✕

होम / B टाउन / दमदार मैसेज के साथ फुटबॉल प्रेम की कहानी दर्शाती है 'Chidiakhana'

दमदार मैसेज के साथ फुटबॉल प्रेम की कहानी दर्शाती है 'Chidiakhana'

फिल्म की कहानी फुटबॉल के बैकग्राउंड पर है. फिल्म को देखकर लगता है कि सरकार को क्रिकेट की तरह ही फुटबॉल को भी महत्व देना चाहिए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

लंबे अरसे के बाद भारत सरकार की इकाई राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (NFDC) एक ऐसी फिल्म के साथ सिनेमा के सुनहरे परदे पर लौटी है, जिसमें बस्तियों में रहकर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के अंदर छिपी ऐसी प्रतिभा को दर्शाया गया है. डायरेक्टर मनीष तिवारी ने अपने निर्देशन से फिल्म 'चिड़ियाखाना' में जान डाल दी है. यूं तो फुटबाल को लेकर प्रकाश झा ने भी फिल्म बनाई, तो महानायक अमिताभ बच्चन ने भी फिल्म में फुटबाल कोच का रोल निभाया. लेकिन इस फिल्म में एक अलग ही कहानी दिखाई गई है. 

टूट गई ये धारणा
देश की इस सरकारी संस्था का मुख्य उद्देश्य सीमित साधनों में अच्छी प्रतिभाओं को लेकर अच्छे सिनेमा का निर्माण करना है. ऐसा महसूस किया जाने लगा था कि राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम के सहयोग से बनने वाली फिल्मों की गति थम सी गई है, लेकिन अब इस संस्था की चिड़ियाखाना को देखकर यकीन बंधा है कि आने वाले दिनों में भी NFDC के बैनर तले बनने वाली फिल्मों की रफ्तार बढ़ेगी. राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम के सहयोग से बनी 'चिड़ियाखाना' की कहानी का प्लॉट ठीक-ठाक है. अगर आप फैमिली के साथ साफ-सुथरी और एक मैसेज देती फिल्मों के शौकीन हैं, तो आप चिड़ियाखाना' देखने जा सकते हैं.

क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी फुटबॉल के बैकग्राउंड पर है. फिल्म को देखकर लगता है कि सरकार को क्रिकेट की तरह ही फुटबॉल को भी महत्व देना चाहिए. कहानी बिहार से अपनी मां के साथ मुंबई की एक स्लम बस्ती में आए सूरज की है. एक बंगले में घर का काम करने वाली मां के बेटे सूरज को बस्ती के एक सरकारी स्कूल में एडमिशन मिलता है. कुछ पारिवारिक वजहों से सूरज की मां बार- बार शहर बदलती है, स्टडी में सूरज का ज्यादा ध्यान नहीं है. उसका सारा ध्यान फुटबॉल पर ही लगा रहता है. फुटबॉल के प्रति सूरज में गजब का जुनून है. सूरज भी स्कूल में बच्चों के साथ फुटबॉल खेलना शुरू करता है. शुरू में सूरज का फुटबाल टीम में खेलना टीम के सीनियर्स को पसंद नहीं आता, लेकिन कुछ मुश्किलों के बाद सूरज भी इसी टीम में एडजस्ट हो जाता है.  एक दिन स्कूल के प्रिंसिपल बताते हैं कि स्कूल के ग्राउंड की लीज खत्म होने वाली है. यह लीज उसी सूरत में फिर आगे बढ़ सकती है जब स्कूल की टीम शहर के एक नामी पब्लिक स्कूल की मजबूत टीम को हरा दे.

फिल्म में क्या लगा अटपटा? 
लेखक-निर्देशक मनीष तिवारी ने इस सिंपल स्टोरी में एक अलग ट्विस्ट भी पेश किया है, जिसे आप पर्दे पर देखकर चौंक जाएंगे. मनीष ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि हम सब में एक जानवर होता है, अगर आपको किसी भी चैलेंज में विजय प्राप्त करनी है, तो अपने अंदर के जानवर को अपनी ताकत के रूप में प्रयोग करना होगा. फिल्म की कहानी फुटबॉल को कहीं न कहीं बढ़ावा देने का काम करती. ना जाने क्यों मनीष ने इस स्टोरी के साथ भ्रष्ट नेता, बिल्डर माफिया का मुद्दा जोड़ दिया. रवि किशन फिल्म में एक दो-दृश्य में नजर आते हैं. अन्य कलाकारों में प्रशांत नारायण की एक्टिंग काफी प्रभावशाली है. राजेश्वरी सचदेवा, गोविंद नामदेव, अंजन श्रीवास्तव, मिलिंद जोशी आदि ने अपने अपने किरदारों में रंग भरे हैं. 

क्यों देखने जाएं चिड़ियाखाना?
अगर आप फैमिली के साथ साफ-सुथरी और मैसेज देती फिल्मों के शौकीन हैं, तो आप चिड़ियाखाना देखने जा सकते हैं.  
कलाकार: ऋत्विक साहोर, गोविंद नामदेव, अवनीत कौर, प्रशांत नारायण, राजेश्वरी सचदेवा, अंजन श्रीवास्तव और विशेष भूमिका में रवि किशन
डॉयरेक्टर-राइटर: मनीष तिवारी, 
निर्माता: राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (NFDC)
सेंसर सार्टिफिकेट: UA
स्टार: 2.5


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

3 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

5 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago