✕

होम / B टाउन / कंगना के बाद क्या कृति भी राजनीति में आजमाएंगी हाथ? आ गया एक्ट्रेस का जवाब

कंगना के बाद क्या कृति भी राजनीति में आजमाएंगी हाथ? आ गया एक्ट्रेस का जवाब

कृति ने इन दिनों अपनी फिल्म क्रू को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच उन्होंने एक कार्यक्रम में राजनीति में एंट्री को लेकर एक टिप्पणी कर दी. इसके बाद वह सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग हो गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कंगना रनौत को लोकसभा का टिकट मिलने के बाद राजनीति से लेकर बॉलीवुड तक हर जगह हलचल मच गई है. इसके बाद गोविंदा ने भी राजनीति में वापसी की घोषणा कर दी. वहीं, टीवी के राम यानी अरुण गोविल को बीजेपी ने मेरठ से लोकसभा चुनाव में उतारने का फैसला किया है. ऐसे में एक कार्यक्रम के दौरान कृति सेनन से भी पूछ लिया गया कि क्या उनका ऐसा कोई प्लान है, तो जानते हैं उन्होंने क्या कहा, तो चलिए आपको बताते हैं, इस सवाल पर उनका क्या जवाब आया है.

राजनीति में  एंट्री को लेकर क्या कहा?
कृर्ति सेनन Kriti Sanon इन दिनों अपनी फिल्म 'क्रू' को लेकर खूब चर्चा में हैं, जो आज यानी 29 मार्च को रिलीज हो गई है. फिल्म में तब्बू, करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा समेत कई सितारे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कृति से हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पूछा गया कि क्या वह भी को-स्टार Kangana Ranaut की तरह पॉलिटिक्स में आने के बारे में सोच रही हैं? कृति ने जवाब दिया कि उन्होंने इस बारे में कभी नहीं सोचा है. वह कभी नहीं सोचती कि वो ये कररेंगी या वो करेंगी, जब तक कि यह अंदर से नहीं आता या उनके अंदर इसे लेकर स्ट्रॉन्ग फीलिंग पैदा नहीं होती. अगर किसी दिन उनके दिल में कुछ ऐसा आया कि उन्हें कुछ और ज्यादा करना है, तो तब शायद (ऐसा सोच सकती हैं)...

जानते हैं कृति सेनन कितनी दौलतमंद हैं? 
कृति सेनन के पास कुल 38 करोड़ रुपये की संपत्ति हैं. उनका मुंबई के जुहू इलाके में एक घर है, जिसकी कीमत लगभग 60 करोड़ रुपये बताई जाती है. कृति महीने में 50 लाख रुपये से ज्यादा कमाती हैं और सालाना उन की कमाई लगभग 5 करोड़ रुपये  से अधिक है. एक फिल्म के लिए कृति करीब 2 करोड़ रुपये फीस लेती हैं. उनके पास ऑडी क्यू 7, बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज, मर्सिडीज बेंज समेत कई गाड़िया हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

08-October-2026

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026


बड़ी खबरें

₹593 करोड़ के टैक्स विवाद में मॉरीशस की कंपनी को राहत, म्यूचुअल फंड से कमाई पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली HC ने स्पष्ट किया है कि म्यूचुअल फंड की यूनिट बेचने से होने वाले मुनाफे को उसके पोर्टफोलियो में शामिल भारतीय कंपनियों के शेयरों की बिक्री से हुई कमाई नहीं माना जा सकता.

14 hours ago

फ्लाइट कैंसिलेशन और नियमों की अनदेखी पर स्पाइसजेट को नोटिस, DGCA ने मांगा जवाब

एयरलाइन के परिचालन में लगातार आ रही बाधाओं, बड़ी संख्या में विमानों के खड़े रहने, उड़ानों में देरी और रद्द होने के साथ-साथ नियामकीय नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर जवाब मांगा गया है.

9 hours ago

अब स्टार्टअप में भी लगेगा PF का पैसा, EPFO सालाना फंड का 3% तक करेगा निवेश

इसके तहत संगठन हर साल मिलने वाले नए फंड का अधिकतम 3 फीसदी हिस्सा स्टार्टअप, निजी कंपनियों और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में निवेश कर सकेगा. इस प्रस्ताव को 19 नवंबर को हुई केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की बैठक में सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है.

13 hours ago

सोने की कीमतों में लगातार पांचवें दिन गिरावट, एक हफ्ते में 7% टूटा भाव

अमेरिकी डॉलर में मजबूती और फेडरल रिजर्व की ओर से दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंका ने सोने की चमक फीकी कर दी है. इस सप्ताह अब तक सोने की कीमतों में करीब 7 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. यह मार्च के बाद सोने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है.

9 hours ago

पहली बार एयरटेल बना भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड, HDFC बैंक को दूसरे नंबर पर छोड़ा

कांतार की रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल की ब्रांड वैल्यू पिछले एक साल में 5 फीसदी बढ़कर 43.2 अरब डॉलर हो गई है. इसके साथ ही कंपनी ने HDFC बैंक को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया.

14 hours ago