✕

होम / B टाउन / मैकडॉनाल्ड्स इंडिया ने की I'm Lovin It Live Event की इस सुपरस्टार के साथ शुरुआत

मैकडॉनाल्ड्स इंडिया ने की I'm lovin it Live event की इस सुपरस्टार के साथ शुरुआत

संगीत के जरिए इसे अपने प्रशंसकों के साथ जोड़ेगा और उनके जीवन में ऐसे यादगार पल लेकर आएगा, जो उनके लिए सबसे ज्यादा मायने रखते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: यूके में ज़बरदस्त सफलता हासिल करने के बाद Mcdonald's India North and East, भारत के अग्रणी मीडिया एवं एंटरटेनमेन्ट सदन Viacom18 की ओर से देश के अग्रणी यूथ एंटरटेनमेन्ट ब्रैंड एमटीवी के साथ साझेदारी में अपने ग्लोबल फ्लैगशिप म्यूजिक आईपी - I'm lovin it Live event को भारत ला रहा है. सुपरस्टार एवं ब्राण्ड अम्बेसडर कार्तिक आर्यन ने दिल्ली में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान I'm lovin it Live को शुरू किया. इस अवसर पर मैकडॉनाल्ड्स इंडिया-नोर्थ एण्ड ईस्ट के चेयरमैन संजीव अग्रवाल तथा वॉयाकॉम18 में यूथ, म्यूजिक एवं इंग्लिश एंटरटेनमेन्ट के बिजनेस हेड अरमान मलिक एवं अंशुल ऐलावादी भी मौजूद थे. 

I'm lovin it Live event मैकडॉनेल्ड्स इंडिया- नोर्थ एंड ईस्ट के लिए अनूठा अवसर है, जो संगीत के जरिए इसे अपने प्रशंसकों के साथ जोड़ेगा और उनके जीवन में ऐसे यादगार पल लेकर आएगा, जो उनके लिए सबसे ज्यादा मायने रखते हैं. इस इवेंट की अवधारणा लोकप्रिय कलाकारों द्वारा पेश की गई है, जो अपनी तरह का पहला और अनूठा कम्पोजिशन लेकर आए हैं.

इन कलाकरों का रहा सहयोग

बेहतरीन श्रेणी के इस संगीत में 8 महान कलाकारों- गुरु रंधावा, अरमान मलिक, अर्जुन कानूनगो, हारडी संधु, शलमाली खोलगड़े और O F F का योगदान रहा है.

स्थानीय संगीतज्ञों एवं उपकरणों के साथ यह खूबसूरत संगीत इन कलाकारों के 6 ओरजिनल कम्पोजिशन्स को दर्शकों के लिए पेश करेगा. संगीत प्रेमी एक्सक्लूजिव रूप से एमटीवी पर 4 एपिसोड्स की सीरीज में इन गानों का लुत्फ उठा सकते हैं.

आईएम लविन इट लाईव के बारे में उत्सुकता से बात करते हुए सुपरस्टार एवं ब्रैंड अम्बेसडर कार्तिक आर्यन ने कहा, ‘‘मैं बेहद खुश हूं कि आईएम लविन इट लाईव अब भारत आ रहा है और ब्रैंड अम्बेसडर होने के नाते मुझे मैकडॉनाल्ड्स के आईपी को अनवील करने का मौका मिला है. मैकडॉनाल्ड्स की सबसे खास बात यह है कि यह लोगों को एक दूसरे के साथ जोड़ता है. यह देखकर अच्छा लगता है कि वे संगीत के माध्यम से लोगों के साथ जुड़ने का प्रयास करते हैं. मुझे उम्मीद है कि महान कलाकारों द्वारा पेश किया गया यह संगीत दर्शकों को खूब लुभाएगा और मैं इसे मैकडॉनाल्ड्स की प्लेलिस्ट में शामिल करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं.’ 

समुदायों को बढ़ावा देना उद्देश्य

संजीव अग्रवाल, चेयरमैन, मैकडॉनाल्ड्स- नोर्थ एंड ईस्ट ने कहा, ‘‘समुदायों को बढ़ावा देना मैकडॉनाल्ड्स का मुख्य उद्देश्य है. संगीत में सभी बाधाओं को दूर कर लोगों को एक दूसरे के साथ जोड़ने की अद्भुत क्षमता है. आई एम लविन इट लाईव के माध्यम से हम अपने उपभोक्ताओं का धन्यवाद करना चाहते हैं और संगीत के माध्यम से मैकडॉनाल्ड्स की खुशनुमा एनर्जी को उनके बीच फैलाते हुए उनके साथ अपने रिश्तों को मजबूत बनाना चाहते हैं. म्यूजिक एंटरटेनमेन्ट के सर्वश्रेष्ठ रूप में हम उपभोक्ताओं के लिए यादगार पल लेकर आए हैं. हमें विश्वास है कि महान और बड़े म्यूजिक स्टार्स के शानदार परफोर्मेन्स देश के लोगों को खूब लुभाएंगे. इस साझेदारी के लिए हम एमटीवी के प्रति आभारी हैं.’ ’

आईएम लविन इट लाईव के लॉन्च को लेकर बेहद उत्सुक अरमान मलिक ने कहा, ‘‘म्यूजिशियन संगीत के माध्यम से अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करते हैं, जिसे हमारे प्रशंसक हमारे संगीत और हमारे परफोर्मेन्स में महसूस करते हैं. कई बार ये भावनाएं हमें लोगों और शहरों के साथ गहराई से जोड़ देती हैं. मैकडॉनाल्ड्स और एमटीवी ने एक बार फिर से मुझे इन स्थानों के साथ जुड़ने का मौका दिया है और मुझे कभी न भूलने वाले यादें दी हैं. ये न सिर्फ हमारे प्रशंसकों को लुभाएंगे बल्कि इन खास स्थानों के साथ जोड़े भी रखेंगे.’’ 

अंशुल ऐलावादी- बिजनेस हेड, यूथ, म्यूजिक एंड इंग्लिश एंटरटेनमेन्ट क्लस्टर, वॉयाकॉम 18 ने कहा, ‘‘एमटीवी के साथ आईएम लविन इट लाईव हमारे लिए बेहद खास साझेदारी है. यह प्रापर्टी भारत के संगीत आइकन्स पर रोशनी डालती है. हमें उम्मीद है कि हमारे प्रशंसक इसका बेहतरीन अनुभव प्राप्त करेंगे.’’ 

सकारात्मक उर्जा के साथ 2022 का समापन करते हुए मैकडॉनाल्ड्स और एमटीवी लाईव कॉन्सर्ट के साथ संगीत प्रेमियों को बेजोड़ अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार हैं. महामारी के चुनौतीपूर्ण वर्षों के बाद ये लाईव कॉन्सर्ट्स ब्रैंड को भारतीय दर्शकों के साथ जोड़न और उन्हें यादगार अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार है.

जोश और एनर्जी से भरपूर इस म्यूजिक कॉन्सर्ट का अनावरण 22 दिसम्बर 2022 को होगा जहां दर्शकों को हार्डी संधु और शलमाली खोलगड़े के शानदार परफोर्मेन्स का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा.

VIdeo: कमाई में भले ही अडानी आगे, लेकिन लोगों की कमाई करवाने में अंबानी की ये कंपनी नंबर 1

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

12 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

12 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

10 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

11 hours ago