✕

होम / B टाउन / Koffee With Karan 7: शो से मोटी कमाई करेंगे करण जौहर, जानें एक एपिसोड की फीस

Koffee with Karan 7: शो से मोटी कमाई करेंगे करण जौहर, जानें एक एपिसोड की फीस

'कॉफी विद करण' का छठवां सीजन साल 2019 में आया था और अब तीन साल के इंतजार के बाद करण जौहर (Karan Johar) इसका सातवां सीजन लेकर आ रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) अपने पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' (Koffee With Karan season) के सातवें सीजन को लेकर लौट रहे हैं. ये शो ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 7 जुलाई से प्रीमियर होगा. ये एक ऐसा शो है, जो हर बार चर्चा में रहता है क्योंकि इसमें सेलेब्स अपनी जिंदगी के बारे में कई ऐसी बातें बताते हैं, जिसके बारे में लोगों को पता नहीं होता है. इस शो के लिए करण जौहर ने तगड़ी फीस चार्ज की है.

एक एपिसोड के लिए ली इतनी फीस
करण जौहर (Karan Johar) इस शो को पिछले कई सालों से होस्ट कर रहे हैं. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, करण जौहर ने शो के एक एपिसोड के लिए 1 से 2 करोड़ की फीस ली है. हर सीजन में 20 एपिसोड होते हैं और इस सीजन में भी अगर 20 से 22 एपिसोड हुए, तो करण जौहर लगभग 40 करोड़ की कमाई कर लेंगे.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

फैंस का इंतजार खत्म
करण जौहर (Karan Johar) का ये शो साल 2004 में शुरू हुआ था, जिसे खूब पॉपुलैरिटी मिली. इसका छठवां सीजन मार्च 2019 में आया था, तब से फैंस बेसब्री से 7वें सीजन का इंतजार कर रहे थे. हालांकि, अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है. मालूम हो कि पहले ये शो टीवी पर टेलीकास्ट होता था, लेकिन इस बार ओटीटी पर स्ट्रीम होगा. जब से करण ने इस शो के सातवें सीजन का ऐलान किया है, तब से फैंस कयास लगा रहे हैं कि पहले एपिसोड में कौन से सेलेब्स शामिल होंगे. 

ये सितारे बनेंगे करण के मेहमान
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, इस बार करण जौहर  (Karan Johar) के चैट शो 'कॉफी विद करण 7' (Koffee With Karan season 7) में इस बार बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज सितारे भी मेहमान बनकर पहुंचेंगे. इस लिस्ट में करीना कपूर, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, विजय देवराकोंडा, अनन्या पांडे, वरुण धवन और प्रभास जैसे स्टार्स शामिल हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

15 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

14 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

11 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

13 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

14 hours ago