✕

होम / B टाउन / रणबीर कपूर से ज्यादा है आलिया भट्ट की संपत्ति, कपल की नेट वर्थ सुनकर चकरा जाएगा सिर

रणबीर कपूर से ज्यादा है आलिया भट्ट की संपत्ति, कपल की नेट वर्थ सुनकर चकरा जाएगा सिर

बॉक्स ऑफिस सक्सेस और पॉपुलैरिटी ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को एक ब्रैंड बना दिया है. हालांकि, कमाई के मामले में आलिया अपने पति रणबीर से भी आगे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे फेमस कपल्स में से एक हैं. बॉक्स ऑफिस सक्सेस और पॉपुलैरिटी ने कपल को एक ब्रैंड बना दिया है. रणबीर और आलिया फिल्म, ब्रैंड एंडोर्समेंट और इनवेस्टमेंट से करोड़ों की कमाई करते हैं. अगर दोनों की नेट वर्थ को मिलाया जाए तो आपके भी होश उड़ जाएंगे. हालांकि, आलिया पति रणबीर से ज्यादा कमाई करती हैं.

इतने करोड़ की है कपल की नेट वर्थ
फाइनेंशियल कंसल्टेंसी फर्म Duff and Phelps के अनुसार, साल 2021 में आलिया (Alia Bhatt) की नेट वर्थ  517 करोड़ रुपये थी. वहीं, रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की नेट वर्थ 203 करोड़ रुपये थी. इस तरह दोनों की नेट वर्थ को अगर जोड़ दिया जाए तो ये 720 करोड़ रुपये हो जाता है.

फिल्मों और ब्रैंड एंडोर्समेंट से करती हैं तगड़ी कमाई
इंडस्ट्री से जुड़े सोर्स की मानें तो आलिया (Alia Bhatt) एक फिल्म के लिए 15 से 18 करोड़ रुपये फीस लेती हैं. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, आलिया देश के यंगस्टर्स के बीच ज्यादा पॉपुलर हैं और यही वजह है कि उन्हें क्वालिटी वॉल्स, लेस, फ्रूटी, ड्यूरोफ्लेक्स, मान्यवर, कैडबरी और फ्लिपकार्ट ने अपनी कंपनी का ब्रैंड एंबेसेडर बनाया है. वह एंडोर्समेंट के एक दिन के शूट के लिए 2 करोड़ रुपये फीस लेती हैं.

लंदन में घर और कार कलेक्शन
बांद्रा में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का घर है, जिसकी कीमत 32 करोड़ रुपये है. वहीं, उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी Eternal Sunshine Productions का ऑफिस लिया है, जो 2 करोड़ रुपये का है. आलिया का लंदन में भी घर है और उनके पास Land Rover Range Rover Vogue कार है, जो 2 करोड़ और बीएमडबल्यू 7 सीरीज की कार है, जो 1.76 करोड़ की है. 

रणबीर से ज्यादा कमाई करती हैं आलिया
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) एक फिल्म के लिए 50 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं, जो पत्नी आलिया (Alia Bhatt) की फीस से तीन गुना ज्यादा है. लेकिन सेलेक्टिव प्रोजेक्ट्स में काम करने की वजह से वह आलिया से कम कमाई कर पाते हैं. रणबीर पिछली बार फिल्म 'संजू' में नजर आए थे, जो चार साल पहले रिलीज हुई थी. मालूम हो कि रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर नहीं हैं, इसलिए उनका एक सेलेक्टिव फैन बेस है. वह ओप्पो, टाटा, एआईजी, कोका कोला और ओरियो जैसे ब्रैंड को एंडोर्स करते हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो वह एक ब्रैंड को एंडोर्स करने के लिए लगभग 6 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं.

पॉपुलैरिटी में बराबर है कपल
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा का कहना है कि भले ही आलिया (Alia Bhatt) की नेट वर्थ रणबीर (Ranbir Kapoor)  से ज्यादा है, लेकिन पॉपुलैरिटी के मामले में दोनों बराबर हैं. उन्होंने कहा, 'आलिया ने ज्यादा फिल्में की हैं, इसलिए उन्हें अधिक सफलता का क्रेडिट जाता है, लेकिन रणबीर किसी सुपरस्टार से कम नहीं हैं. वे डिमांड में हैं और बड़ी फिल्में कर रहे हैं. 'ब्रह्मास्त्र' बॉलीवुड में बनने वाली अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

18 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

18 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

14 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

16 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

17 hours ago