✕

होम / B टाउन / देश-विदेश की इन मशहूर हस्तियों को मिला High Flyers 50 Global Achievers अवॉर्ड

देश-विदेश की इन मशहूर हस्तियों को मिला High Flyers 50 Global Achievers अवॉर्ड

विभिन्न राष्ट्रीयताओं के वैश्विक व्यक्तियों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः वेस्टिन मुंबई पवई लेक में फिल्म एंड टीवी ट्रेड प्रीव्यू के "हाई फ्लायर्स, 50" के दूसरे संस्करण के सफल लॉन्च के बाद, "हाई फ्लायर्स 50 ग्लोबल अचीवर्स" के तीसरे संस्करण को जबरदस्त सफलता मिली. इस संस्करण में, विभिन्न राष्ट्रीयताओं के वैश्विक व्यक्तियों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया.


 
इस अवॉर्ड नाइट का आयोजन 5 दिसंबर 2022 को मुंबई में किया गया था. यूनाइटेड किंगडम के हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य लॉर्ड रामी रेंजर इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. बॉलीवुड सेलिब्रिटी प्रीति झंगियानी ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया. कार्यक्रम का संचालन मशहूर अभिनेता अमन वर्मा ने किया. इस कार्यक्रम में अन्य प्रतिष्ठित हस्तियां भी मौजूद थीं.

इन मशहूर हस्तियों को मिला अवॉर्ड

कुछ उल्लेखनीय पुरस्कार विजेताओं में शामिल हैं, कोमलिका बारी - टाटा तीरंदाजी अकादमी की कैडेट विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप में विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय खिलाड़ी; अरुण गोविल - रामानंद सागर की टीवी श्रृंखला रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले लोकप्रिय अभिनेता; और सफल उद्यमी और बिजनेस लीडर रोहित चड्ढा - दुनिया के सबसे बड़े फूड ऑर्डरिंग प्लेटफॉर्म foodpanda.com के सह-संस्थापक, जी डिजिटल के पूर्व सीईओ और वर्तमान में टाइम्स नेटवर्क के सीओओ.

तीसरे संस्करण के विजेताओं की पूरी सूची 

अरुण गोविल, कंवलजीत सिंह बख्शी (न्यूजीलैंड की संसद के पूर्व सांसद), डॉ. राजेंद्र भारुड़, कोमलिका बारी, रंजय सिक्का (न्यूजीलैंड), रंजय सिक्का (न्यूजीलैंड), लुफ्ती हसन (यूएसए), जॉन क्लिफोर्ड (यूनाइटेड किंगडम), शांता पटेल रबादिया (युगांडा),  निक कटोरिस (यूएसए), रोहित चड्ढा, संजीब साहू (यूएसए),संजय लाभ ,राज गांधी, विपुल सरन (यूएसए), निवास मनप्रगदा (यूएसए), शैलेश कुन्नथ (यूएई), कैप्टन इंद्राणी सिंह, डॉ. जुबिन दारूवाला (सिंगापुर), हरीश मेनन (यूएई), संजय कुमार थांकी (यूएई), देबाशीष हलदार, चंद्रशेखर रेड्डी, अंशुल सिंघानिया, डॉ. टी. रजनी सैमुअल, भरत उपमन्यु, संजीवनी भेलेंड, डॉ. बालासुब्रमण्यम महादेवन, दिशा राठी, दिशा राठी नेहा ज्ञानचंद, मकरंद पाटस्कर, जयदीप नागरथ, अमित भंडारी, मिलिन शाह, आदित्य गौरव, हरीश कोटेचा (यूएसए), सैमी वेंस (यूएसए), जतिंदर बहरे, मेघा (यूएसए) व शिप्रा डावर.

पिछले संस्करणों के विजेताओं में पद्म विभूषण अविनाश दीक्षित (यूएसए), पद्म भूषण  कौशिक बसु (यूएसए), लॉर्ड रामी रेंजर सीबीई (यूके), पद्म श्री अनूप जलोटा, लॉर्ड करण बिलिमोरिया (यूके), डॉ. विजय कलंत्री (अध्यक्ष, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर), अंजन श्रीवास्तव, पद्म श्री डॉ. मुकेश बत्रा (डॉ. बत्रा क्लिनिक), रमेश तौरानी, ​​पहलाज निहलानी, सुखिंदर सिंह कासिडी (गूगल, यूएसए), विवेक गुप्ता (लिशियस, इंडिया के संस्थापक), राम गिदूमल (यूके), डॉ. चिरंतन घोष (यूएसए), अभनाश के बैंस (यूके), कामेल होती ओबीई (यूके), प्रभु गुप्तारा ( यूके), डॉ. हरबीन अरोड़ा (अध्यक्ष, महिला इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री), सी के पटेल (यूएसए), तलत अजीज, मालव संघवी (यूके), तनवीर गाजी, ओनिर, फातेमा आगरकर, बेंजी, अद्वैत कोलारकर.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

8 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

7 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

7 hours ago