीं
फिल्म में कृति सेनन 'जानकी' के रूप में नजर आएंगी. इस रोल के लिए मेकर्स ने उनपर 3 करोड़ रुपये लुटाए हैं. फिल्म में 'लक्ष्मण' का रोल सनी सिंह निभा रहे हैं. उन्हें इस किरदार के लिए 1.5 करोड़ रुपये दिए गए हैं. अब आप स्टार कास्ट की फीस से अंदाजा लगा सकते हैं कि मेकर्स ने इस फिल्म के लिए पैसे को पानी की तरह बहाया है. ओम राउत, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और राजेश मोहन इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं.

VFX की आलोचना पर डायरेक्टर का रिएक्शन
फिल्म के VFX पर भी खूब पैसा लुटाया गया है. हालांकि लोगों को यह पसंद नहीं आ रहा. VFX की आलोचना के बाद ओम राउत ने प्रतिक्रिया देते हुए ये भी कहा कि ये मोबाइल पर अच्छे नहीं दिखाई देंगे. जब आप इसे थियेटर में बड़ी स्क्रीन पर देखेंगे तब बताना कि VFX कैसा लगा. ये सिर्फ बड़ी स्क्रीन्स पर ही अच्छे लगेंगे. आपको ये भी बता दें कि इस फिल्म की टक्कर शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' से होने वाली है. शाहरुख की ये फिल्म 25 जनवरी, 2023 को रिलीज होने वाली है. फैन्स 'पठान' का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म बाजी मारेगी, यह तो रिलीज होने के बाद ही पता चल पाएगा.

फिल्म के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर का रिएक्शन
फिल्म के लिए डायलॉग लिखने वाले मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर शुक्ला ने भी 'रावण' को खिलजी की तरह दिखाने के आरोप का बचाव किया है. उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक इंटरव्यू का क्लिप शेयर किया है. उसमें उन्होंने कहा है, "कौन-सा खिलजी तिलक धारण करता है, कौन-सा खिलजी जनेऊ पहनता है, हमारे रावण ने तो किया है. हमने जो 1 मिनट 35 सेकंड का टीजर देखा है, उसमें रावण ने त्रिपुंडी लगाया हुआ है. कौन सा खिलजी त्रिपुंडी लगाता है. बड़ी ही विनम्रता से कह रहा हूं कि जब फिल्म आएगी तो वो सब देखेंगे."

VIDEO : कंफर्म तत्काल टिकट झट से हो जाएगा बुक, जानें किस मोड से सबसे तेजी से होता है पेमेंट


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

9 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

9 hours ago