✕

होम / B टाउन / फैमिली के लिए कितनी दौलत छोड़ गए हैं गजल सम्राट Pankaj Udhas?

फैमिली के लिए कितनी दौलत छोड़ गए हैं गजल सम्राट Pankaj Udhas?

पंकज उधास को लग्जरी लाइफ पसंद थी और उनकी कारों के कलेक्शन को देखकर इसका आभास हो जाता था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

गजल सम्राट पंकज उधास (Pankaj Udhas) अब हमारे बीच नहीं हैं. लंबी बीमारी से जंग हारकर वह दुनिया से रुखसत हो गए हैं. 17 मई 1951 को जन्मे पंकज अपने पीछे वाइफ फरीदा उधास और दो बेटियां रिवा और नायाब को छोड़ गए हैं. पंकज लग्जरी लाइफ जीते थे. उनकी कमाई के कई सोर्स थे, जिसमें फिल्मों और इवेंट्स में सिंगिंग के अलावा यूट्यूब भी शामिल था. पंकज संगीत से ताल्लुक रखने वाले परिवार में जन्मे थे और संगीत को ही उन्होंने अपनी जिंदगी बना लिया था. 

तब मिले थे 51 रुपए
बताया जाता है कि पंकज अपने भाइयों से बेहद प्रभावित थे और उन्हीं के चलते गजल की दुनिया में आए. बड़े भाई मनहर उधास ने ही गजल से उनका परिचय कराया था. पंकज उधास ने भारत-चीन युद्ध के संकटकाल में स्टेज पर पहली बार परफॉर्म किया था. उन्होंने महज 11 साल की उम्र में 'ऐ मेरे वतन के लोगो' गाना गाया था, जिसे सुनने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई थी. पंकज की इस परफॉरमेंस से दर्शक इस कदर प्रभावित हुए थे कि एक शख्स ने उन्हें बतौर सम्मान 51 रुपए दिए थे, जो आज के हिसाब से अच्छी-खासी रकम थी. 

कितनी है नेटवर्थ?
पंकज उधास अपने पीछे करोड़ों की दौलत छोड़ गए हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, गजल सम्राट अपने पीछे करीब 25 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति छोड़ गए हैं. उन्हें लग्जरी लाइफ पसंद थी और उनकी कारों के कलेक्शन को देखकर इसका आभास हो जाता था. पंकज के पास ऑडी (Audi) और मर्सिडीज (Mercedes) जैसी लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन था. उनकी कमाई मुख्य रूप से फिल्मों और इवेंट्स में सिंगिंग के अलावा यूट्यूब से भी होती थी. पंकज उधास ने फरीदा से लव मैरिज की थी. अलग धर्म का होने के चलते उन्हें काफी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा, लेकिन दोनों ने एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा. बताया जाता है कि पंकज ने अपने पड़ोसी के घर में फरीदा को पहली बार देखा था और दिल दे बैठे थे. 

मुंबई में आलीशान घर
गजल सम्राट पंकज उधास ने रियल एस्टेट में इन्वेस्ट किया हुआ था. मुंबई में उनका एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत करोड़ों में है. Hillside नामक उनक घर पेडर रोड पर स्थित है, जहां वॉलीबुड और बिजनेस जगत की कई दिग्गज हस्तियां रहती हैं. पंकज का तीन मंजिला ये घर एशिया के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी के घर से नजदीक है. उनकी बेटियों की बात करें, तो नायाब उधास भारतीय क्लासिकल म्यूजिशियन ओजस अधिया से शादी करके अपना घर बसा चुकी हैं. वह खुद का एक म्यूजिक बैंड भी चलाती हैं. दूसरी बेटी रिवा भी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी हैं. लेकिन वह लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago