✕

होम / B टाउन / Birthday Boy Salman एक साल में इतना कमाते हैं, महीने की कमाई सुन उड़ जाएंगे होश

Birthday Boy Salman एक साल में इतना कमाते हैं, महीने की कमाई सुन उड़ जाएंगे होश

'भाई जान', 'सुल्तान' जैसे नामों से पहचाने जाने वाले सलमान खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. आइए जानते हैं उनकी कमाई से जुड़ी कुछ बातें.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बॉलीवुड के 'सुल्तान' यानी सलमान खान आज (27 दिसंबर) अपना जन्मदिन मना रहे हैं. 57 साल की उम्र में भी फिल्मी दुनिया में उनके नाम की तूती बोलती है. अगले साल उनकी टाइगर-3 सहित कुछ फिल्में रिलीज होनी हैं, जिनका सलमान के फैन बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 'भाई जान' एक फिल्म के लिए मोटी फीस वसूलते हैं. हालांकि, उनकी कमाई केवल फिल्मों तक ही सीमित नहीं है. उन्होंने कई जगहों पर पैसा इन्वेस्ट किया है.

इतनी है नेटवर्थ
सबसे पहले बात करते हैं 'भाई जान' की नेटवर्थ की. एक रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान की कुल नेटवर्थ करीब 2900 करोड़ रुपए है. सलमान ने 2016 में 'सुल्तान' के लिए 100 करोड़ की फीस ली थी और ऐसा करके वह सबसे अधिक फीस लेने वाले बॉलीवुड स्टार बन गए थे. हालांकि, अगले ही साल उन्होंने अपनी फीस बढ़ा दी और 'टाइगर जिंदा है' के अगले पार्ट के लिए 130 करोड़ रुपए चार्ज किए. बताया जा रहा है कि 2023 में आने वाले टाइगर-3 बॉलीवुड की सबसे बड़े बजट वाली फिल्मों में से एक है.

इस तरह होती है कमाई
सलमान खान एक महीने में करीब 37 करोड़ रुपए कमा लेते हैं और साल भर में यह आंकड़ा 449 करोड़ रुपए हो जाता है. अब बात करते हैं उनकी इनकम के सोर्स की. फिल्मों के अलावा भी सलमान हर साल मोटी कमाई करते हैं. सलमान खान ब्रैंड बीइंग ह्यूमन ब्रांड और फाउंडेशन के मालिक हैं. इस ब्रैंड के 14 देशों में करीब 160 स्टोर हैं. इसके अलावा सलमान 'यात्रा डॉट कॉम' के पार्टनर हैं. साथ ही उन्होंने जिम और फिटनेस सेंटर में भी इन्वेस्ट किया है. पिछले साल तक SK 27 Gym की 10 शहरों में कई ब्रांच थीं.

महंगी करों का कलेक्शन
सलमान ब्रैंड एंडोर्समेंट से भी अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं. वह एक ब्रांड को एंडोर्स करने के लिए 6-7 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं. उन्होंने कई प्रॉपर्टीज में इन्वेस्ट किया है, पनवेल में उनका एक फार्महाउस भी है. हालांकि, वह मुंबई के बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं. एक्टर, बिजनेसमैन होने के साथ-साथ सलमान स्टेज परफ़ॉर्मर हैं और रियलिटी शो होस्ट करते हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस 15 होस्ट करने के लिए सलमान को 350 करोड़ की फीस मिली थी. उनकी कारों के कलेक्शन में ऑडी, बैंटले, रोल्स रॉयल और मर्सिडीज जैसी कई गाड़ियां हैं, जिनकी कीमत लगभग 14 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जाती है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

3 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

5 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago